बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
राज्य

फरीदाबाद में विभाजन स्मृति दिवस समारोह, CM मनोहर लाल ने कहा- भारत जल्द हासिल करेगा POK

फरीदाबाद
फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित HSVP ग्राउंड में गुरुवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाजन की त्रासदी और उससे जुड़े ऐतिहासिक पहलुओं पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, “देश की आज़ादी को लेकर कुछ लोगों ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया, चाहे आजादी देर से ही क्यों न मिले। आज भी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु कैसे हुई। 1971 के चुनावों के दौरान इंदिरा गांधी द्वारा रिगिंग की गई थी।”

मैं एक छोटे किसान का बेटा हूं- मनोहर लाल
उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन का जिक्र करते हुए कहा, “मैं एक छोटे किसान का बेटा हूं, कभी नहीं सोचा था कि मुख्यमंत्री बनूंगा। प्रधानमंत्री मोदी ने भी कभी सपने में नहीं सोचा था कि वे प्रधानमंत्री बनेंगे। आज के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी एक साधारण परिवार से हैं, उन्होंने भी शायद नहीं सोचा होगा कि वे इस पद तक पहुंचेंगे। यही लोकतंत्र की खूबसूरती है।” उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए परिवारवाद को खत्म करना जरूरी है।
 
मनोहर लाल ने आगे कहा कि हम चाहते हैं लोकतंत्र में विपक्ष पार्टी भी रहे। राहुल गांधी हवा में उड़ते हैं, लेकिन जमीन पर पैर नहीं हैं। चुनाव तो जीत सकते नहीं और हम पर आरोप लगाते हैं कि वोट की चोरी कर ली। वोटर लिस्ट की स्क्रूटनी तो होनी ही चाहिए, ताकि पता चले कि कौन देश का नागरिक है कौन बाहर का है। उलटा चोर कोतवाल को डांटे। उनको तकलीफ इसलिए है क्योंकि जो विदेशी वोटर हैं अगर वो कटेंगे तो उनको नुकसान होगा। वोट चोरी तो कांग्रेस करती थी। सभी प्रदेशों के अंदर एसआईआर होगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीओके भारत में मिलने वाला है ये मैं आपको गारंटी देता हूं और देश मजबूत होकर आगे उबरेगा। उन्होंने कहा कि देश की जनता जागरुक हो चुकी है। इस देश की जनता का कोई बाल बांका नहीं कर सकता।

सीएम सैनी ने फरीदाबाद में 564.27 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन  
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सीएम सैनी ने फरीदाबाद में 564.27 करोड़ की 29 परियोजनाओं और विकासकार्यों का उद्घाटन किया। इसके साथ सीएम सैनी ने विभाजन विभीषिका स्मारक के लिए 51 लाख रुपये दिए। 

विज्ञापन
Advertisement

इसके अलावा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सीएम सैनी ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि शादी के बाद महिलाओं का नाम बदल दिया जाता है।इस नाम के संशोधन करने के लिए हरियाणा सरकार की ओर से विशेष प्रावधान किया जाएगा। सीएम सैनी ने कहा  कि विभाजन के विषय को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा, जिससे बच्चों को विभाजन के दर्द को पढ़ाया जा सके और इस दर्द का पता चल सके।

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज उन महानआत्माओं को नमन करता है जिन्होंने आजादी के लिए महान बलिदान किया है। वह केवल इतिहास का पन्ना नहीं है, लाखों दिलों का एक जख्म है। देश को दो टूकड़ों में बांटा, बल्कि दर्दनाक अध्यय लिख लिया है।  उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जो देश के बंटवारे 20वीं शताब्दी की सबसे बड़ी त्रासदी कहा है। और 15 अगस्त 2021 में आजादी के अमृतोत्सव में पीएम मोदी ने लाल किले से विभाजन में जान गवाने वाले लोगों की याद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने की घोषणा की। उस वक्त उन्होंने कहा था कि देश के बंटबारे के दर्द को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। ये विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का चौथा समारोह फरीदाबाद में मनाया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि हमारी मेहनत और लगन से ये शहर खड़ा किया है और इस शहर को प्रमुख औद्योगिक शहर बना दिया है। आगे कहा कि इस शहर को चकाचौंध के पीछे इन लोगों के संघर्ष को नहीं भुलना चाहिए। इन लोगों की याद में फरीदाबाद में स्मारक बनाया गया है। प्रदेश के अन्य स्थानों पर विभाजन विभीषिका स्मारक बनाए जा रहे हैं। कुरुक्षेत्र में एक ट्रस्ट बनाने की घोषणा की है। 

सीएम ने कहा कि ये दिन दुख और सुख मनाने का है तो है ही, बल्कि एक सीख देने वाला भी है। ये दिन भाईचारे की याद भी दिलाता है। पीएम मोदी ने इस दिन के लिए पीछे उद्देश्य था कि भारतवासी अपने इतिहास से सबक ले और भविष्य के लिए राष्ट्र की एकता के लिए समर्पित रहें। 

कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्रुति चौधरी, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिढ़ा, राज्य मंत्री राजेश नागर और खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम भी मंच पर मौजूद रहे।

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
अमित शाह ने NSA अजीत डोभाल को 'तिलक पुरस्कार' से नवाजा, बताया 'निर्भीक' ▶ STORY अमित शाह ने NSA अजीत डोभाल को 'तिलक पुरस्कार' से… हैदराबाद मेट्रो ने रचा इतिहास: 25 मिनट में पहुँचे जीवनरक्षक अंग ▶ STORY हैदराबाद मेट्रो ने रचा इतिहास: 25 मिनट में पहुँचे जीवनरक्षक… नायडू बोले: मोदी ही 2047 तक भारत को बनाएंगे विश्वगुरु ▶ STORY नायडू बोले: मोदी ही 2047 तक भारत को बनाएंगे विश्वगुरु दिनेश कार्तिक की 2027 वर्ल्ड कप टीम: दो भूले हुए सितारे शामिल ▶ STORY दिनेश कार्तिक की 2027 वर्ल्ड कप टीम: दो भूले हुए… कुलगाम हमले के शिकार मजदूरों के परिजनों को मिलेगी 20-20 लाख की सहायता: सीएम साय ▶ STORY कुलगाम हमले के शिकार मजदूरों के परिजनों को मिलेगी 20-20… हरमीत होरा की चुनावी एंट्री की चर्चा तेज, भाजपा-कांग्रेस में टिकट को लेकर बढ़ी हलचल ▶ STORY हरमीत होरा की चुनावी एंट्री की चर्चा तेज, भाजपा-कांग्रेस में… बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक पहुंचेगी बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र से मांगी विशेष सहायता ▶ STORY बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक पहुंचेगी बिजली,… कुम्हारी (ज़ारा) को विधायक अनुज शर्मा की ₹76.69 लाख की सौगात, कई विकास कार्यों का लोकार्पण ▶ STORY कुम्हारी (ज़ारा) को विधायक अनुज शर्मा की ₹76.69 लाख की… शाला प्रवेश उत्सव में विधायक अनुज शर्मा का बच्चों संग आत्मीय संवाद, खौना को 15 लाख के विकास कार्यों की सौगात ▶ STORY शाला प्रवेश उत्सव में विधायक अनुज शर्मा का बच्चों संग… बस्तर में सड़क विकास को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र से मांगा अरुणाचल मॉडल ▶ STORY बस्तर में सड़क विकास को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव… 5 लाख मीट्रिक टन चावल के उठाव के लिए CM विष्णुदेव साय की बड़ी पहल, केंद्र से मांगे अतिरिक्त रेलवे रैक ▶ STORY 5 लाख मीट्रिक टन चावल के उठाव के लिए CM… मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास अभियान' शुरू, छिंदवाड़ा में पहली बैठक ▶ STORY मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास…