बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
देश

फरीदकोट में बस नाले में गिरी, छह की मौत

फरीदकोट

पंजाब के फरीदकोट में मंगलवार सुबह एक ट्रक के साथ टक्कर के बाद न्यू दीप कंपनी की बस रेलिंग तोड़ कर सेमनाले में गिर गई. इस हादसे में एक महिला समेत6  लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया है. हादसे की सूचना मिलते ही डिप्टी कमिश्नर विनीत कुमार समेत प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव का कार्य शुरू किया.

फरीदकोटट में कोटकपूरा रोड पर शाही हवेली के पास एक ट्रक से भीषण टक्कर के बाद बस सेम नाले में गिर गई. इस दौरान यात्रियों से खचाखच भरी न्यू दीप कंपनी की बस में सवार पांच से छह यात्रियों की मौके पर मौत हो गई. घायल यात्रियों को यथाशीघ्र अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.

प्रशासन और समाजसेवी संगठन मौके पर पहुंच गए हैं और यात्रियों को बाहर निकालकर उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करा रहे हैं. जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि इलाज के दौरान एक भी दिक्कत नहीं आने दी जाएगी. इस घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Advertisement

बस में सवार थे 35 यात्री
उधर सूचना मिलते ही डीसी विनीत कुमार, एडीसी ओजस्वी अलंकार, एसडीएम वरुण कुमार व एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्तियों को निकलवा कर तुरंत उपचार के लिए स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां मरीजों का हाल जानने पहुंचे डीसी विनीत कुमार ने बताया कि बस में लगभग 35 व्यक्ति सवार थे। जिनमें से पांच की मृत्यु हुई है और शेष का उपचार जारी है।

एसएसपी ने बताई ये बात
एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि फिलहाल उनका ध्यान मरीजों के उपचार की ओर है। इसके पश्चात कारणों का पता लगाया जाएगा तथा आरोपितों के खिलाफ सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास अभियान' शुरू, छिंदवाड़ा में पहली बैठक ▶ STORY मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास… बाबा बैद्यनाथ धाम में 200 करोड़ का एलिवेटेड फुटओवरब्रिज, कांवरियों को मिलेगी सुविधा ▶ STORY बाबा बैद्यनाथ धाम में 200 करोड़ का एलिवेटेड फुटओवरब्रिज, कांवरियों… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात, ‘बस्तर विजन’ और छत्तीसगढ़ के विकास पर मंथन ▶ STORY प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात,… छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए केंद्र से मंजूरी की मांग ▶ STORY छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी डिजिटल पहचान, 2,305 नए… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली सड़क विकास की बड़ी सौगात ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली सड़क… परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर ने किया पेपर लीक विधेयक का स्वागत ▶ STORY परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर… छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: 1 से 12वीं तक एक साथ होंगी तिमाही-अर्धवार्षिक परीक्षाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: 1 से 12वीं तक… दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: पुल ढहा, खारून उफान पर ▶ STORY दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: पुल ढहा, खारून… छत्तीसगढ़ के मातंगी धाम में अद्भुत रहस्य: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से उमड़ रहे भक्त ▶ STORY छत्तीसगढ़ के मातंगी धाम में अद्भुत रहस्य: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से उमड़… छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय का तोहफा: 27 नए स्टेशन, 3 नई लाइनें मंजूर ▶ STORY छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय का तोहफा: 27 नए स्टेशन, 3… गरियाबंद में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: पैरी नदी के बीच फंसे पांच लोगों को सुरक्षित निकाला ▶ STORY गरियाबंद में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: पैरी नदी के बीच फंसे… छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी…