बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
देश

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में आरोपी क्रिश्चियन मिशेल को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने अगस्ता वेस्टलैंड मामले में छह साल से हिरासत में बंद ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन मिशेल जेम्स को जमानत दे दी। मिशेल अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में कथित तौर पर बिचौलिया था। सीबीआई और ईडी 3600 करोड़ रुपये के 12 वीवीआई हेलीकॉप्टर्स की खरीद में उसकी भूमिका की जांच कर रही हैं। उसे दुबई से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद दिसंबर 2018 में हिरासत में लिया गया था।

न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने कहा कि जेम्स पिछले छह साल से हिरासत में है, जबकि मामले की जांच अभी भी जारी है। शीर्ष अदालत ने कहा कि जेम्स को निचली अदालत द्वारा तय शर्तों के अधीन जमानत पर रिहा किया जाएगा। जेम्स ने मामले में जमानत देने से इनकार करने के दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत का रुख किया था।

 सीबीआई और ईडी ने दर्ज किए हैं अलग-अलग मामले
अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के संबंध में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किये हैं। गौरतलब है कि 3,600 करोड़ रुपये का यह कथित घोटाला अगस्ता वेस्टलैंड से 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों की खरीद से संबंधित है। क्रिश्चियन मिशेल जेम्स ब्रिटेन का निवासी है। उसे दिसंबर 2018 में दुबई से प्रत्यर्पित किया गया था।

विज्ञापन
Advertisement

सुप्रीम कोर्ट से खारिज हो चुकी जमानत याचिका
मिशेल जेम्स की जमानत याचिका 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी थी। उसने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा था कि उसे इस आधार पर जमानत पर रिहा किया जाए कि वह मामलों में आधी सजा काट चुका है। इसके बाद 2024 में उसने दोबारा सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया था। इसके बाद दिसंबर 2024 में मिशेल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से जवाब मांगा था।

सर्जरी की व्यवस्था कराने के दिए थे निर्देश
12 जनवरी को दिल्ली की एक अदालत ने एम्स को अगस्ता वेस्टलैंड मामले में जेल में बंद ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन मिशेल जेम्स के लिए हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया था। विशेष न्यायाधीश संजीव अग्रवाल ने मिशेल की याचिका पर यह आदेश दिया। याचिका में मिशेल ने दावा किया गया था कि उनकी टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी को टाला नहीं जा सकता था क्योंकि वह दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों में अत्यधिक दर्द से पीड़ित हैं। 2018 में ब्रिटेन से प्रत्यर्पित किए गए मिशेल ने दावा किया कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टरों ने सर्जरी की सलाह दी है।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी… छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से तबाही: 5 मौतें, जनजीवन प्रभावित ▶ STORY छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से तबाही: 5 मौतें, जनजीवन प्रभावित लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत, बोले- युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम ▶ STORY लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का… ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला से उभरेगा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विकास विजन ▶ STORY ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला से उभरेगा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक 4.89 करोड़ की नई सड़क बनेगी ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, बनगाँव आश्रम चौक से… सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में गुरु पूर्णिमा उत्सव संपन्न, गुरु महिमा पर आधारित प्रस्तुतियों ने किया भावविभोर ▶ STORY सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में गुरु पूर्णिमा उत्सव… बस्तर की गौरवशाली परम्परा का राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शन, कलाकार, CM साय और शाह मिलेंगे मुर्मू से ▶ STORY बस्तर की गौरवशाली परम्परा का राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शन, कलाकार,… गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बाबा प्रियदर्शी राम का लिया आशीर्वाद ▶ STORY गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु… कैलाशपति धाम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया जलाभिषेक, भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रदेश की खुशहाली का मांगा आशीर्वाद ▶ STORY कैलाशपति धाम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया जलाभिषेक,… गुरु पूर्णिमा पर सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा ▶ STORY गुरु पूर्णिमा पर सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव… अनुज शर्मा की मैराथन समीक्षा बैठक: लंबित कार्यों पर मांगी रिपोर्ट, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश ▶ STORY अनुज शर्मा की मैराथन समीक्षा बैठक: लंबित कार्यों पर मांगी… विश्व ओआरएस दिवस: मेकाज में दस्त से बचाव हेतु मरीजों को किया जागरूक ▶ STORY विश्व ओआरएस दिवस: मेकाज में दस्त से बचाव हेतु मरीजों…