बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मध्य प्रदेश

एम्स भोपाल में पार्किंग समस्या का समाधान, 400 वाहनों के लिए नया परिसर तैयार

एम्स भोपाल

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के मुख्य द्वार पर नई पार्किंग का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसके शुरू होने से न केवल अस्पताल परिसर व्यवस्थित नजर आएगा, बल्कि मरीजों और उनके परिजनों को वाहन सुरक्षित खड़े करने की बड़ी सुविधा मिलेगी। फिलहाल पार्किंग स्थल पर फिनिशिंग का काम चल रहा है, जिसके बाद इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं

एम्स भोपाल में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं। एम्स के पीआरओ डॉ. केतन मेहरा ने बताया कि नई पार्किंग में 400 से अधिक वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था की गई है। फिनिशिंग कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Advertisement

आने-जाने में कोई बाधा नहीं आएगी

व्यवस्थित पार्किंग होने से अस्पताल परिसर में यातायात भी सुचारू रहेगा और एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को आने-जाने में कोई बाधा नहीं आएगी। वर्तमान में एम्स की ओपीडी रोजाना चार हजार से अधिक रहती है। ऐसे में यहां आने वाले लोगों को वाहन खड़ा करने के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती थी।

जगह के अभाव में लोग अपने वाहन बाहर मैदान या सड़कों के किनारे खड़े करने को मजबूर थे, जिससे अक्सर वाहन चोरी की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। नई पार्किंग शुरू होने के बाद इस समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
विलुप्तप्राय जंगली भैंसों को नया जीवन: असम से छत्तीसगढ़ होगी शिफ्टिंग ▶ STORY विलुप्तप्राय जंगली भैंसों को नया जीवन: असम से छत्तीसगढ़ होगी… मजबूत अधोसंरचना और उद्योग अनुकूल नीतियों से निवेश का नया केंद्र बन रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY मजबूत अधोसंरचना और उद्योग अनुकूल नीतियों से निवेश का नया… रायपुर में ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने किया युवाओं का आह्वान ▶ STORY रायपुर में ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का… नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से मिले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विकसित छत्तीसगढ़ का साझा किया विजन ▶ STORY नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से मिले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विकसित… नए आपराधिक कानूनों से मजबूत होगी कानून व्यवस्था और न्याय प्रणाली : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY नए आपराधिक कानूनों से मजबूत होगी कानून व्यवस्था और न्याय… अमित शाह ने NSA अजीत डोभाल को 'तिलक पुरस्कार' से नवाजा, बताया 'निर्भीक' ▶ STORY अमित शाह ने NSA अजीत डोभाल को 'तिलक पुरस्कार' से… हैदराबाद मेट्रो ने रचा इतिहास: 25 मिनट में पहुँचे जीवनरक्षक अंग ▶ STORY हैदराबाद मेट्रो ने रचा इतिहास: 25 मिनट में पहुँचे जीवनरक्षक… नायडू बोले: मोदी ही 2047 तक भारत को बनाएंगे विश्वगुरु ▶ STORY नायडू बोले: मोदी ही 2047 तक भारत को बनाएंगे विश्वगुरु दिनेश कार्तिक की 2027 वर्ल्ड कप टीम: दो भूले हुए सितारे शामिल ▶ STORY दिनेश कार्तिक की 2027 वर्ल्ड कप टीम: दो भूले हुए… कुलगाम हमले के शिकार मजदूरों के परिजनों को मिलेगी 20-20 लाख की सहायता: सीएम साय ▶ STORY कुलगाम हमले के शिकार मजदूरों के परिजनों को मिलेगी 20-20… हरमीत होरा की चुनावी एंट्री की चर्चा तेज, भाजपा-कांग्रेस में टिकट को लेकर बढ़ी हलचल ▶ STORY हरमीत होरा की चुनावी एंट्री की चर्चा तेज, भाजपा-कांग्रेस में… बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक पहुंचेगी बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र से मांगी विशेष सहायता ▶ STORY बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक पहुंचेगी बिजली,…