बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
पंजाब

पंजाब चुनाव में टिकट बंटवारे पर बाजवा का बयान, बोले- कांग्रेस सोच-समझकर करेगी उम्मीदवारों का चयन

चंडीगढ़.

पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर जल्दबाजी नहीं करेगी। पार्टी साफ-सुथरी छवि, पढ़े-लिखे और जीतने की क्षमता रखने वाले उम्मीदवारों को मैदान में उतारने पर जोर देगी।

उम्मीदवारों के चयन में सर्वे रिपोर्ट और स्थानीय स्तर पर नेताओं की सिफारिशों को भी ध्यान में रखा जाएगा। पंजाब कांग्रेस भवन में बुधवार को पहुंचे बाजवा ने चुनावी रणनीति और टिकट वितरण सहित कई मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर पार्टी के पास सर्वे की रिपोर्ट है। इसके साथ ही जमीनी स्तर से मिलने वाले फीडबैक और स्थानीय नेताओं की राय के आधार पर फैसला लिया जाएगा। सांसदों को टिकट देने का फैसला हाईकमान पर पंजाब कांग्रेस के सांसदों को विधानसभा चुनाव में उतारने और टिकट देने के सवाल पर बाजवा ने कहा कि इस संबंध में अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान करेगा। प्रदेश नेतृत्व केवल जमीनी स्तर की रिपोर्ट और फीडबैक हाईकमान तक पहुंचाएगा।

गठबंधन के विकल्प खुले
बाजवा ने आगामी चुनाव में गठबंधन की संभावना से भी इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसे दलों के साथ गठबंधन कर सकती है, जिनकी विचारधारा और एजेंडा पार्टी से मेल खाता हो।

विज्ञापन
Advertisement

भाजपा-अकाली गठबंधन को बताया सौदेबाजी
भाजपा और अकाली दल के गठबंधन पर निशाना साधते हुए बाजवा ने इसे राजनीतिक सौदेबाजी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा का बड़े भाई से छोटे भाई की भूमिका में आना पंजाब में उसकी कमजोर स्थिति को दर्शाता है। उन्होंने अमित शाह के नशा खत्म करने संबंधी दावों पर भी सवाल उठाए और कहा कि केवल बयान देने से नशा खत्म नहीं होगा।

वास्तु गुरुजी उत्पाद

विज्ञापन

💬 पाठकों की बात — पहली बात आपकी हो सकती है

अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे

Rana Sikander
लेखक / Author

राणा सिकंदर (वास्तु गुरुजी) — दबंग आवाज़ के संस्थापक, वरिष्ठ पत्रकार और रायपुर के वास्तु सलाहकार (VastuGuruji के संस्थापक)। पत्रकारिता में गहन साक्षात्कार, डेटा विश्लेषण और प्रभावशाली रिपोर्टिंग का अनुभव।

वास्तु गुरुजी राणा सिकंदर — प्रोफ़ाइल · रायपुर में वास्तु सलाहकार · Instagram · YouTube

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ▶ STORY गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में शामिल… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण, साइबर अपराधों पर लगेगी लगाम ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर… भिलाई को 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रुपये के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ▶ STORY भिलाई को 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रुपये के… रायपुर साहित्य उत्सव से देश-दुनिया तक गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और साहित्यिक विरासत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY रायपुर साहित्य उत्सव से देश-दुनिया तक गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक… जशपुर को पीएम जनमन योजना की बड़ी सौगात, 16.03 करोड़ रुपये से बनेंगे पांच बड़े पुल ▶ STORY जशपुर को पीएम जनमन योजना की बड़ी सौगात, 16.03 करोड़… रायपुर में प्रकाशोत्सव पर भव्य कीर्तन दरबार आयोजित, गुरुचरण सिंह होरा सेवा कार्यों के लिए सम्मानित ▶ STORY रायपुर में प्रकाशोत्सव पर भव्य कीर्तन दरबार आयोजित, गुरुचरण सिंह… सोना-चांदी भाव आज, 25 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना ₹123,967, चांदी का ताज़ा दाम ▶ STORY सोना-चांदी भाव आज, 25 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना… छत्तीसगढ़ AQI आज 25 नवंबर: रायपुर में AQI 83 ▶ STORY छत्तीसगढ़ AQI आज 25 नवंबर: रायपुर में AQI 83 आज का राशिफल 25 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल ▶ STORY आज का राशिफल 25 नवंबर 2026: मेष से मीन तक… आज का पंचांग 25 नवंबर 2026: कृष्ण प्रतिपदा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल ▶ STORY आज का पंचांग 25 नवंबर 2026: कृष्ण प्रतिपदा, शुभ मुहूर्त… छत्तीसगढ़ मौसम आज, 25 नवंबर 2026 — किस ज़िले में कितना तापमान, कहाँ बारिश के आसार ▶ STORY छत्तीसगढ़ मौसम आज, 25 नवंबर 2026 — किस ज़िले में… शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया प्रधानमंत्री मोदी का विजन ▶ STORY शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल…