बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
उत्तर प्रदेश

मायावती ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के दलित छात्रों को लेकर जताई चिंता, सीएम योगी से की खास अपील

लखनऊ
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के छात्रों की छात्रवृत्ति का मुद्दा उठाया। इस दौरान उन्होंने लखनऊ स्थित समाज कल्याण विभाग पर असंवेदनशीलता और लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने सीएम योगी से इस समस्या का समाधान निकालने की अपील की। मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से सम्बद्ध कई जिलों के दर्जनों कॉलेजों के हजारों एससी/एसटी वर्ग के छात्र व छात्राओं की छात्रवृत्ति का सरकारी स्तर पर अब तक सही से समय पर निपटारा नहीं होने के कारण उनके भविष्य के अधर में लटकने के खतरे से लोगों में भारी बेचैनी व आक्रोश व्याप्त है।”

उन्होंने कहा, “प्राप्त जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय व जिला प्रशासन द्वारा भी इस संबंध में बार-बार पत्राचार के बावजूद लखनऊ स्थित समाज कल्याण विभाग स्तर पर असंवेदनशीलता और लापरवाही बरतने का परिणाम है कि लगभग 3,500 दलित छात्र व छात्राओं के शिक्षण जीवन पर भारी खतरा मंडरा रहा है।”

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा, “चूंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष प्रयासों से ही अलीगढ़ का उक्त विश्वविद्यालय स्थापित हुआ है, इसके सुचारु संचालन में भी सही रुचि लेकर खासकर हजारों दलित छात्र/छात्राओं की इस गंभीर समस्या का समाधान वे तत्काल जरूर निकालेंगे, ऐसी उम्मीद है।”

बता दें कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद्, और समाज सुधारक राजा महेंद्र प्रताप सिंह की स्मृति में की गई है। उन्होंने 1915 में अफगानिस्तान में भारत की पहली अंतरिम सरकार बनाई थी।

विज्ञापन
Advertisement

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का उद्देश्य शिक्षा, अनुसंधान और तकनीकी विकास को बढ़ावा देना है। इसका शिलान्यास 14 सितंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। यह विश्वविद्यालय अलीगढ़ मंडल के कई डिग्री कॉलेजों को संबद्धता प्रदान करता है।

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
अमित शाह ने NSA अजीत डोभाल को 'तिलक पुरस्कार' से नवाजा, बताया 'निर्भीक' ▶ STORY अमित शाह ने NSA अजीत डोभाल को 'तिलक पुरस्कार' से… हैदराबाद मेट्रो ने रचा इतिहास: 25 मिनट में पहुँचे जीवनरक्षक अंग ▶ STORY हैदराबाद मेट्रो ने रचा इतिहास: 25 मिनट में पहुँचे जीवनरक्षक… नायडू बोले: मोदी ही 2047 तक भारत को बनाएंगे विश्वगुरु ▶ STORY नायडू बोले: मोदी ही 2047 तक भारत को बनाएंगे विश्वगुरु दिनेश कार्तिक की 2027 वर्ल्ड कप टीम: दो भूले हुए सितारे शामिल ▶ STORY दिनेश कार्तिक की 2027 वर्ल्ड कप टीम: दो भूले हुए… कुलगाम हमले के शिकार मजदूरों के परिजनों को मिलेगी 20-20 लाख की सहायता: सीएम साय ▶ STORY कुलगाम हमले के शिकार मजदूरों के परिजनों को मिलेगी 20-20… हरमीत होरा की चुनावी एंट्री की चर्चा तेज, भाजपा-कांग्रेस में टिकट को लेकर बढ़ी हलचल ▶ STORY हरमीत होरा की चुनावी एंट्री की चर्चा तेज, भाजपा-कांग्रेस में… बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक पहुंचेगी बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र से मांगी विशेष सहायता ▶ STORY बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक पहुंचेगी बिजली,… कुम्हारी (ज़ारा) को विधायक अनुज शर्मा की ₹76.69 लाख की सौगात, कई विकास कार्यों का लोकार्पण ▶ STORY कुम्हारी (ज़ारा) को विधायक अनुज शर्मा की ₹76.69 लाख की… शाला प्रवेश उत्सव में विधायक अनुज शर्मा का बच्चों संग आत्मीय संवाद, खौना को 15 लाख के विकास कार्यों की सौगात ▶ STORY शाला प्रवेश उत्सव में विधायक अनुज शर्मा का बच्चों संग… बस्तर में सड़क विकास को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र से मांगा अरुणाचल मॉडल ▶ STORY बस्तर में सड़क विकास को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव… 5 लाख मीट्रिक टन चावल के उठाव के लिए CM विष्णुदेव साय की बड़ी पहल, केंद्र से मांगे अतिरिक्त रेलवे रैक ▶ STORY 5 लाख मीट्रिक टन चावल के उठाव के लिए CM… मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास अभियान' शुरू, छिंदवाड़ा में पहली बैठक ▶ STORY मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास…