बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
छत्तीसगढ़

बस्तर में माओवादियों का अंत करीब! आखिरी मौके के बावजूद 5 अभी भी अंडरग्राउंड

जगदलपुर.

बस्तर में माओवादियों का नेटवर्क अब सिमटकर अंतिम दौर में पहुंचता दिख रहा है. लेकिन इसी बीच कुछ गिने-चुने माओवादी अब भी हथियार डालने को तैयार नहीं हैं और सुरक्षा बलों को सीधी चुनौती दे रहे हैं. माओवादी कमांडर पापाराव के जगदलपुर में और PLGA इंचार्ज सोढ़ी केसा के तेलंगाना में आत्मसमर्पण के बाद बस्तर में सक्रिय माओवादियों की संख्या तेजी से घटी है. इसके बावजूद अब भी कुछ कट्टर कैडर अंडरग्राउंड रहकर गतिविधियां जारी रखे हुए हैं.

स्थिति को देखते हुए बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने साफ और कड़ा संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर और कांकेर बॉर्डर में अब गिनती के माओवादी ही बचे हैं. और उनके पास मुख्यधारा में लौटने का यह आखिरी मौका है. आईजी ने दो टूक कहा कि अगर अब भी ये माओवादी सामने नहीं आते हैं, तो सुरक्षा बलों की कार्रवाई और तेज होगी.

तेलंगाना DGP की माओवादियों से आत्मसमर्पण की अपील
वहीं दूसरी ओर तेलंगाना के डीजीपी शिवधर रेड्डी ने भी तेलंगाना मूल के माओवादियों से आत्मसमर्पण की अपील दोहराई है. उन्होंने बताया कि साल 2024 में 125 तेलंगाना मूल के लोग माओवादी संगठन से जुड़े थे. लेकिन अब यह संख्या घटकर महज 5 रह गई है. इन बचे हुए माओवादियों में बड़े नाम भी शामिल हैं जिनमें गणपति और कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर में सक्रिय महिला माओवादी रूपी का नाम प्रमुख है जो अब भी अंडरग्राउंड हैं. यानी साफ है बस्तर में माओवाद का ढांचा लगभग ढह चुका है लेकिन आखिरी बचे माओवादी अब भी आत्मसमर्पण और मुठभेड़ के बीच खड़े हैं जहां अगला कदम उनकी किस्मत तय करेगा.

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
ऑपरेशन निश्चय: खरोरा पुलिस ने 120 पौवा अवैध शराब के साथ तस्कर को दबोचा ▶ STORY ऑपरेशन निश्चय: खरोरा पुलिस ने 120 पौवा अवैध शराब के… छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने कांवरियों को कराया नि:शुल्क जलपान: सेवा और आस्था का संगम ▶ STORY छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने कांवरियों को कराया नि:शुल्क जलपान: सेवा… कैबिनेट के बड़े फैसले: विकास और जनकल्याण को मिली नई रफ्तार ▶ STORY कैबिनेट के बड़े फैसले: विकास और जनकल्याण को मिली नई… बच्चों के सर्वांगीण विकास से साकार होगा समृद्ध छत्तीसगढ़ का सपना ▶ STORY बच्चों के सर्वांगीण विकास से साकार होगा समृद्ध छत्तीसगढ़ का… छत्तीसगढ़ में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण के लिए सरकार की बड़ी पहल ▶ STORY छत्तीसगढ़ में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण के लिए सरकार की… छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को मिलेगा नया संबल, कलाकार होंगे आर्थिक रूप से सशक्त ▶ STORY छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को मिलेगा नया संबल, कलाकार होंगे… यमन तट के पास भारतीय जहाज पर हमला, सभी 14 नाविक सुरक्षित ▶ STORY यमन तट के पास भारतीय जहाज पर हमला, सभी 14… भारत में स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम ₹1.2 लाख करोड़ पार, 9% की दमदार वृद्धि ▶ STORY भारत में स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम ₹1.2 लाख करोड़ पार, 9%… गरीबी को मात देकर कोरिया के बेटों ने नेपाल में लहराया तिरंगा ▶ STORY गरीबी को मात देकर कोरिया के बेटों ने नेपाल में… संत रविदास के समरसता, समानता और भक्ति के आदर्श विकसित भारत की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY संत रविदास के समरसता, समानता और भक्ति के आदर्श विकसित… सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीक से खेती बनेगी अधिक लाभकारी,… छत्तीसगढ़ के कृषि महाविद्यालयों में प्रवेश: कल से ऑनलाइन काउंसलिंग ▶ STORY छत्तीसगढ़ के कृषि महाविद्यालयों में प्रवेश: कल से ऑनलाइन काउंसलिंग