बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
व्यापार

SBI की SIP स्कीम, हर महीने सिर्फ 250 रुपये जमाकर जुटा लेंगे 17 लाख

मुंबई

सबीआई म्यूचुअल फंड (SBI Mutual Fund) ने जननिवेश एसआईपी (JanNivesh SIP) स्कीम लॉन्च की है, जिसका मकसद छोटे स्तर पर सिस्टमेटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIPs) लॉन्च करना है, जो 250 रुपये से शुरू होगा। इस मौके पर सेबी की चेयरपर्सन माधुबी पुरी बुच ने कहा कि 250 रुपये का SIP उनका बेहद खास सपना रहा है। एसबीआई म्यूचुअल फंड (SBI Mutual Fund) को एसबीआई बैंक के साथ पार्टनरशिप में लॉन्च किया गया है। बुच का यह भी कहना था कि इस तरह के निवेश लाखों भारतीय परिवारों के लिए संपत्ति के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने 22 जनवरी को कंसल्टेशन पेपर जारी किया था, जिसका मकसद लो-कॉस्ट SIP के लिए डिस्ट्रिब्यूटर्स को प्रोत्साहित करना था। कंसल्टेशन पेपर में म्यूचुअल फंड में पहली बार निवेश करने वाले निवेशकों को जागरूक करने और लॉन्ग टर्म निवेश को बढ़ावा देने के लिए 500 रुपये का इंसेंटिव देने का सुझाव भी दिया गया था।

सेबी चीफ ने इस पहल को बेहद खास बताते हुए कहा कि ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर विदेशी निवेशकों के लिए यह यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि हर महीने 250 रुपये (3 डॉलर) का निवेश किया जा सकता है। हालांकि, बुच का यह भी कहना था कि यह इसलिए मुमकिन हो पाया कि भारत का फाइनेंशियल इको-सिस्टम ने इस मॉडल को खड़ा करने के लिए मिलकर काम किया।

विज्ञापन
Advertisement

माइक्रो-एसआईपी लॉन्च करने में एक प्रमुख चुनौती इसे आर्थिक स्तर पर टिकाऊ बनाना है। बुच का कहना था कि बैंक और वित्तीय संस्थान पहले भी 100 और 500 रुपये के एसआईपी प्रोडक्ट पेश कर चुके हैं, लेकिन हाई ऑपरेशनल कॉस्ट की वजह से उनका ज्यादा प्रचार-प्रसार नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा, 'इसे सफल बनाने के लिए हमें यह सुनिश्चित करना था कि ब्रेक इवन अवधि दो या तीन साल के भीतर हो। हमें पता था अगर यह ज्यादा होगा, तो कोई भी सीईओ इसे आगे नहीं बढ़ाएगा।'

क्या है मकसद

एसबीआई म्यूचुअल फंड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी नंद किशोर ने कहा, ‘‘प्रवेश बाधाओं को कम करके और डिजिटल मंच का लाभ उठाकर, हमारा लक्ष्य पहली बार निवेश करने वाले निवेशकों, छोटे बचतकर्ताओं और असंगठित क्षेत्र के लोगों को आकर्षित करना है, जिसमें एसआईपी सिर्फ 250 रुपये से शुरू हो।’’ लॉन्च के अवसर पर बोलते हुए, सेबी अध्यक्ष माधबी पुरी बुच ने कहा कि 250 रुपये का एसआईपी "मेरे सबसे प्यारे सपनों में से एक था"।

एसबीआई के चेयरमैन सी एस सेट्टी ने इस पेशकश के मौके पर कहा, ‘‘जब हम वित्तीय समावेशन के नए चरण में प्रवेश कर रहे हैं, तो नवाचार और समावेशन बहुत जरूरी है। हमारा ध्यान ऐसे उत्पादों, प्रक्रियाओं और प्रौद्योगिकियों को विकसित करने पर है, जो समावेशन को सहज और प्रभावी बनाते हैं।’’

पेटीएम के विजय शेखर शर्मा ने कहा कि वे लॉन्च को लेकर उत्साहित हैं और उन्होंने कहा कि इवेंट की शुरुआत के बाद से वे अपने प्लेटफॉर्म पर 550 रजिस्ट्रेशन देख चुके हैं।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास अभियान' शुरू, छिंदवाड़ा में पहली बैठक ▶ STORY मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास… बाबा बैद्यनाथ धाम में 200 करोड़ का एलिवेटेड फुटओवरब्रिज, कांवरियों को मिलेगी सुविधा ▶ STORY बाबा बैद्यनाथ धाम में 200 करोड़ का एलिवेटेड फुटओवरब्रिज, कांवरियों… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात, ‘बस्तर विजन’ और छत्तीसगढ़ के विकास पर मंथन ▶ STORY प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात,… छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए केंद्र से मंजूरी की मांग ▶ STORY छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी डिजिटल पहचान, 2,305 नए… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली सड़क विकास की बड़ी सौगात ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली सड़क… परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर ने किया पेपर लीक विधेयक का स्वागत ▶ STORY परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर… छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: 1 से 12वीं तक एक साथ होंगी तिमाही-अर्धवार्षिक परीक्षाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: 1 से 12वीं तक… दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: पुल ढहा, खारून उफान पर ▶ STORY दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: पुल ढहा, खारून… छत्तीसगढ़ के मातंगी धाम में अद्भुत रहस्य: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से उमड़ रहे भक्त ▶ STORY छत्तीसगढ़ के मातंगी धाम में अद्भुत रहस्य: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से उमड़… छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय का तोहफा: 27 नए स्टेशन, 3 नई लाइनें मंजूर ▶ STORY छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय का तोहफा: 27 नए स्टेशन, 3… गरियाबंद में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: पैरी नदी के बीच फंसे पांच लोगों को सुरक्षित निकाला ▶ STORY गरियाबंद में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: पैरी नदी के बीच फंसे… छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी…