बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
देश

बिना पेट्रोल और बिजली के दौड़ेगी गाड़ी, पेश हुई दुनिया की पहली सोलर एंबुलेंस Stella Juva

 नई दिल्ली

कई बार जिंदगी और मौत के बीच सिर्फ एक एंबुलेंस का फासला होता है. दूर-दराज के इलाकों में पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिसिटी सहित तमाम संसाधनों की कमी इस मुश्किल को और भी बढ़ा देती है. सोचिए… एक ऐसी एंबुलेंस जो बिना तेल, बिना बिजली के और बिना किसी एक्सटर्नल सपोर्ट सिस्टम के सिर्फ सूरज की रोशनी से चलती हो. और इतना ही नहीं, उसी रोशनी से मिलने वाले एनर्जी से एंबुलेंस के अंदर मरीज का इलाज भी होता हो. यह साइंस-फिक्शन कहानी की कल्पना नहीं, बल्कि हकीकत बनने जा रही एक नई तकनीक है. इसका नाम है 'स्टेला जुवा' (Stella Juva), जो आने वाले समय में मेडिकल साइंस की दुनिया ही बदल सकती है। 

हम सभी जानते हैं कि, समय रहते इलाज न मिल पाने के कारण कई लोगों की मौत हो जाती है. इसमें एक बड़ा कारण सही समय पर मरीज तक एंबुलेंस का न पहुंच पाना भी है. नीदरलैंड के एक टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों ने इसी सवाल का जवाब ढूढ़ने की कोशिश की. उन्होंने सोचा कि दुनिया के उन हिस्सों में जहां सड़क तो है, लेकिन बिजली और अस्पताल नहीं हैं, वहां मरीजों तक इलाज कैसे पहुंचाया जाए. इसी सोच से जन्म हुआ एक ऐसी एंबुलेंस का, जो खुद ही अपनी एनर्जी पैदा करे और हर हाल में मरीज तक पहुंचे। 

उन्होंने दिन-रात मेहनत करके एक ऐसी गाड़ी तैयार की, जो पूरी तरह सौर उर्जा पर चलती है. इस गाड़ी का नाम रखा गया 'स्टेला जुवा'. यह सिर्फ एक वाहन नहीं, बल्कि चलता-फिरता छोटा सा अस्पताल है. इस सपने को हकीकत बनाने में एक बड़ी सौर ऊर्जा कंपनी ने भी साथ दिया. इस कंपनी ने ऐसे खास सौर पैनल दिए, जो सामान्य पैनलों से कहीं ज्यादा पावरफुल और सस्टेनेबल हैं. इन पैनलों को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि वे सूरज की रोशनी का ज्यादा से ज्यादा हिस्सा ऑब्जर्व करते हैं। 

विज्ञापन
Advertisement

क्या है स्टेला जुवा?
स्टेला जुवा को नीदरलैंड की आइंडहोवेन यूनिर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों ने तैयार किया है. यह एंबुलेंस पूरी तरह सोलर एनर्जी पर चलेगी और इसके अंदर लगे मेडिकल डिवाइसेज भी उसी से चलेंगे. इस प्रोजेक्ट को जुलाई 2026 तक सड़क पर उतारने की योजना है. इसका मकसद ऐसे इलाकों में इलाज पहुंचाना है जहां बिजली या फ्यूल जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। 

इस प्रोजेक्ट में दुनिया की मशहूर सोलर पैनल बनाने वाली कंपनी AIKO ने सोलर टीम आइंडहोवेन के साथ मिलकर काम किया है. AIKO अपने हाई एफिशिएंसी ABC यानी ऑल ब्लैक कॉन्टैक्ट सोलर सेल्स के लिए जानी जाती है, जिसका इस्तेमाल इस एंबुलेंस में भी किया जा रहा है. ये नई सोलर तकनीक ही इस एंबुलेंस की सबसे बड़ी ताकत है. इसमें सोलर सेल्स का डिजाइन ऐसा है कि ज्यादा से ज्यादा धूप को आब्जर्व कर सके. इसमें फ्रंट साइड पर कोई मेटल नहीं होता, जिससे रोशनी ज्यादा मिलती है। 

इन पैनल्स में सिल्वर का इस्तेमाल नहीं किया गया है, जिससे सेल्स ज्यादा मजबूत और लंबे समय तक चलने वाले बनते हैं. इसके अलावा, यह तकनीक अलग-अलग मौसम और तापमान में भी अच्छी परफॉर्मेंस देती है. यानी गर्मी, ठंड या मुश्किल हालात में भी एंबुलेंस ठीक से काम करेगी. स्टेला जुवा एक मूविंग पावर सप्लाई की तरह भी काम करती है. जहां बिजली नहीं है, वहां भी यह मेडिकल डिवाइसेज चला सकती है. इसका मतलब है कि अब दूर-दराज के गांवों और मुश्किल इलाकों में भी समय पर इलाज पहुंचाया जा सकता है। 

यह प्रोजेक्ट क्लीन एनर्जी, बेहतर ट्रांसपोर्ट और हेल्थकेयर को एक साथ जोड़ता है. आइंडहोवेन सोलर टीम पहले भी कई बड़े सोलर प्रोजेक्ट्स बना चुकी है. इस टीम ने वर्ल्ड सोलर चैलेंज क्रूजर क्लास को लगातार चार बार जीता है. इससे पहले यह टीम Stella Vita नाम की सोलर कैंपर वैन और Stella Terra नाम की ऑफ-रोड सोलर गाड़ी भी बना चुकी है, जो खराब रास्तों और दुर्गम इलाकों में भी आसानी से दौड़ सकती है। 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी ▶ STORY कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, दोषी साबित हुए तो हो सकती है 10 साल तक की सजा ▶ STORY तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज,… मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े लाभ ▶ STORY मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े… Haryana Weather Alert: आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले 4 दिन झमाझम बारिश; कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट ▶ STORY Haryana Weather Alert: आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले… गुरु पूर्णिमा पर बनेगा दुर्लभ योग, चार राशियों की चमकेगी किस्मत ▶ STORY गुरु पूर्णिमा पर बनेगा दुर्लभ योग, चार राशियों की चमकेगी… Punjab Bandh के बीच राहत: लुधियाना में आज खुलेंगे आम आदमी क्लीनिक, डॉक्टर देंगे रोजाना की तरह सेवाएं ▶ STORY Punjab Bandh के बीच राहत: लुधियाना में आज खुलेंगे आम… Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या खरीदारी का यही है सबसे अच्छा मौका? ▶ STORY Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या… जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफॉर्म, बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं ▶ STORY जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफॉर्म, बढ़ेंगी यात्री… बिहार का बड़ा मिशन: पांच साल में 50 लाख युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण ▶ STORY बिहार का बड़ा मिशन: पांच साल में 50 लाख युवाओं… प्रयागराज एयरपोर्ट पर 'फ्लाईब्रेरी' की शुरुआत, अब उड़ान में मुफ्त पढ़ें पसंदीदा किताबें ▶ STORY प्रयागराज एयरपोर्ट पर 'फ्लाईब्रेरी' की शुरुआत, अब उड़ान में मुफ्त… Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी जारी ▶ STORY Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का… सावन 2026 में कांवड़ यात्रा शुरू, 11 अगस्त को होगा जलाभिषेक ▶ STORY सावन 2026 में कांवड़ यात्रा शुरू, 11 अगस्त को होगा…