पटियाला.
पटियाला नगर निगम चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 32 में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब कांग्रेस की महिला उम्मीदवार रेखा अग्रवाल ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रणजीत सिंह पर आंखें दिखाने, गाली-गलौज करने और अभद्र इशारे करने के आरोप लगाए।
घटना की सूचना मिलने पर पटियाला कांग्रेस के कोआर्डिनेटर एवं पंजाब के पूर्व एडीजीपी गुरिंदर ढिल्लों मौके पर पहुंचे। वहीं, पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान गुरिंदर ढिल्लों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद इस तरह की घटनाएं सामने आना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे तक मतदान प्रक्रिया के दौरान भी इस तरह का माहौल बनाया जा रहा है।
30 वार्डों में BJP-अकाली दल आमने-सामने
पंजाब की राजनीति में बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल ने फिर हाथ मिला लिया है, लेकिन इस दोस्ती का असर पटियाला नगर निगम चुनाव में दिखाई नहीं दे रहा. यहां दोनों पार्टियां गठबंधन में होने के बावजूद एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं. शहर के 30 वार्डों में भाजपा और अकाली दल के उम्मीदवार आमने-सामने हैं. यानी प्रदेश स्तर पर दोनों दल साथ हैं, लेकिन स्थानीय चुनाव में एक-दूसरे को चुनौती दे रहे हैं. दरअसल, नगर निगम चुनाव की तैयारी दोनों पार्टियों ने अलग-अलग शुरू की थी. दोनों ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए थे. इसी बीच 24 नवंबर को भाजपा और अकाली दल ने दोबारा गठबंधन करने का ऐलान कर दिया. हालांकि, तब तक चुनाव की प्रक्रिया काफी आगे बढ़ चुकी थी. ऐसे में दोनों दलों ने अपने उम्मीदवारों को चुनाव से हटाने के बजाय मैदान में बनाए रखने का फैसला किया. अब 28 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले दोनों पार्टियों के सामने अपने-अपने प्रत्याशियों को जिताने की चुनौती है. जिन वार्डों में दोनों दलों के उम्मीदवार आमने-सामने हैं, वहां कार्यकर्ता भी अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं.
हाईकमान के निर्देश पर चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी
इस चुनाव में भाजपा के पटियाला शहरी जिला प्रधान विजय कुमार कुक्का भी मैदान में हैं. वह वार्ड नंबर 50 से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. उनका कहना है कि पार्टी हाईकमान की ओर से चुनाव में पहले की तरह डटे रहने का संदेश दिया गया है. इसी वजह से गठबंधन की घोषणा के बाद भी स्थानीय चुनाव में पार्टी ने अपना रुख नहीं बदला है. पटियाला का यह चुनाव दोनों दलों के लिए कई मायनों में अहम हो गया है. एक तरफ दोनों पार्टियां प्रदेश की राजनीति में साथ आने का संदेश दे रही हैं, तो दूसरी तरफ उनके उम्मीदवार एक-दूसरे के वोट काटने की स्थिति में हैं. इसका असर चुनावी नतीजों पर भी पड़ सकता है.
पंजाब चुनाव: एक विधानसभा में कांग्रेस के दो मार्च, एकता के दावों पर सवाल
फिलहाल दोनों दलों की कोशिश अपने परंपरागत वोटरों को अपने पक्ष में बनाए रखने की है. अब देखना होगा कि गठबंधन की नई दोस्ती का असर मतदाताओं पर कितना पड़ता है और नगर निगम चुनाव में किस पार्टी को इसका फायदा मिलता है.
वास्तु गुरुजी उत्पाद
विज्ञापन
Shubh Vivah Vastu Gift Set — Rabbit Pair, Kamdhenu & Prosperity Keyring₹4,199
Sweet Ganesha Idol₹1,357उत्पाद देखें
Moti (Pearl) for Moon — North 6 (Bhujang), 15–17 Pearls₹2,700
Vastu Guruji Hair Oil — 100 ml₹590
Geopathic Stress Rods Big₹1,399
Prosperity Keyring — Power of Infinity, Red, 2.5 inch₹550उत्पाद देखें
Aluminum Metal Strip 48″ × 0.5″ × 0.5mm (4 Feet)₹500उत्पाद देखें
Vastu Guruji Hair Oil — 50 ml₹299
Triangular Anti-Clockwise Spring Copper₹1,690
Power of Connectivity₹1,990
Stainless Steel Rod 12 inch (12 mm Diameter)₹945
Brass Ganesha Swastika Wall Hanging₹1,060
Pair of Red Horses₹1,890
Copper Dhanvantari Idol 7.5 inch₹2,600
Surya Dev 8 inch — Brass (without Moustache)₹2,250
Neelam (Blue Sapphire) Stone for Saturn₹4,500उत्पाद देखें




















































अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे