बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
झारखंड

बेलगाम ट्रैक्टर बना मौत का कारण: हादसे में दो बच्चियों की दर्दनाक मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा

पटना

पटना के बाढ़ में सड़क हादसा हुआ है। इसमें दो बच्चियों की मौत हो गई। घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के बाढ़ शहरी सरमेरा पथ पर अमरपुर गांव में हुई। शुक्रवार देर शाम बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने के कारण एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने फौरन घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं घटना के विरोध में प्रदर्शन करने लगे।गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर दिया औ बवाल करने लगे।

तीन घंटे तक जाम रहा सड़क
इधर, घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त करवाया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक सड़क जाम रहा। पुलिस ने मृत बच्ची के शव को जब्त कर अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। वहीं घायल बच्ची अनीषा का प्राथमिक उपचार होने के बाद चिंताजनक हालत में पटना रेफर कर दिया गया। हालांकि बच्ची ने पटना में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

लोगों ने कहा- नशे में था ड्राइवर
पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान आठ वर्षीय अंजलि कुमारी और उसकी छोटी बहन अनीषा के साथ हुई। बताया जा रहा है कि दोनों बहनें खेल रही थीं। इसी दौरान एक ट्रैक्टर तेजी से शहरी सरमेरा रोड से गुजर रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि ड्राइवर के साथ गांव के दो अन्य लोग ट्रैक्टर में बैठे थे और सभी आपस में ट्रैक्टर चलाने को लेकर झगड़ रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि वे सभी नशे की हालत में थे और समोसा खा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर बेकाबू होकर घर के बाहर खेलती दोनों बच्चियों पर चढ़कर निकल गया। एक बच्ची ट्रैक्टर के रोटर में फंसकर दूर तक घसीटती चली गई। अंजलि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन अनीषा को प्राथमिक उपचार के बाद पटना दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
अमित शाह ने NSA अजीत डोभाल को 'तिलक पुरस्कार' से नवाजा, बताया 'निर्भीक' ▶ STORY अमित शाह ने NSA अजीत डोभाल को 'तिलक पुरस्कार' से… हैदराबाद मेट्रो ने रचा इतिहास: 25 मिनट में पहुँचे जीवनरक्षक अंग ▶ STORY हैदराबाद मेट्रो ने रचा इतिहास: 25 मिनट में पहुँचे जीवनरक्षक… नायडू बोले: मोदी ही 2047 तक भारत को बनाएंगे विश्वगुरु ▶ STORY नायडू बोले: मोदी ही 2047 तक भारत को बनाएंगे विश्वगुरु दिनेश कार्तिक की 2027 वर्ल्ड कप टीम: दो भूले हुए सितारे शामिल ▶ STORY दिनेश कार्तिक की 2027 वर्ल्ड कप टीम: दो भूले हुए… कुलगाम हमले के शिकार मजदूरों के परिजनों को मिलेगी 20-20 लाख की सहायता: सीएम साय ▶ STORY कुलगाम हमले के शिकार मजदूरों के परिजनों को मिलेगी 20-20… हरमीत होरा की चुनावी एंट्री की चर्चा तेज, भाजपा-कांग्रेस में टिकट को लेकर बढ़ी हलचल ▶ STORY हरमीत होरा की चुनावी एंट्री की चर्चा तेज, भाजपा-कांग्रेस में… बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक पहुंचेगी बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र से मांगी विशेष सहायता ▶ STORY बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक पहुंचेगी बिजली,… कुम्हारी (ज़ारा) को विधायक अनुज शर्मा की ₹76.69 लाख की सौगात, कई विकास कार्यों का लोकार्पण ▶ STORY कुम्हारी (ज़ारा) को विधायक अनुज शर्मा की ₹76.69 लाख की… शाला प्रवेश उत्सव में विधायक अनुज शर्मा का बच्चों संग आत्मीय संवाद, खौना को 15 लाख के विकास कार्यों की सौगात ▶ STORY शाला प्रवेश उत्सव में विधायक अनुज शर्मा का बच्चों संग… बस्तर में सड़क विकास को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र से मांगा अरुणाचल मॉडल ▶ STORY बस्तर में सड़क विकास को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव… 5 लाख मीट्रिक टन चावल के उठाव के लिए CM विष्णुदेव साय की बड़ी पहल, केंद्र से मांगे अतिरिक्त रेलवे रैक ▶ STORY 5 लाख मीट्रिक टन चावल के उठाव के लिए CM… मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास अभियान' शुरू, छिंदवाड़ा में पहली बैठक ▶ STORY मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास…