बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
राजनीतिक

गौरव गोगोई के स्वागत समारोह में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, लकड़ी का मंच गिर सकता है

गुवाहाटी
असम कांग्रेस के नए अध्यक्ष गौरव गोगोई के स्वागत समारोह में मंगलवार को अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जिसके कारण समारोह को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। आयोजकों ने आशंका जताई कि समारोह के लिए बना लकड़ी का मंच गिर सकता है जिसके बाद कार्यक्रम को कुछ देर के लिए रोका गया।

गोगोई ने आज सुबह पार्टी के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में निवर्तमान अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा से नए पार्टी प्रमुख का पदभार संभाला। इससे पहले उन्होंने कामाख्या मंदिर में दर्शन किए। बाद में गोगोई ने तीन नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्षों के साथ दिसपुर क्षेत्र के मानबेंद्र शर्मा कॉम्प्लेक्स में एक कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम में लगभग 2,000 पार्टी सदस्य उपस्थित थे और मंच की ओर बढ़ते हुए गोगोई का स्वागत करने के लिए लोगों में धक्का-मुक्की के कारण वहां अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई। मंच पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करने के लिए कुछ पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और विभिन्न सहयोगी संगठनों के सदस्यों के आगे बढ़ने से व्यवस्था और बिगड़ गई।

स्वागत समारोह के लिए तैयार किए गए लकड़ी के मंच की क्षमता सीमित थी, लेकिन उस पर लगभग 300 लोगों के मौजूद होने के कारण आयोजकों को दो बार अभिनंदन कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। वरिष्ठ नेताओं ने कई बार माइक से आग्रह किया, ‘‘हम अतिरिक्त लोगों से मंच से उतरने का अनुरोध करते हैं, अन्यथा यह गिर जाएगा।’’ गोगोई और अन्य वरिष्ठ नेताओं को स्वागत समारोह के सुचारू आयोजन के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा।

विज्ञापन
Advertisement

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1 अगस्त से सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड बिजली ▶ STORY छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, गरज-चमक के साथ चलेंगी तूफानी हवाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की… छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत, प्रदूषण घटा ▶ STORY छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत,… बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से गंभीर मरीजों को लाभ ▶ STORY बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से… गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा ▶ STORY गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा… मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया ताज ▶ STORY मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया… छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की अपील ▶ STORY छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की… छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक ▶ STORY छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र… सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक… पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ ▶ STORY पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक; मजबूत की आपूर्ति श्रृंखला ▶ STORY भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक;… ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM का जताया आभार ▶ STORY ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM…