बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका रूसी नौसेना के साथ करेगा युद्धाभ्‍यास, ‘कोमोदो’ में चीन और भारत भी दिखेंगे, यूक्रेन को बड़ा झटका

जकार्ता
यूक्रेन युद्ध को बंद कराने की मुहिम में लगे अमेरिका के डोनाल्‍ड ट्रंप प्रशासन ने जेलेंस्‍की को एक और बड़ा झटका देने की तैयारी कर ली है। रूस, चीन, अमेरिका, भारतीय, ऑस्‍ट्रेलियाई तथा अन्‍य क्‍वाड देशों की नौसेना एक साथ युद्धाभ्‍यास करने जा रही है। यह नौसैनिक युद्धाभ्‍यास दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश इंडोनेशिया बाली के पास अपने रणनीतिक रूप से अहम द्वीप पर आयोजित कर रहा है और इसे कोमोडो 2025 युद्धाभ्‍यास नाम दिया गया है। यह युद्धाभ्‍यास 16 फरवरी से शुरू होगा और 22 फरवरी तक चलेगा। इसमें दुनिया के 38 देश हिस्‍सा लेने जा रहे हैं और 19 विदेशी युद्धपोत अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे।

इस युद्धाभ्‍यास में 7 हेलीकॉप्‍टर भी शामिल होंगे। इंडोनेशिया हर साल उत्‍तर कोरिया को भी न्‍योता देता है, फिर भी उसने आजतक कभी भी अपने युद्धपोत को नहीं भेजा है। रूस इस अभ्‍यास में अपने प्रशांत बेड़े से युद्धपोत भेज रहा है। वहीं अमेरिका यूएसएस डेवे गाइडेड मिसाइल डेस्‍ट्रायर भेज रहा है। वहीं भारत अपने युद्धपोत आईएनएस शार्दूल और पी8 आई लंबी दूरी के निगरानी विमान को भेज रहा है। पिछली बार यूक्रेन को भी न्‍योता दिया गया था लेकिन अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उसने अपने प्रतिन‍िधियों को भेजा था या नहीं।

रूस और अमेरिका दे रहे बड़ा संकेत

इस नौसैनिक अभ्‍यास का उद्देश्‍य आपदा सहायता और मानवीय ऑपरेशन में एक-दूसरे की मदद करना शामिल हैं। कोमोदो 2025 अभ्‍यास में अमेरिका और रूस के युद्धपोत का इंडोनेशिया के जलक्षेत्र में एक साथ युद्धाभ्‍यास करना दुनिया में बड़ा संदेश देने की कोशिश है। रूस और अमेरिका के बीच यूक्रेन युद्ध को लेकर तनाव साल 2022 से ही अपने चरम पर रहा है। अमेर‍िका लंबे समय से हिंद प्रशांत क्षेत्र में नौवहन स्थिरता और सुरक्षा के लिए अपनी भूमिका को काफी बढ़ा रहा है। वहीं रूस की बात करें तो पश्चिमी देशों के साथ चल रहे तनाव के बीच वह क्षेत्रीय देशों के साथ अपने रिश्‍ते मजबूत कर रहा है और प्रभाव को बढ़ा रहा है।

विज्ञापन
Advertisement

वहीं रूस की मीडिया ने नाटो के युद्धपोतों के साथ रूसी युद्धपोत के अभ्‍यास करने के ऐलान को 'बड़ा बदलाव' करार दिया है। रूस के प्रशांत बेड़े के पूर्व कमांडर एडमिरल सर्गेई अवाकयांट ने कहा कि इस अभ्‍यास में एक प्रमुख पहलू है कि एक-दूसरे का सहयोग किया जाए। उन्‍होंने कहा कि यह महत्‍वपूर्ण बदलाव है जो हालिया विदेश नीति में बदलाव और अमेरिका में आए दिशा निर्देश से जुड़ा हुआ है। रूस और अमेरिका 1990 के दशक में एक साथ नौसैनिक युद्धाभ्‍यास करते थे। हालांकि इस बार केवल मानवीय अभियानों, समुद्री तस्‍करों के खिलाफ कार्रवाई और संयुक्‍त अभियान चलाना शामिल है।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास अभियान' शुरू, छिंदवाड़ा में पहली बैठक ▶ STORY मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास… बाबा बैद्यनाथ धाम में 200 करोड़ का एलिवेटेड फुटओवरब्रिज, कांवरियों को मिलेगी सुविधा ▶ STORY बाबा बैद्यनाथ धाम में 200 करोड़ का एलिवेटेड फुटओवरब्रिज, कांवरियों… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात, ‘बस्तर विजन’ और छत्तीसगढ़ के विकास पर मंथन ▶ STORY प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात,… छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए केंद्र से मंजूरी की मांग ▶ STORY छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी डिजिटल पहचान, 2,305 नए… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली सड़क विकास की बड़ी सौगात ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली सड़क… परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर ने किया पेपर लीक विधेयक का स्वागत ▶ STORY परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर… छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: 1 से 12वीं तक एक साथ होंगी तिमाही-अर्धवार्षिक परीक्षाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: 1 से 12वीं तक… दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: पुल ढहा, खारून उफान पर ▶ STORY दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: पुल ढहा, खारून… छत्तीसगढ़ के मातंगी धाम में अद्भुत रहस्य: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से उमड़ रहे भक्त ▶ STORY छत्तीसगढ़ के मातंगी धाम में अद्भुत रहस्य: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से उमड़… छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय का तोहफा: 27 नए स्टेशन, 3 नई लाइनें मंजूर ▶ STORY छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय का तोहफा: 27 नए स्टेशन, 3… गरियाबंद में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: पैरी नदी के बीच फंसे पांच लोगों को सुरक्षित निकाला ▶ STORY गरियाबंद में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: पैरी नदी के बीच फंसे… छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी…