बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
छत्तीसगढ़

भंडारण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: खरोरा निरीक्षण के दौरान चंदूलाल साहू

राज्य भंडार गृह निगम अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने वेयरहाउस का निरीक्षण कर चावल भंडारण, साफ-सफाई और सुविधाओं की समीक्षा की।

खरोरा। छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त पूर्व सांसद चंदूलाल साहू एक दिवसीय दौरे पर खरोरा पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने स्थानीय विश्रामगृह में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों और केंद्र तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान श्री साहू ने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आमजन तक सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया।

इसके बाद चंदूलाल साहू ने खरोरा स्थित छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयीन रिकॉर्ड, गोदाम में संग्रहित चावल, साफ-सफाई व्यवस्था, रखरखाव और भंडारण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से गोदाम की भंडारण क्षमता के बारे में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि चावल भंडारण और उसकी सुरक्षा के संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने गोदाम में रखे चावल का सैंपल भी लिया और गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया।

विज्ञापन
Advertisement

इस दौरान किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं प्राथमिक सहकारी समिति खरोरा के पूर्व अध्यक्ष रमेश शर्मा ने क्षेत्र में खाद्यान्न भंडारण क्षमता को देखते हुए अतिरिक्त गोदाम निर्माण की मांग रखी। इस पर चंदूलाल साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा प्रदेश की 36 शाखाओं में 2.34 लाख मीट्रिक टन क्षमता के नए गोदामों का निर्माण किया जा रहा है। लगभग 160 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का पूरा खर्च निगम द्वारा वहन किया जाएगा और इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है।

निरीक्षण के दौरान गोदाम कर्मचारियों और हमालों ने पानी की व्यवस्था, शौचालय मरम्मत एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से अध्यक्ष को अवगत कराया। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह ठाकुर, रमेश शर्मा, सुमित सेन, अनिल सोनी, सुरेंद्र वर्मा, घनश्याम चंद्राकर, दीपक धनकर, सूरज सोनी, सावन शर्मा, रश्मि वर्मा, शकुंतला कोसले, पूर्णिमा धनकर सहित निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं हमाल बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Dipti Das
लेखक / Author

दीप्ति दास दबंग आवाज़ की संवाददाता हैं, जो विभिन्न विषयों पर सटीक और संतुलित रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं।

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1 अगस्त से सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड बिजली ▶ STORY छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, गरज-चमक के साथ चलेंगी तूफानी हवाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की… छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत, प्रदूषण घटा ▶ STORY छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत,… बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से गंभीर मरीजों को लाभ ▶ STORY बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से… गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा ▶ STORY गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा… मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया ताज ▶ STORY मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया… छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की अपील ▶ STORY छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की… छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक ▶ STORY छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र… सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक… पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ ▶ STORY पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक; मजबूत की आपूर्ति श्रृंखला ▶ STORY भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक;… ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM का जताया आभार ▶ STORY ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM…