बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
छत्तीसगढ़

जम्मू से अगवा दो नाबालिग बहनों को पुलिस ने छत्तीसगढ़ के बलूदा से सुरक्षित बरामद किया

 बलूदा

महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चल रहे प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में एसएचओ जानीपुर ने अपनी टीम के साथ दो नाबालिग लड़कियों को सफलतापूर्वक बरामद किया है जिनका अपहरण कर लिया गया था। इन लड़कियों को अब सुरक्षित रूप से उनके परिवारों को सौंप दिया गया है।

 दोनों लड़कियों के अपहरण केस में छत्तीसगढ़ के रहने वाले दो लोगों का नाम सामने आया है. उनकी पहचान शिव दास और मनोज कुमार के रूप में हुई है. पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, जम्मू के जानीपुर पुलिस स्टेशन में अगवा लड़कियों के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी. इसके अनुसार उनकी 16 और 17 साल की लड़कियों का अपहरण कर लिया गया था. उन्होंने अपनी तहरीर में छत्तीसगढ़ के रहने वाले शिव दास और मनोज कुमार को नामजद किया था. इसमें केस दर्ज करने के बाद एक पुलिस टीम का गठन किया गया.

विज्ञापन
Advertisement

पुलिस की टीम व्यापक जांच, खुफिया जानकारी जुटाने और समन्वित प्रयासों के बाद सोमवार को छत्तीसगढ़ के बलूदा पहुंची. वहां से दोनों नाबालिग लड़कियों को बरामद कर लिया गया. इसके बाद पुलिस ने उन दोनों को उनके परिवार को सौंप दिया. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है. अभी तक ये बात सामने नहीं आई है कि उन दोनों का अहरण क्यों हुआ था.

बताते चलें कि इसी महीने के पहले सप्ताह में जम्मू में दो अलग-अलग घटनाओं में अगवा दो लड़कियों को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया था. पहली घटना 19 जनवरी की है. डोमाना पुलिस थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उत्तर प्रदेश का निवासी सोनू कुमार जम्मू के ग्रेटर कैलाश में रह रहा है. उसने उनकी 16 वर्षीय बेटी को अगवा कर लिया.

दूसरी घटना, 31 जनवरी को पाउनी चक पुलिस चौकी में सामने आई. एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि मो. अस्फाक, जो झारखंड का रहने वाला है, उसने उनकी 24 वर्षीय बेटी को जम्मू स्थित उनके घर से अगवा कर लिया. इन घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया. इसके बाद कार्रवाई के दौरान लड़कियों को बरामद कर लिया.

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास अभियान' शुरू, छिंदवाड़ा में पहली बैठक ▶ STORY मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास… बाबा बैद्यनाथ धाम में 200 करोड़ का एलिवेटेड फुटओवरब्रिज, कांवरियों को मिलेगी सुविधा ▶ STORY बाबा बैद्यनाथ धाम में 200 करोड़ का एलिवेटेड फुटओवरब्रिज, कांवरियों… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात, ‘बस्तर विजन’ और छत्तीसगढ़ के विकास पर मंथन ▶ STORY प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात,… छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए केंद्र से मंजूरी की मांग ▶ STORY छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी डिजिटल पहचान, 2,305 नए… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली सड़क विकास की बड़ी सौगात ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली सड़क… परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर ने किया पेपर लीक विधेयक का स्वागत ▶ STORY परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर… छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: 1 से 12वीं तक एक साथ होंगी तिमाही-अर्धवार्षिक परीक्षाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: 1 से 12वीं तक… दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: पुल ढहा, खारून उफान पर ▶ STORY दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: पुल ढहा, खारून… छत्तीसगढ़ के मातंगी धाम में अद्भुत रहस्य: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से उमड़ रहे भक्त ▶ STORY छत्तीसगढ़ के मातंगी धाम में अद्भुत रहस्य: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से उमड़… छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय का तोहफा: 27 नए स्टेशन, 3 नई लाइनें मंजूर ▶ STORY छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय का तोहफा: 27 नए स्टेशन, 3… गरियाबंद में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: पैरी नदी के बीच फंसे पांच लोगों को सुरक्षित निकाला ▶ STORY गरियाबंद में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: पैरी नदी के बीच फंसे… छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी…