बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
छत्तीसगढ़

रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने श्रीमद्भागवत कथा में किया श्रीकृष्ण-सुदामा प्रसंग का श्रवण, छत्तीसगढ़ की समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के डुंडा स्थित अशोका पाम मिडोज कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। इस पावन अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराधा रानी से समस्त छत्तीसगढ़वासियों की सुख-समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने व्यासपीठ का नमन करते हुए कथाव्यास पंडित कृष्ण गौड़ शास्त्री से आशीर्वाद लिया और श्रीकृष्ण-सुदामा प्रसंग का श्रवण किया।

भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री साय ने कथाव्यास पंडित कृष्ण गौड़ शास्त्री का माता कौशल्या की पावन भूमि छत्तीसगढ़ में हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण अत्यंत सौभाग्य की बात है। यह न केवल आध्यात्मिक शांति प्रदान करता है, बल्कि हमें धर्म, प्रेम और कर्तव्य के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता है। मैं आशा करता हूँ कि सभी श्रद्धालु इस कथा के दिव्य संदेश को आत्मसात करेंगे और इसे अपने जीवन में अपनाएंगे। भगवान श्रीकृष्ण हम सभी को शक्ति दें कि हम पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा कर सकें।

विज्ञापन
Advertisement

छत्तीसगढ़ – भगवान श्रीराम की वनवास स्थली, रामभक्तों के लिए महाकुंभ में विशेष व्यवस्था

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भगवान श्रीराम के वनवास काल का अधिकांश समय छत्तीसगढ़ में बीता, और यहां उन्हें "भांचा" के रूप में सम्मान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने "श्रीरामलला दर्शन योजना" के तहत अब तक 20,000 से अधिक रामभक्तों को अयोध्या धाम में श्रीरामलला के दर्शन का सौभाग्य प्रदान किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री साय ने प्रयागराज महाकुंभ के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि 144 वर्षों बाद यह शुभ संयोग आया है, और छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए महाकुंभ में 'छत्तीसगढ़ पवेलियन' की विशेष व्यवस्था की है। इस पवेलियन में निःशुल्क आवास, भोजन और अन्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि छत्तीसगढ़ से जाने वाले श्रद्धालु सुविधापूर्वक स्नान, दर्शन और धार्मिक अनुष्ठान कर सकें।
 
मुख्यमंत्री ने श्रीमद्भागवत कथा के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और धार्मिक चेतना का संचार करते हैं।

इस अवसर पर भूपेंद्र सवन्नी, राजीव अग्रवाल, सरल मोदी सहित श्रीमद्भागवत कथा के आयोजकगण, स्थानीय गणमान्यजन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास अभियान' शुरू, छिंदवाड़ा में पहली बैठक ▶ STORY मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास… बाबा बैद्यनाथ धाम में 200 करोड़ का एलिवेटेड फुटओवरब्रिज, कांवरियों को मिलेगी सुविधा ▶ STORY बाबा बैद्यनाथ धाम में 200 करोड़ का एलिवेटेड फुटओवरब्रिज, कांवरियों… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात, ‘बस्तर विजन’ और छत्तीसगढ़ के विकास पर मंथन ▶ STORY प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात,… छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए केंद्र से मंजूरी की मांग ▶ STORY छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी डिजिटल पहचान, 2,305 नए… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली सड़क विकास की बड़ी सौगात ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली सड़क… परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर ने किया पेपर लीक विधेयक का स्वागत ▶ STORY परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर… छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: 1 से 12वीं तक एक साथ होंगी तिमाही-अर्धवार्षिक परीक्षाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: 1 से 12वीं तक… दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: पुल ढहा, खारून उफान पर ▶ STORY दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: पुल ढहा, खारून… छत्तीसगढ़ के मातंगी धाम में अद्भुत रहस्य: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से उमड़ रहे भक्त ▶ STORY छत्तीसगढ़ के मातंगी धाम में अद्भुत रहस्य: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से उमड़… छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय का तोहफा: 27 नए स्टेशन, 3 नई लाइनें मंजूर ▶ STORY छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय का तोहफा: 27 नए स्टेशन, 3… गरियाबंद में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: पैरी नदी के बीच फंसे पांच लोगों को सुरक्षित निकाला ▶ STORY गरियाबंद में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: पैरी नदी के बीच फंसे… छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी…