बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मध्य प्रदेश

सरकार स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को बेहतर इकोसिस्टम और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मध्यप्रदेश परफॉर्मर स्टेट है। उन्होंने कहा कि संगठित प्रयासों से हम प्रदेश को स्वास्थ्य मानकों में शीर्ष पर लाने में सफल होंगे। उन्होंने चिकित्सकों से आग्रह किया कि वे प्रदेश के हेल्थ पैरामीटर्स को शीर्ष स्तर पर ले जाने के लिए सतत प्रयास करें। सरकार स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को बेहतरीन इकोसिस्टम और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल भोपाल में मीडिया समूह द्वारा आयोजित "मेडिकल एक्सीलेंस अवार्ड-2025" कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने चिकित्सा सेवा और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉक्टरों, चिकित्सा शिक्षकों और चिकित्सकीय संस्थान संचालकों को सम्मानित किया।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेज गति से प्रगति कर रहा है और जल्द ही हम वैश्विक स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि विकास का मुख्य लक्ष्य स्वास्थ्य और शिक्षा की उत्कृष्ट व सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना है, जिसके लिए केंद्र एवं राज्य सरकारें लगातार कार्य कर रही हैं। आयुष्मान भारत योजना से स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत चक्र मिला है, वहीं प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाई जा रही है जिससे पर्याप्त चिकित्सकीय मैन पावर उपलब्ध हो सके।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि अच्छे कार्य करने वालों को सम्मानित करने से न केवल उनका हौसला बढ़ता है, बल्कि समाज में अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। उन्होंने चिकित्सा सेवा क्षेत्र मानवता की सेवा का सबसे बड़ा अवसर बताते हुए कहा कि डॉक्टरों से इलाज में संवेदनशीलता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सहज व्यवहार और आत्मीयता से किया गया इलाज मरीजों को आत्मविश्वास देता है और उपचार को प्रभावी बनाता है।

विज्ञापन
Advertisement

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
Aaj Ka Rashifal 14 August 2026: 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें धन, करियर, प्रेम और सेहत का हाल ▶ STORY Aaj Ka Rashifal 14 August 2026: 12 राशियों का कैसा… मध्यप्रदेश पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता ने बचाई जिंदगियां ▶ STORY मध्यप्रदेश पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता ने बचाई जिंदगियां स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और इतिहास की झांकी ▶ STORY स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और… शिल्पियों की कला को सम्मान, हुनर को मिला हौसला ▶ STORY शिल्पियों की कला को सम्मान, हुनर को मिला हौसला हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस ▶ STORY हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई : 27 प्रकरणों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई और विधिक सहायता पर जोर ▶ STORY दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई : 27 प्रकरणों की… इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन ▶ STORY इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड… विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर राज्य स्तरीय आयोजन 14 अगस्त को ▶ STORY विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर राज्य स्तरीय आयोजन 14 अगस्त… तिपहिया स्कूटी से बढ़ेगी दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता :  अरुण साव ▶ STORY तिपहिया स्कूटी से बढ़ेगी दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता : अरुण साव प्रदेश के कॉलेजों में परंपरागत पढ़ाई के साथ अब विद्यार्थियों को मिलेगी रोजगारोन्मुखी शिक्षा ▶ STORY प्रदेश के कॉलेजों में परंपरागत पढ़ाई के साथ अब विद्यार्थियों… राजा भोज नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन ▶ STORY राजा भोज नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी हुए शामिल ▶ STORY करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त…