बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
राजनीतिक

केजरीवाल ने चुनाव आयोग जाकर अपने खिलाफ लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा की शिकायत की

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को चुनाव आयोग जाकर अपने खिलाफ लड़ रहे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा की शिकायत की। दिल्ली मुख्यमंत्री आतिशी और पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त से मिले केजरीवाल ने कहा कि उनकी सीट पर बहुत बड़ा स्कैम चल रहा है। प्रवेश वर्मा पर आरोपों की बौछार करते हुए केजरीवाल ने मांग की कि प्रवेश वर्मा को चुनाव लड़ने से रोक दिया जाए। 'आप' के मुखिया ने कहा कि कई तरह से वोटर्स को प्रभावित किया जा रहा है और यूपी-बिहार से लोगों को लाकर फर्जी वोट बनवाए जा रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर मीडिया से बातचीत में कहा, ‘नई दिल्ली सीट पर 22 दिन में साढ़े पांच वोट कटाने के आवेदन आ गए हैं। जिन 89 लोगों के नाम से वोट काटने के आवेदन लगाए गए उनमें से सामने आए 18 लोगों ने कह दिया कि उन्होंने आवेदन नहीं किया है। इसका मतलब है कि बहुत बड़े स्केल पर स्कैम चल रहा है, फ्रॉड चल रहा है। कल तक 13 हजार नए वोट बनाने के लिए आवेदन कहां से आ गए, पिछले 15 दिन में। जाहिर तौर पर यूपी-बिहार, आसपास के राज्यों से लोगों को लाकर फर्जी वोट बनवाए जा रहे हैं। साढ़े 18 पर्सेंट वोट यदि इधर से उधर कर दी जाएंगी तो फिर चुनाव थोड़ी है, नाटक है, तमाशा है।’

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
बस्तर की गौरवशाली परम्परा का राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शन, कलाकार, CM साय और शाह मिलेंगे मुर्मू से ▶ STORY बस्तर की गौरवशाली परम्परा का राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शन, कलाकार,… गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बाबा प्रियदर्शी राम का लिया आशीर्वाद ▶ STORY गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु… कैलाशपति धाम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया जलाभिषेक, भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रदेश की खुशहाली का मांगा आशीर्वाद ▶ STORY कैलाशपति धाम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया जलाभिषेक,… गुरु पूर्णिमा पर सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा ▶ STORY गुरु पूर्णिमा पर सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव… अनुज शर्मा की मैराथन समीक्षा बैठक: लंबित कार्यों पर मांगी रिपोर्ट, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश ▶ STORY अनुज शर्मा की मैराथन समीक्षा बैठक: लंबित कार्यों पर मांगी… विश्व ओआरएस दिवस: मेकाज में दस्त से बचाव हेतु मरीजों को किया जागरूक ▶ STORY विश्व ओआरएस दिवस: मेकाज में दस्त से बचाव हेतु मरीजों… विश्व बाघ दिवस: सोनपुर में बच्चों को मिला बाघ संरक्षण का पाठ ▶ STORY विश्व बाघ दिवस: सोनपुर में बच्चों को मिला बाघ संरक्षण… नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को भारत का आधिकारिक दौरा निमंत्रण ▶ STORY नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को भारत का आधिकारिक दौरा… छत्तीसगढ़: बागवानी फसलों का बीमा 31 जुलाई तक, प्राकृतिक जोखिमों से मिलेगी सुरक्षा ▶ STORY छत्तीसगढ़: बागवानी फसलों का बीमा 31 जुलाई तक, प्राकृतिक जोखिमों… बीजापुर में 49 लाख के इनामी 8 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, शांति की बड़ी पहल ▶ STORY बीजापुर में 49 लाख के इनामी 8 नक्सलियों का आत्मसमर्पण,… कवर्धा के मुड़वाही में मलेरिया का प्रकोप: 35 मरीज अस्पताल में भर्ती ▶ STORY कवर्धा के मुड़वाही में मलेरिया का प्रकोप: 35 मरीज अस्पताल… देशभर में मूसलाधार बारिश का कहर: गुजरात में फैक्ट्रियां ठप, MP-छत्तीसगढ़ रेड अलर्ट पर ▶ STORY देशभर में मूसलाधार बारिश का कहर: गुजरात में फैक्ट्रियां ठप,…