बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
छत्तीसगढ़

गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व पर होरा परिवार की विशाल छबील सेवा, भीषण गर्मी में हजारों राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत

गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व पर होरा परिवार ने विशाल छबील सेवा आयोजित कर हजारों राहगीरों को ठंडा शरबत वितरित किया।

रायपुर। सिख समाज के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन देव जी के पावन शहीदी पर्व पर राजधानी रायपुर में सेवा, समर्पण और मानवता का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। फाफाडीह चौक स्थित होटल सेलिब्रेशन के सामने होरा परिवार द्वारा विशाल छबील (शरबत वितरण) सेवा का आयोजन किया गया, जिसमें भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच हजारों राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई गई।

इस सेवा कार्य में ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरमीत सिंह होरा, कमलजीत सिंह होरा, बॉबी होरा, गुरमीत होरा सहित बड़ी संख्या में सिख समाज के लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। आयोजन स्थल पर सुबह से ही राहगीरों, वाहन चालकों और आम नागरिकों को शीतल शरबत वितरित किया गया। सेवा भाव से प्रेरित इस आयोजन की लोगों ने सराहना करते हुए इसे मानवता और परोपकार का श्रेष्ठ उदाहरण बताया।

इस अवसर पर गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि गुरु अर्जुन देव जी ने मानवता, सत्य और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्हें अमानवीय यातनाएं दी गईं, लेकिन उन्होंने अपने सिद्धांतों और धर्म से कभी समझौता नहीं किया। उनका जीवन हमें सेवा, त्याग, धैर्य और परोपकार की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की शहादत की स्मृति में देश और विदेश में छबील सेवा का आयोजन किया जाता है। सिख धर्म में सेवा को सबसे बड़ा धर्म माना गया है और इसी भावना के साथ होरा परिवार वर्षों से समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

विज्ञापन
Advertisement

गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कि जेल रोड स्थित सेलिब्रेशन होटल के मुख्य द्वार पर आयोजित छबील सेवा का उद्देश्य भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाना और गुरु साहिब के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाना केवल सेवा नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। सदियों पुरानी छबील परंपरा लोगों के जीवन में राहत, प्रेम और भाईचारे का संदेश देती है।

कार्यक्रम के अंत में होरा परिवार की ओर से सभी नागरिकों से गुरु साहिब के बताए मार्ग पर चलने, सेवा कार्यों में भाग लेने तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और मानवता के मूल्यों को बढ़ावा देने की अपील की गई।

Dipti Das
लेखक / Author

दीप्ति दास दबंग आवाज़ की संवाददाता हैं, जो विभिन्न विषयों पर सटीक और संतुलित रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं।

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1 अगस्त से सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड बिजली ▶ STORY छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, गरज-चमक के साथ चलेंगी तूफानी हवाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की… छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत, प्रदूषण घटा ▶ STORY छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत,… बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से गंभीर मरीजों को लाभ ▶ STORY बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से… गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा ▶ STORY गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा… मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया ताज ▶ STORY मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया… छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की अपील ▶ STORY छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की… छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक ▶ STORY छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र… सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक… पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ ▶ STORY पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक; मजबूत की आपूर्ति श्रृंखला ▶ STORY भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक;… ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM का जताया आभार ▶ STORY ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM…