बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
छत्तीसगढ़

खड़गवां में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के मतदान दल रवाना

शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए किया है पुख्ता तैयारी-कलेक्टर
मनेन्द्रगढ़

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत विकासखंड खड़गवां में मतदान दलों को मतदान सामग्री के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। 24 बसों और 1 बोलेरो वाहन के माध्यम से इन दलों को निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी हेतु रवाना किया गया। इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, वाहन व्यवस्था नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी की उपस्थिति रही।

मतदान प्रक्रिया को सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल, राजस्व विभाग एवं पंचायत विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी निर्वाचन अधिकारी द्वारा सुनिश्चित की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) ने 17 फरवरी को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता तैयारियों का निरीक्षण किया। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है। चुनाव के दौरान सेक्टर अधिकारियों की 11 टीमों को विभिन्न मतदान केंद्रों पर तैनात किया गया है, जो मतदान प्रक्रिया की सतत निगरानी करेंगी। निर्वाचन आयोग ने सभी मतदान कर्मियों को सतर्क और निष्पक्ष तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया है ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पारदर्शी और विश्वसनीय बनाया जा सके।

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास अभियान' शुरू, छिंदवाड़ा में पहली बैठक ▶ STORY मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास… बाबा बैद्यनाथ धाम में 200 करोड़ का एलिवेटेड फुटओवरब्रिज, कांवरियों को मिलेगी सुविधा ▶ STORY बाबा बैद्यनाथ धाम में 200 करोड़ का एलिवेटेड फुटओवरब्रिज, कांवरियों… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात, ‘बस्तर विजन’ और छत्तीसगढ़ के विकास पर मंथन ▶ STORY प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात,… छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए केंद्र से मंजूरी की मांग ▶ STORY छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी डिजिटल पहचान, 2,305 नए… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली सड़क विकास की बड़ी सौगात ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली सड़क… परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर ने किया पेपर लीक विधेयक का स्वागत ▶ STORY परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर… छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: 1 से 12वीं तक एक साथ होंगी तिमाही-अर्धवार्षिक परीक्षाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: 1 से 12वीं तक… दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: पुल ढहा, खारून उफान पर ▶ STORY दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: पुल ढहा, खारून… छत्तीसगढ़ के मातंगी धाम में अद्भुत रहस्य: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से उमड़ रहे भक्त ▶ STORY छत्तीसगढ़ के मातंगी धाम में अद्भुत रहस्य: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से उमड़… छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय का तोहफा: 27 नए स्टेशन, 3 नई लाइनें मंजूर ▶ STORY छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय का तोहफा: 27 नए स्टेशन, 3… गरियाबंद में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: पैरी नदी के बीच फंसे पांच लोगों को सुरक्षित निकाला ▶ STORY गरियाबंद में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: पैरी नदी के बीच फंसे… छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी…