रामलला प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर रायपुर में ग्रैंड ग्रुप चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने पूजा-अर्चना की, भव्य भंडारे का आयोजन हुआ।
रायपुर | अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर 22 जनवरी का दिन देशभर के राम भक्तों के लिए आस्था, श्रद्धा और उत्सव का प्रतीक बन गया। इस पावन अवसर पर राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में धार्मिक उल्लास और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। शहर के विभिन्न श्रीराम मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, शोभायात्रा और भंडारों का आयोजन किया गया।
राम भक्तों ने “जय श्रीराम” के जयघोष के साथ शोभायात्राएं निकालीं, जिससे पूरा शहर भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आया।
ग्रैंड विजन मुख्यालय में भव्य आयोजन
इसी कड़ी में रायपुर के पंडरी स्थित ग्रैंड विजन मुख्यालय में भी रामलला प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने विधिविधान से भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर श्री होरा ने श्रद्धालुओं को स्वयं अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया और भव्य भंडारे का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में ग्रैंड विजन, ग्रैंड न्यूज़ और ग्रैंड ब्रॉडबैंड से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक
गुरुचरण सिंह होरा ने इस अवसर पर कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होना भारत के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक इतिहास का ऐतिहासिक क्षण है। यह दिन हर राम भक्त के लिए गर्व, श्रद्धा और आस्था का प्रतीक बन चुका है।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर देशभर में आयोजित हो रहे भंडारे, लंगर और धार्मिक कार्यक्रम हमारी समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को दर्शाते हैं। उन्होंने इस शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों सहित सभी राम भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
बड़ी संख्या में गणमान्यजन रहे उपस्थित
इस आयोजन में ग्रैंड विजन के वरिष्ठ पदाधिकारी अमोल गारुड़ी, हितेश व्यास, संदीप कौर गुम्बर, लोकेश बिसेन, घनश्याम पंजवानी, मोहम्मद खान, मार्केटिंग हेड मंजीत अरोड़ा, ग्रैंड न्यूज़ के संपादक संजय शुक्ला, मुकेश सुमन, नेहा बसईवाला, रेवेंद्र राजपूत, हेमंत डोंगरे, संदीप औसर, जागेश साहू, भूपेश टंडन, अभिषेक चंद्राकर, मिथलेश साहू, भूपेश पसायत, महक कुरैशी, मंजूषा साहू, रोमलाल साहू, अरुण, रिंकू कहर, तान्या वाधवानी, अंकित सहित अन्य कर्मचारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।
सभी उपस्थित लोगों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और भक्ति भाव से संपन्न हुआ।








