बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
झारखंड

होमगार्ड भर्ती में बेहोश युवती से एंबुलेंस में दरिंदगी, ड्राइवर और टेक्नीशियन पर गंभीर आरोप

गया 
बिहार के गया जिले में बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां होमगार्ड भर्ती की दौड़ में एक महिला बेहोश हो गई. इसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल भेजने के लिए एंबुलेंस को कॉल किया गया. एंबुलेंस मौके पर आई और महिला को अस्पताल ले गई. इस दौरान रास्ते में एंबुलेंस के ड्राइवर और टेक्नीशियन ने महिला के साथ रेप किया. जब ये मामला सामने आया तो हड़कंप मच गया. पुलिस ने एंबुलेंस ड्राइवर और टेक्नीशियन को अरेस्ट कर लिया है.

 यहां बोधगया क्षेत्र के बीएमपी 3 परेड ग्राउंड में होमगार्ड भर्ती चल रही है. इसके लिए पहुंची एक महिला दौड़ में शामिल होने आई थी. जब रेस हो रही थी, उसी दौरान महिला अभ्यर्थी बेहोश होकर गिर गई. आनन-फानन में घटनास्थल पर तैनात एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

शुक्रवार को एसएसपी आनंद कुमार ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि पीड़िता ने घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने के 2 घंटे के अंदर एंबुलेंस चालक विनय कुमार और टेक्नीशियन अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. पीड़िता ने डॉक्टरों को बताया कि अस्पताल ले जाने के दौरान चलती एंबुलेंस में रेप की घटना को अंजाम दिया गया.

इस मामले में घटना को गंभीरता से लेते हुए बोधगया एसडीपीओ सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में स्पेशल टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने छापेमारी कर घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एफएसएल की टीम को भी सबूत जुटाने के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है.

विज्ञापन
Advertisement

घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए दोनों आरोपियों की पहचान की गई. इस मामले में बोधगया थाने में केस दर्ज किया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर जल्द से जल्द आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा.

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
अमित शाह ने NSA अजीत डोभाल को 'तिलक पुरस्कार' से नवाजा, बताया 'निर्भीक' ▶ STORY अमित शाह ने NSA अजीत डोभाल को 'तिलक पुरस्कार' से… हैदराबाद मेट्रो ने रचा इतिहास: 25 मिनट में पहुँचे जीवनरक्षक अंग ▶ STORY हैदराबाद मेट्रो ने रचा इतिहास: 25 मिनट में पहुँचे जीवनरक्षक… नायडू बोले: मोदी ही 2047 तक भारत को बनाएंगे विश्वगुरु ▶ STORY नायडू बोले: मोदी ही 2047 तक भारत को बनाएंगे विश्वगुरु दिनेश कार्तिक की 2027 वर्ल्ड कप टीम: दो भूले हुए सितारे शामिल ▶ STORY दिनेश कार्तिक की 2027 वर्ल्ड कप टीम: दो भूले हुए… कुलगाम हमले के शिकार मजदूरों के परिजनों को मिलेगी 20-20 लाख की सहायता: सीएम साय ▶ STORY कुलगाम हमले के शिकार मजदूरों के परिजनों को मिलेगी 20-20… हरमीत होरा की चुनावी एंट्री की चर्चा तेज, भाजपा-कांग्रेस में टिकट को लेकर बढ़ी हलचल ▶ STORY हरमीत होरा की चुनावी एंट्री की चर्चा तेज, भाजपा-कांग्रेस में… बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक पहुंचेगी बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र से मांगी विशेष सहायता ▶ STORY बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक पहुंचेगी बिजली,… कुम्हारी (ज़ारा) को विधायक अनुज शर्मा की ₹76.69 लाख की सौगात, कई विकास कार्यों का लोकार्पण ▶ STORY कुम्हारी (ज़ारा) को विधायक अनुज शर्मा की ₹76.69 लाख की… शाला प्रवेश उत्सव में विधायक अनुज शर्मा का बच्चों संग आत्मीय संवाद, खौना को 15 लाख के विकास कार्यों की सौगात ▶ STORY शाला प्रवेश उत्सव में विधायक अनुज शर्मा का बच्चों संग… बस्तर में सड़क विकास को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र से मांगा अरुणाचल मॉडल ▶ STORY बस्तर में सड़क विकास को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव… 5 लाख मीट्रिक टन चावल के उठाव के लिए CM विष्णुदेव साय की बड़ी पहल, केंद्र से मांगे अतिरिक्त रेलवे रैक ▶ STORY 5 लाख मीट्रिक टन चावल के उठाव के लिए CM… मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास अभियान' शुरू, छिंदवाड़ा में पहली बैठक ▶ STORY मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास…