बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
देश

भगवंत मान के बयान पर बवाल- ‘क्या आप मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे? क्या यह एक राष्ट्र, एक पति योजना है?’

चंडीगढ़ 
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से 'ऑपरेशन सिंदूर' पर की गई टिप्पणी को लेकर हंगामा मच गया है। भारतीय जनता पार्टी ने इसे लेकर उन पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी पंजाब के प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह बलियावाल ने मान के बयान को असंवेदनशील और शर्मनाक करार दिया। सीएम मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑपरेशन सिंदूर के बारे में कहा, 'क्या आप मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे? क्या यह एक राष्ट्र, एक पति योजना है?' बीजेपी ने इसे भारतीय सेना और वीर नारियों का अपमान बताया है। साथ ही, मान से तत्काल इस्तीफे और माफी की मांग की है।

प्रीतपाल सिंह बलियावाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम मान के बयान का वीडियो साझा किया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का मकसद आतंकवादियों की ओर से हिंदुओं को उनकी धार्मिक पहचान, जैसे सिंदूर के आधार पर निशाना बनाकर की जा रही हत्याओं का जवाब देना था। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन आतंकवाद, शहादत और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ा था, लेकिन मान ने इसे मजाक बनाकर सेना और पवित्र प्रतीकों का अपमान किया है। बीजेपी ने कहा कि सीएम मान को सिंदूर का महत्व नहीं समझ और उन्होंने इसे हल्के में लेकर देश की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

सीएम भगवंत मान पर हमलावर भाजपा नेता
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी भगवंत मान की टिप्पणी की निंदा की है। उन्होंने इसे भारतीय सशस्त्र बलों और एक सफल सैन्य ऑपरेशन का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष बार-बार अपनी भारत-विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। भंडारी ने मान के बयान को शर्मनाक और सेना का मनोबल तोड़ने वाला करार दिया। बीजेपी ने जोर देकर कहा कि सीएम मान को अपने बयान के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए और तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। मालूम हो कि ऑपरेशन सिंदूर 7 मई को शुरू किया गया था, जो 22 अप्रैल को पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों के हमले का जवाब था, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी। इस ऑपरेशन में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में आतंकी ढांचे को निशाना बनाय था। इसमें जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे संगठनों से जुड़े 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए।

 

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1 अगस्त से सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड बिजली ▶ STORY छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, गरज-चमक के साथ चलेंगी तूफानी हवाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की… छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत, प्रदूषण घटा ▶ STORY छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत,… बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से गंभीर मरीजों को लाभ ▶ STORY बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से… गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा ▶ STORY गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा… मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया ताज ▶ STORY मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया… छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की अपील ▶ STORY छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की… छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक ▶ STORY छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र… सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक… पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ ▶ STORY पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक; मजबूत की आपूर्ति श्रृंखला ▶ STORY भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक;… ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM का जताया आभार ▶ STORY ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM…