बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
व्यापार

रॉयल एनफील्ड को मिलेगी चुनौती! Triumph ने लॉन्च की सस्ती 350 सीसी बाइक्स, कीमत है आकर्षक

मुंबई 
Triumph 350 Bike Launch: ब्रिटिश मोटरसाइकिल कंपनी ट्रायम्फ ने आज भारतीय बाजार में अपनी सबसे किफायती 350 सीसी बाइक रेंज को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च किया है. 350 सीसी इंजन के साथ मिड-साइज़ सेगमेंट में आने वाली इन बाइक्स का नाम अभी भी 400 सीरीज ही रखा गया है. जीएसटी नियमों में बदलाव के बाद उठाया गया यह कदम सीधे तौर पर ग्राहकों की जेब पर पड़ने वाले बोझ को कम करेगा, क्योंकि अब ये बाइक्स पहले से सस्ती हो गई हैं। 

GST ने बदला गेम
दरअसल, सरकार के नए जीएसटी नियम के तहत 350 सीसी से ज्यादा इंजन वाली दोपहिया गाड़ियों पर 40 प्रतिशत टैक्स लागू हो गया. इस फैसले से कंपनियों के लिए हैवी इंजन वाली बाइक्स की कीमतों को कम रखना मुश्किल हो गया था. इसी चुनौती से निपटने के लिए Triumph ने अपनी 400 सीरीज के इंजन को घटाकर 350 सीसी कर दिया. इससे बाइक्स कम टैक्स स्लैब में आ गईं और कंपनी को कीमत कम करने का मौका मिल गया. बता दें कि, 350 सीसी से कम इंजन क्षमता वाली बाइक्स 18% स्लैब में आती हैं। 

कीमतों में बड़ी कटौती 
ट्रायम्फ के इस नए 350 सीरीज के लॉन्च के बाद पिछले मॉडल के मुकाबले कीमतों में भारी कटौती देखने को मिली है. दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमतों की बात करें तो Speed T4 अब 1,95,000 रुपये में मिल रही है. Speed 400 की कीमत 2,31,890 रुपये हो गई है. Scrambler 400 की कीमत 2,59,241 रुपये तय की गई है. Thruxton 400 अब 2,65,538 रुपये में उपलब्ध है. वहीं Scrambler 400 XC की कीमत 2,89,534 रुपये रखी गई है। 

 इंजन छोटा, लेकिन कैरेक्टर बरकरार
नई रेंज में सबसे बड़ा बदलाव इंजन का है. अब इन बाइक्स में 350 सीसी का इंजन दिया गया है, जिसे पुराने इंजन बोर और स्ट्रोक्स में बदलाव करते हुए थोड़ा छोटा किया गया है. इससे इंजन के पावर आउटपुट में भी कमी आई है, हालांकि कंपनी का कहना है कि राइडर को बाइक के परफॉर्मेंस में कोई ज्यादा कमी महसूस नहीं होगी। 

विज्ञापन
Advertisement

Triumph Speed 400 और Scrambler 400X में दिया गया इंजन अब 36.50 बीएचपी की पावर और 32 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है. यह पहले के मुकाबले करीब 3 बीएचपी और 3.5 एनएम कम है. वहीं Speed T4 का इंजन 29 बीएचपी पावर और 31 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है, जो पहले से थोड़ा कम है. ट्रायम्फ का कहना है कि पावर कम होने के बावजूद बाइक का असली कैरेक्टर और राइडिंग फील बरकरार रखा गया है। 

परफॉर्मेंस में मामूली गिरावट
इंजन छोटा होने का असर परफॉर्मेंस पर भी दिखता है. Speed 400 पहले 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार करीब 7.4 सेकंड में पकड़ लेती थी. अब नई 350 सीरीज को यही स्पीड पाने में लगभग 8.1 सेकंड लगते हैं. हालांकि राहत की बात यह है कि टॉप स्पीड और 0 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार में ज्यादा फर्क नहीं आया है. यानी शहर और डेली राइडिंग में आपको ज्यादा अंतर महसूस नहीं होगा। 

चर्चा में नया Tracker 400 
कंपनी ने इसी के साथ भारत में Tracker 400 नाम का नया मॉडल भी पेश किया है. दिलचस्प बात यह है कि इंटरनेशनल मॉडल के मुकाबले भारत में इसे छोटे 350 सीसी प्लेटफॉर्म पर लाया गया है. यह बाइक Thruxton 400 के साथ सबसे ज्यादा पावरफुल ट्यून में आती है, जिसका इंजन 40 एचपी की पावर और 32 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। 

इंजन में बदलाव के अलावा बाकी बाइक में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. इसमें पहले जैसा ही फ्रेम, सस्पेंशन, ब्रेक और व्हील्स दिए गए हैं. इसका मतलब है कि राइडिंग स्टेबिलिटी, हैंडलिंग और ओवरऑल बिल्ड क्वालिटी पहले जैसी ही बनी रहेगी. भारत जैसे बाजार में प्राइस एक बड़ा फैक्टर होती है, ऐसे में Triumph की यह रणनीति काफी हद तक सफल हो सकती है. खासकर उन ग्राहकों के लिए जो कम खर्च में प्रीमियम ब्रांड का मजा लेना चाहते हैं. कंपनी का कहना है कि, भारत की सड़कों पर अब 1 लाख से ज्यादा Triumph बाइक्स दौड़ रही हैं। 

मॉडल  कीमत (एक्स-शोरूम)
Speed T4 1,95,000 रुपये
Speed 400 2,31,890 रुपये
Scrambler 4002,59,241 रुपये 
Thruxton 4002,65,538 रुपये 
Scrambler 400 XC2,89,534 रुपये 
Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
पंकज त्रिपाठी: 'बीज बोने में लगा समय', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से पहले का सफर ▶ STORY पंकज त्रिपाठी: 'बीज बोने में लगा समय', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर'… छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा क्रांति: CM साय के नेतृत्व में बदलती तस्वीर ▶ STORY छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा क्रांति: CM साय के नेतृत्व में… मुख्यमंत्री साय का फोकस— हर पात्र हितग्राही तक पहुंचे शासन की योजनाओं का लाभ ▶ STORY मुख्यमंत्री साय का फोकस— हर पात्र हितग्राही तक पहुंचे शासन… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरगुजा की स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरगुजा की स्वास्थ्य सेवाओं… जनकल्याणकारी योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY जनकल्याणकारी योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव… एमजीएम स्कूल में छात्रसंघ ने ली शपथ, पौधारोपण और सड़क सुरक्षा का दिया संदेश ▶ STORY एमजीएम स्कूल में छात्रसंघ ने ली शपथ, पौधारोपण और सड़क… इंदौर के सुमेध श्रीवास्तव ने वर्ल्ड यूथ स्किल्स में जीता रजत, भारत गौरवान्वित ▶ STORY इंदौर के सुमेध श्रीवास्तव ने वर्ल्ड यूथ स्किल्स में जीता… कैबिनेट के 7 बड़े फैसले: AI मिशन को 500 करोड़, औद्योगिक रोडमैप को मंजूरी ▶ STORY कैबिनेट के 7 बड़े फैसले: AI मिशन को 500 करोड़,… उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी, 8 अगस्त से मिलेगी राहत ▶ STORY उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी, 8 अगस्त… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माँ के नाम लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माँ के नाम लगाया पीपल का… मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में FRA और PESA टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में FRA और PESA… ऑपरेशन निश्चय: खरोरा पुलिस ने 120 पौवा अवैध शराब के साथ तस्कर को दबोचा ▶ STORY ऑपरेशन निश्चय: खरोरा पुलिस ने 120 पौवा अवैध शराब के…