बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
छत्तीसगढ़

विवादों में फंसे ढोंगी योगी तरुण, गोवा आश्रम पर भी लगा ताला

राजनांदगांव
एनडीपीएस एक्‍ट के मामले में गिरफ्तार विवादित योगी तरुण का गोवा आश्रम भी विवादों में आने के बाद बंद हो गया। वह लीज पर जिस रिजॉर्ट में क्रांति योगा आश्रम चला रहा था उसमें दिसंबर 2024 से अप्रैल 2025 के बीच तालाबंदी हो गई। इसके बाद वह डोंगरगढ़ आ गया जहां विदेशी भी उससे मिलने आने लगे थे। धीरे-धीरे यहां चल रही गतिविधियां भी संदिग्‍ध होने लगीं और 24 जून को कार्रवाई के बाद पुलिस ने इसे सील कर दिया है।

डोंगरगढ़ में 42 एकड़ की जमीन पर आयुर्वेदिक उपचार केंद्र खोलने का दावा करने वाले योगी तरुण के विदेशी कनेक्‍शन और उसके एनजीओ की जांच पड़ताल भी शुरू हो गई है। पुलिस को उसका आईफोन भी मिला है। लेकिन इसके लॉक होने के चलते छानबीन शुरु नहीं हो पाई है। हालांकि, पुलिस ने तरुण के कॉल डिटेल्‍स हासिल कर लिए हैं। इसके अलावा उसके एनजीओ और बैंक खातों की जानकारी भी पुलिस ने जुटा ली है। तरुण के पासपोर्ट की जानकारी भी सामने आई है जिसमें उसके कई देशों की यात्रा के साक्ष्‍य मिले हैं।

जांच के दौरान ऐसे करीब 35 लोगों को चिह्नित किया गया है जो उसके साथ योगाश्रम के संचालन और दूसरी गतिविधियों में जुड़े हुए हैं। इनमें कुछ विदेशियों के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है। अपने योगाश्रम के संचालन के लिए उसने प्रशिक्षक और अन्‍य स्‍टाफ के साथ ही आइटी टीम भी हायर कर रखी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन सभी मामलों में पड़ताल की जा रही है।
 
पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी में
साक्ष्‍यों के आधार पर पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है। आरोपित योगी तरुण की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे जुड़े रिकॉर्ड खंगालने शुरु किए। कॉल डिटेल रिकॉर्ड, एनजीओ रजिस्‍ट्रेशन, बैंक अकाउंटस की डिटेल और उसके संपर्कों की जानकारी जुटाने के बाद उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड में लिए जाने की तैयारी है।

बड़े भाई विजय से भी हुई पूछताछ
डोंगरगढ़ में योगी तरुण का योगाश्रम तैयार करने में उसका बड़ा भाई विजय अग्रवाल भी मदद कर रहा था। उसने यहां के लिए एक इलेक्ट्रिशियन भी बाहर से बुलाया था। पुलिस ने विजय से भी पूछताछ की है। उसने बताया है कि तरुण 10 साल से गोवा में योगाश्रम चला रहा था। इससे यह भी पुष्टि हुई है कि परिवार को उसके बारे में सारी जानकारी थी।

विज्ञापन
Advertisement

विदेशी करंसी के ट्रांजेक्‍शन मिले
इस पूरे मामले में पुलिस की छानबीन विदेश से आने वाले पैसों से भी जुड़ी हुई है। जो बैंक डिटेल्‍स पुलिस को मिली है उसमें विदेशी करंसी के ट्रांजेक्‍शन मिलने की भी जानकारी है। योगी तरुण के एनजीओ और उसकी सब कंपनी से जुड़े मनी ट्रेल की जांच भी इस प्रकरण को नई दिशा दे सकती है।

दो इंजीनियर तैयार कर रहे थे प्रोजेक्‍ट, गिरफ्तारी के बाद लौटे
योगी तरुण, डोंगरगढ़ में पांच हजार बिस्‍तर का आयुर्वेदिक उपचार केंद्र शुरु करने की तैयारी में था। इसके लिए उसने महाराष्‍ट्र की एजेंसी को प्रोजेक्‍ट तैयार करने के लिए हायर भी किया था। दो इंजीनियर यहां रहकर इस पर काम भी कर रहे थे। लेकिन 24 जून को उसकी गिरफ्तारी के वे इंजीनियर भी लौट गए।

योगाश्रम बंद हुआ तो कुंभ पहुंचा, अप्रैल में आया डोंगरगढ़
गोवा में आश्रम कम रिजॉर्ट की लीज रद होने के बाद दिसंबर 2024 में 22-23 तारीख को योगी तरुण गोवा से निकल गया। इसके बाद वह प्रयागराज में महाकुंभ में शामिल हुआ। यहां से वह बनारस गया और कुछ दिन वहीं रहा। अप्रैल में उसके डोंगरगढ़ आने की जानकारी दी जा रही है।

आरोपित के पासपोर्ट, बैंक अकाउंट्स और डोंगरगढ़ में जमीन खरीदी के दस्‍तावेज की जांच की जा रही है। उसके कई देशों में यात्राओं के साक्ष्‍य मिले हैं। अब तक की पूछताछ में पता चला है कि वह अप्रैल में यहां आया था। उससे जुड़े लोगों के बयान लिए गए हैं। आरोपित को रिमांड में ल

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
हरमीत होरा की चुनावी एंट्री की चर्चा तेज, भाजपा-कांग्रेस में टिकट को लेकर बढ़ी हलचल ▶ STORY हरमीत होरा की चुनावी एंट्री की चर्चा तेज, भाजपा-कांग्रेस में… बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक पहुंचेगी बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र से मांगी विशेष सहायता ▶ STORY बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक पहुंचेगी बिजली,… कुम्हारी (ज़ारा) को विधायक अनुज शर्मा की ₹76.69 लाख की सौगात, कई विकास कार्यों का लोकार्पण ▶ STORY कुम्हारी (ज़ारा) को विधायक अनुज शर्मा की ₹76.69 लाख की… शाला प्रवेश उत्सव में विधायक अनुज शर्मा का बच्चों संग आत्मीय संवाद, खौना को 15 लाख के विकास कार्यों की सौगात ▶ STORY शाला प्रवेश उत्सव में विधायक अनुज शर्मा का बच्चों संग… बस्तर में सड़क विकास को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र से मांगा अरुणाचल मॉडल ▶ STORY बस्तर में सड़क विकास को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव… 5 लाख मीट्रिक टन चावल के उठाव के लिए CM विष्णुदेव साय की बड़ी पहल, केंद्र से मांगे अतिरिक्त रेलवे रैक ▶ STORY 5 लाख मीट्रिक टन चावल के उठाव के लिए CM… मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास अभियान' शुरू, छिंदवाड़ा में पहली बैठक ▶ STORY मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास… बाबा बैद्यनाथ धाम में 200 करोड़ का एलिवेटेड फुटओवरब्रिज, कांवरियों को मिलेगी सुविधा ▶ STORY बाबा बैद्यनाथ धाम में 200 करोड़ का एलिवेटेड फुटओवरब्रिज, कांवरियों… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात, ‘बस्तर विजन’ और छत्तीसगढ़ के विकास पर मंथन ▶ STORY प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात,… छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए केंद्र से मंजूरी की मांग ▶ STORY छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी डिजिटल पहचान, 2,305 नए… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली सड़क विकास की बड़ी सौगात ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली सड़क… परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर ने किया पेपर लीक विधेयक का स्वागत ▶ STORY परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर…