लंदन
भारत के हीर रांझा की प्रेम कहानी जैसी ब्रिटिश सैनिक गनर विली वेबर की प्रेम कथा लोगों के बीच सुर्खियों में है। पहले विश्व युद्ध के दौरान अपनी पत्नी को खत लिखने गनर विली की प्रेम कहानी एक सदी से भी ज्यादा समय के बाद फिर से जीवंत हो उठी है। लोग इसको याद कर खुश हो रहे हैं।
लोग उन्हें फिर से उनके खतों की वजह से याद कर रहे हैं जो उन्होंने युद्ध के दौरान मोर्चे से अपनी पत्नी को लिखे थे। लोग विली वेबर और उनकी पत्नी ग्लेडिस की अधूरी प्रेम कहानी को एक बार फिर एक सदी से भी अधिक समय बाद याद कर रहे हैं।
लोग पैसे जुटाकर लगावाई मेमोरियल बेंच
ब्रिटेन के वेल्स स्थित नाइटन शहर के लोगों ने आपसी सहयोग से धन जुटाकर उसी चर्च में एक खास 'मेमोरियल बेंच' लगवाई है। यहीं पर इस जोड़े ने शादी की थी। दिसंबर 1917 में गनर विली वेबर और ग्लेडिस की शादी नाइटन के ऐतिहासिक सेंट एडवर्ड चर्च में हुई थी। शादी के तुरंत बाद विली को युद्ध के मोर्चे पर जाना पड़ा।
जंग के बीच में भी पत्नी को लिखते थे प्रेम पत्र
जंग के डरावने माहौल के बीच जहां जिदंगी हर पल दांव पर रहती थी वहां पर भी वे अपनी पत्नी को लगातार प्रेम पत्र लिखते रहे। संयोग से 1918 में युद्धविराम होने से महज कुछ ही हफ्ते पहले ही उनकी मौत हो गई। इस वजह से नवविवाहित जोड़े को साथ बिताने के लिए बेहद कम वक्त मिल सका।
दो अजनबियों की पहल और स्थानीय लोगों का साथ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सौ साल से ज़्यादा समय बीत जाने के बाद दो अजनबियों के हाथ विली के ये ऐतिहासिक खत लगे। इस जोड़े के प्रति समर्पण और प्रेम से भावुक हो गए। इसके बाद उन्होंने इस कहानी को गुमनामी से बचाने का फैसला लिया। फिर स्थानीय समुदाय ने मिलकर पैसे जुटाने के लिए क्राउडफंडिंग की शुरुआत की।
मुहिम के शुरू होते ही मिला लोगों का समर्थन
इस मुहिम को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला और महज कुछ ही दिनों में 1,600 पाउंड (करीब 1.93 लाख रुपये) जमा हो गए। इस रकम से सेंट एडवर्ड चर्च परिसर में एक खूबसूरत मेमोरियल बेंच स्थापित की गई। बेंच के अनावरण और श्रद्धांजलि समारोह में रॉयल ब्रिटिश लीजन, चर्च के सदस्यों, बेल रिंगर्स और स्थानीय वॉलंटियर्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस अमर प्रेम कहानी को नमन किया।
वास्तु गुरुजी उत्पाद
विज्ञापन
Vastu Guruji Hair Oil — 60 ml₹450
Prosperity Keyring — Power of Infinity, Red, 2.5 inch₹550उत्पाद देखें
Vastu Metal Springs₹990
Shubh Vivah Vastu Gift Set — Rabbit Pair, Kamdhenu & Prosperity Keyring₹4,199
Vastu Guruji Hair Oil — 190 ml₹990उत्पाद देखें
Neelam (Blue Sapphire) Stone for Saturn₹4,500उत्पाद देखें
Royal Brass Elephant Idol — Trunk Up₹1,800उत्पाद देखें
Krishna Idol₹990
Iron Rod 12 inch (12 mm Diameter)₹790
Geopathic Stress Rods Small₹1,490
Copper Metal Strip 96″ × 0.5″ × 0.5mm (8 Feet)₹1,250उत्पाद देखें
Iron Metal Strip 96″ × 0.5″ × 0.5mm (8 Feet)₹750उत्पाद देखें
Copper Metal Strip 48″ × 0.5″ × 0.5mm (4 Feet)₹800उत्पाद देखें
Vastu Guruji Hair Oil — 50 ml₹299
Ashoka Pillar 10 inch — Brass₹1,640
Kuber Ji Idol 2.5 inch₹1,950उत्पाद देखें



















































अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे