बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
शिक्षा

रियलमी ने लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन Realme P3 Pro 5G और Realme P3x 5G

नई दिल्ली

रियलमी ने बजट और मिड-बजट सेगमेंट में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं – Realme P3 Pro 5G और Realme P3x 5G। इन स्मार्टफोनों में दमदार फीचर्स के साथ बेहतरीन डिज़ाइन और परफॉर्मेंस दी गई है। कंपनी का दावा है कि Realme P3 Pro सेगमेंट का पहला स्मार्टफोन है जिसमें Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जो कि बेहतरीन प्रदर्शन और स्लीक डिज़ाइन के साथ आता है।

Realme P3 Pro 5G की कीमत और स्टोरेज ऑप्शन

Realme P3 Pro 5G को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है:
8GB RAM + 128GB Storage – 23,999 रुपए
8GB RAM + 256GB Storage – 24,999 रुपए
12GB RAM + 256GB Storage – 26,999 रुपए
इसके साथ ही 128GB वाले मॉडल पर 2000 रुपए का बैंक ऑफर और 256GB मॉडल पर 2000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। इसके अलावा, 12GB RAM वाले मॉडल पर नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दिया गया है। यह स्मार्टफोन 25 फरवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Advertisement

Realme P3x 5G की कीमत
6GB RAM + 128GB Storage – 12,999 रुपए
8GB RAM + 128GB Storage – 14,999 रुपए
P3x 5G की बिक्री 28 फरवरी से शुरू होगी, और यह रियलमी या फ्लिपकार्ट की वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। इसके साथ ही 1000 रुपए का बैंक ऑफर भी मिल रहा है।

Realme P3 Pro 5G के फीचर्स
Realme P3 Pro 5G स्मार्टफोन में 6.83 इंच का क्वाड कर्व्ड ऐज फ्लो डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3840Hz PWM डिमिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिससे आंखों को कम तनाव होता है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर से लैस है और 50MP का मेन कैमरा है, जो सोनी के IMX 896 सेंसर के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, Realme P3 Pro 5G में 16MP का फ्रंट कैमरा, 6000mAh की बैटरी और 80W अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। दावा किया गया है कि 5 मिनट में फोन की बैटरी 17% तक चार्ज हो जाती है। इस फोन को IP69 वाटरप्रूफ रेटिंग भी मिली है, जिससे यह फोन मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में भी सुरक्षित रहता है।

Realme P3x 5G के फीचर्स
Realme P3x 5G स्मार्टफोन में 6.72 इंच का डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें Mediatek Dimensity 6400 5G प्रोसेसर और 50MP का AI कैमरा दिया गया है। फोन में 6000mAh की बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके साथ ही यह फोन OTG रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसमें 6GB और 8GB RAM वेरिएंट्स के साथ 128GB स्टोरेज दिया गया है, जिसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन को IP69 रेटिंग मिली है, जिससे यह फोन पानी और गर्मी से होने वाले नुकसान से बच सकता है।

बताया जा रहा है कि दोनों स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित हैं और Realme UI 6 के साथ आते हैं। इन स्मार्टफोनों में बेहतरीन बैटरी लाइफ, कैमरा और चार्जिंग की सुविधाएं दी गई हैं, जो उन्हें बजट और मिड-बजट सेगमेंट के स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाती हैं।

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास अभियान' शुरू, छिंदवाड़ा में पहली बैठक ▶ STORY मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास… बाबा बैद्यनाथ धाम में 200 करोड़ का एलिवेटेड फुटओवरब्रिज, कांवरियों को मिलेगी सुविधा ▶ STORY बाबा बैद्यनाथ धाम में 200 करोड़ का एलिवेटेड फुटओवरब्रिज, कांवरियों… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात, ‘बस्तर विजन’ और छत्तीसगढ़ के विकास पर मंथन ▶ STORY प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात,… छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए केंद्र से मंजूरी की मांग ▶ STORY छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी डिजिटल पहचान, 2,305 नए… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली सड़क विकास की बड़ी सौगात ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली सड़क… परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर ने किया पेपर लीक विधेयक का स्वागत ▶ STORY परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर… छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: 1 से 12वीं तक एक साथ होंगी तिमाही-अर्धवार्षिक परीक्षाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: 1 से 12वीं तक… दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: पुल ढहा, खारून उफान पर ▶ STORY दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: पुल ढहा, खारून… छत्तीसगढ़ के मातंगी धाम में अद्भुत रहस्य: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से उमड़ रहे भक्त ▶ STORY छत्तीसगढ़ के मातंगी धाम में अद्भुत रहस्य: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से उमड़… छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय का तोहफा: 27 नए स्टेशन, 3 नई लाइनें मंजूर ▶ STORY छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय का तोहफा: 27 नए स्टेशन, 3… गरियाबंद में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: पैरी नदी के बीच फंसे पांच लोगों को सुरक्षित निकाला ▶ STORY गरियाबंद में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: पैरी नदी के बीच फंसे… छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी…