बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मनोरंजन

दिशा पाटनी के घर फायरिंग कांड: फरार दो शूटर गिरफ्तार, दो को UP पुलिस ने किया ढेर

मुंबई 
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले में दिल्ली की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने 2 शूटरों को गिरफ्तार किया है. दोनों की गिरफ्तारी दिल्ली से हुई है. दोनों शूटरों पर इनाम था और दोनों फायरिंग केस में फरार चल रहे थे, लेकिन पुलिस को दोनों एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते नजर आए. जिसके बाद दोनों को ट्रेस करके काउंटर इंटेलिजेंस ने दबोच लिया. दोनों को कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है. बता दें कि मामले में आरोप 2 शूटरों का UP पुलिस की STF गाजियाबाद में एनकाउंटर कर चुकी है.

11 और 12 सितंबर को हुई थी फायरिंग
बता दें कि एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर लगातार 2 दिन फायरिंग की गई थी. 11 सितंबर को बाइक सवार 2 नाबालिग लड़कों ने गोलियां चलाई थीं, जिन्हें 19 सितंबर को दिल्ली से पकड़ा गया है. अगले दिन 12 सितंबर को फायरिंग करने वाले दोनों शूटरों का पुलिस ने 17 सितंबर को एनकाउंटर कर दिया था. उत्तर प्रदेश की STF ने गाजियाबाद में दोनों को एनकाउंटर में मार गिराया था. दोनों मृतकों की पहचान रविंद्र पुत्र कल्लू निवासी गांव कहनी जिला रोहतक और अरुण पुत्र राजेंद्र निवासी इंडियन कॉलोनी निवासी गोहाना रोड जिला सोनीपत के रूप में हुई थी.

गाजियाबाद में हुआ था शूटरों का एनकाउंटर
बता दें कि दिशा पाटनी के घर फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग ने ली थी. साथ ही जांच में पता चला था कि हमलावरों को पुर्तगाल से निर्देश दिए जा रहे थे. गाजियाबाद में शूटरों के एनकाउंटर के बाद रोहित गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लिखी थी. पोस्ट में गाजियाबाद में एनकाउंटर में मारे गए शूटरों को शहीद बताया था. वहीं अब गैंगस्टर रोहित गोदारा पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पलटवार किया है. लॉरेंस गैंग ने रोहित गोदारा को नकली सनातनी बताया है. दिशा पाटनी के मामले में लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर हरी बॉक्सर ने सोशल मीडिया पोस्ट लिखी है.
 
गैंगस्टर हैरी ने किया गोदारा पर पलटवार
रोहित गोदारा ने अपने 2 शूटरों के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद सोशल मीडिया पोस्ट लिखकर कहा था कि जिन लोगों ने उनके शूटरों को मरवाया वो असली सनातनी नहीं हैं, इसके जवाब में लॉरेंस गैंग ने लिखा कि समाज के कुछ जयचंद आज एक महान योगी, जिन्होंने पूरे भारत के युवाओं के मन एवं आत्मा में हिन्दुत्व की ज्वाला उत्पन्न की, उनको सनातन धर्म का ज्ञान देने की कोशिश कर रहे हैं. हमारे ग्रुप का नाम लेकर युवाओं को बरगलाकर हमारे समाज की बहन बेटियों को अपमानित और डराने की कोशिश कर रहे हैं. अगर कोई सनातन धर्म पर उंगली उठाता है तो उसका जवाब हर हिन्दू देना जानता है, किसी गद्दार के ज्ञान की आवश्यकता नहीं है. सभी भाइयों को सूचित किया जाता है कि गद्दारों के बहकावे में आकर अपना नुकसान न कराएं. इन लोगों का सिर्फ अपना जेब खर्च चलाना है और इन्हीं हरकतों के कारण इनको ग्रुप से लात मारकर निकाला गया है.

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1 अगस्त से सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड बिजली ▶ STORY छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, गरज-चमक के साथ चलेंगी तूफानी हवाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की… छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत, प्रदूषण घटा ▶ STORY छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत,… बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से गंभीर मरीजों को लाभ ▶ STORY बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से… गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा ▶ STORY गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा… मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया ताज ▶ STORY मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया… छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की अपील ▶ STORY छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की… छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक ▶ STORY छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र… सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक… पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ ▶ STORY पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक; मजबूत की आपूर्ति श्रृंखला ▶ STORY भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक;… ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM का जताया आभार ▶ STORY ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM…