बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मनोरंजन

‘गोल्डन ब्वॉयज’ हाल ही में 24 साल बाद साथ नजर आए ब्रैड पिट-टॉम क्रूज

लॉस एंजिल्स

ब्रैड पिट और टॉम क्रूज दोनों ही हॉलीवुड के फेमस स्टार हैं। ये 'गोल्डन ब्वॉयज' हाल ही में 24 साल बाद साथ नजर आए और तहलका मचा दिया। मौका था F1 फिल्म के प्रीमियर का, जहां से दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसके अलावा ब्रैड पिट ने एंजेलिना जोली संग शादी के टूटने और नशे की लत के बारे में भी बात की है।

ब्रैड पिट की रेसिंग मूवी F1 का लंदन में प्रीमियर हुआ। वहां Interview with the Vampire के को-एक्टर्स ने रेड कार्पेट पर गर्मजोशी से गले मिलकर पुरानी यादों को ताजा किया। ब्रैड पिट ने जब टॉम क्रूज को देखा तो अपनी खुशी छिपा नहीं पाए। हॉलीवुड के दो दिग्गजों ने एक-दूसरे को दिल से गले लगाया और खुशी-खुशी कैमरों के सामने पोज दिए। साल 2001 के 'अमेरिका: ए ट्रिब्यूट टू हीरोज' कॉन्सर्ट के बाद से उनका पहला रेड कार्पेट मोमेंट था।

ब्रैड पिट और टॉम क्रूज की फोटोज ने मचाई सनसनी
इतने लंबे अरसे में दोनों ही स्टार्स ने अपना अलग-अलग मुकाम हासिल किया। 61 साल के ब्रैड पिट ने दो ऑस्कर जीते तो 62 साल के टॉम क्रूज ने 6 और 'मिशन: इम्पॉसिबल' फिल्मों के साथ अपने रोंगटे खड़े कर देने वाले स्टंट से अपनी बादशाहत जारी रखी है।

विज्ञापन
Advertisement

एंजेलिना संग टूटी शादी और नशे की लत
इस री-यूनियन के अलावा ब्रैड पिट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। उन्होंने नशे की लत से अपने संघर्ष और एंजेलीना जोली से शादी टूटने के बाद एल्कोहॉलिक्स एनॉनिमस के जरिए अपनी जर्नी के बारे में खुलकर बात की है। ब्रैड ने 'आर्मचेयर एक्सपर्ट' पॉडकास्ट के नए एपिसोड में अपनी शादी के बारे में बात की। इसे Dax Shepard ने होस्ट किया।

'मैं लगभग घुटनों के बल पर था'
ब्रैड पिट ने कहा, 'मैं लगभग घुटनों के बल पर था… मुझे कुछ क्षेत्रों में जागने की जरूरत थी। मैं वास्तव में इसके लिए तैयार था… कोई भी जो भी मेरे सामने पेश करे, मैं उसे आजमाने के लिए तैयार था। यह एक कठिन समय था। मुझे फिर से शुरू करने की जरूरत थी।'

'खुद को गुमनामी में झोंक दिया था'
शराब के नशे की लत को लेकर एक्टर ने आगे कहा, '90 के दशक में, उस सारे ध्यान ने मुझे सचमुच परेशान कर दिया था। मैं सचमुच एक संन्यासी की तरह हो गया था और खुद को गुमनामी में झोंक दिया था।'

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी ▶ STORY कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, दोषी साबित हुए तो हो सकती है 10 साल तक की सजा ▶ STORY तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज,… मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े लाभ ▶ STORY मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े… Haryana Weather Alert: आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले 4 दिन झमाझम बारिश; कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट ▶ STORY Haryana Weather Alert: आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले… गुरु पूर्णिमा पर बनेगा दुर्लभ योग, चार राशियों की चमकेगी किस्मत ▶ STORY गुरु पूर्णिमा पर बनेगा दुर्लभ योग, चार राशियों की चमकेगी… Punjab Bandh के बीच राहत: लुधियाना में आज खुलेंगे आम आदमी क्लीनिक, डॉक्टर देंगे रोजाना की तरह सेवाएं ▶ STORY Punjab Bandh के बीच राहत: लुधियाना में आज खुलेंगे आम… Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या खरीदारी का यही है सबसे अच्छा मौका? ▶ STORY Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या… जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफॉर्म, बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं ▶ STORY जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफॉर्म, बढ़ेंगी यात्री… बिहार का बड़ा मिशन: पांच साल में 50 लाख युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण ▶ STORY बिहार का बड़ा मिशन: पांच साल में 50 लाख युवाओं… प्रयागराज एयरपोर्ट पर 'फ्लाईब्रेरी' की शुरुआत, अब उड़ान में मुफ्त पढ़ें पसंदीदा किताबें ▶ STORY प्रयागराज एयरपोर्ट पर 'फ्लाईब्रेरी' की शुरुआत, अब उड़ान में मुफ्त… Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी जारी ▶ STORY Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का… सावन 2026 में कांवड़ यात्रा शुरू, 11 अगस्त को होगा जलाभिषेक ▶ STORY सावन 2026 में कांवड़ यात्रा शुरू, 11 अगस्त को होगा…