बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मनोरंजन

3 जुलाई से नहीं शुरू होगा ‘क्योंकि सास भी कभी बहू रीबूट’

मुंबई

एकता कपूर का कल्ट शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2' के प्रीमियर को लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। कहा गया था कि जुलाई के पहले हफ्ते में ये टेलीकास्ट होगा और 150 एपिसोड ही देखने को मिलेंगे। साथ ही एक्टर जितेंद्र भी होंगे। मगर अब इसमें ट्विस्ट आया है। एक्टर अमर उपाध्याय ने बताया है कि रीबूट में देरी हो सकती है। क्योंकि एकता कपूर सेट में कुछ चेंजेस चाहती हैं।

स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय एक बार फिर से स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' वह 17 साल बाद कमबैक कर रहे हैं। 'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, मिहिर विरानी के किरदार में नजर आने वाले एक्टर अमर ने बताया है कि एकता एक 'परफेक्शनिस्ट' हैं।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' प्रीमियर नहीं हो रहा
अमर उपाध्याय के मुताबिक, 'शो के सेट पर दोबारा काम करना पड़ा है। स्क्रीन पर कलर कॉम्बिनेशन वैसा नहीं था जैसा होना चाहिए था। एकता को मालूम है कि उसे क्या चाहिए। क्योंकि वह एक परफेक्शनिस्ट है। और ये सिर्फ एक शो नहीं है। बल्कि एक विरासत है और वह शो के लिए सब कुछ बेस्ट चाहती हैं।' बता दें कि नया सीजन 3 जुलाई को प्रीमियर के लिए तय किया गया था। क्योंकि इस दिन ही शो की 25वीं एनिवर्सरी होगी। लेकिन बदलावों के कारण अब ये इस दिन नहीं आएगा।

विज्ञापन
Advertisement

स्मृति ईरानी ने कर दिया था रिजेक्ट
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' टीवी पर 8 सालों तक टेलीकास्ट हुआ था। इसकी कहानी को लोगों ने खूब पसंद किया था। स्मृति ईरानी ने एक इवेंट में बताया कि उनको 2014 में इसका दूसरा सीजन ऑफर हुआ था लेकिन कैबिनेट मिनस्टर की शपथ लेने और राजनीति में करियर बनाने के लिए उन्होंने उसे छोड़ दिया था। और अब वह Z+ सिक्योरिटी के साथ इसकी शूटिंग कर रही हैं।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी ▶ STORY कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, दोषी साबित हुए तो हो सकती है 10 साल तक की सजा ▶ STORY तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज,… मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े लाभ ▶ STORY मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े… गुरु पूर्णिमा पर बनेगा दुर्लभ योग, चार राशियों की चमकेगी किस्मत ▶ STORY गुरु पूर्णिमा पर बनेगा दुर्लभ योग, चार राशियों की चमकेगी… Haryana Weather Alert: आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले 4 दिन झमाझम बारिश; कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट ▶ STORY Haryana Weather Alert: आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले… Punjab Bandh के बीच राहत: लुधियाना में आज खुलेंगे आम आदमी क्लीनिक, डॉक्टर देंगे रोजाना की तरह सेवाएं ▶ STORY Punjab Bandh के बीच राहत: लुधियाना में आज खुलेंगे आम… Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या खरीदारी का यही है सबसे अच्छा मौका? ▶ STORY Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या… जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफॉर्म, बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं ▶ STORY जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफॉर्म, बढ़ेंगी यात्री… बिहार का बड़ा मिशन: पांच साल में 50 लाख युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण ▶ STORY बिहार का बड़ा मिशन: पांच साल में 50 लाख युवाओं… प्रयागराज एयरपोर्ट पर 'फ्लाईब्रेरी' की शुरुआत, अब उड़ान में मुफ्त पढ़ें पसंदीदा किताबें ▶ STORY प्रयागराज एयरपोर्ट पर 'फ्लाईब्रेरी' की शुरुआत, अब उड़ान में मुफ्त… Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी जारी ▶ STORY Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का… सावन 2026 में कांवड़ यात्रा शुरू, 11 अगस्त को होगा जलाभिषेक ▶ STORY सावन 2026 में कांवड़ यात्रा शुरू, 11 अगस्त को होगा…