रायपुर। राजधानी के मरीन ड्राइव स्थित एप्पल स्टोर से हुई करीब 2 करोड़ रुपये की चोरी का रायपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) और तेलीबांधा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 25 दिन की लगातार तलाश के बाद मध्यप्रदेश के कुख्यात कंजर गिरोह के सरगना और चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से करीब 1.5 करोड़ रुपये के 125 आईफोन बरामद किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने 25 नवंबर को मामले का खुलासा किया।
31 अक्टूबर की रात 8 मिनट में साफ किया स्टोर
तेलीबांधा थाना क्षेत्र में मरीन ड्राइव पर स्थित आई नेक्स्ट इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड के एप्पल स्टोर में 31 अक्टूबर और 1 नवंबर की दरम्यानी रात चोरी हुई थी। दोपहिया वाहन पर आए तीन चोर रात करीब 2:37 बजे स्टोर पहुंचे, शटर उठाकर भीतर घुसे और 2:45 बजे तक यानी सिर्फ 8 मिनट में 173 आईफोन, एप्पल वॉच, हेडफोन और एयरपॉड्स समेटकर निकल गए। सबूत मिटाने के लिए आरोपी स्टोर का डीवीआर भी साथ ले गए।
1 नवंबर को स्टोर की ओर से ऋषभ डागा की शिकायत पर तेलीबांधा थाने में बीएनएस की धारा 331(4) और 305 के तहत अपराध दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि गिरोह ने वारदात से पहले स्टोर की रेकी की थी। आरोपी 25 अक्टूबर को इंदौर से बस से रायपुर पहुंचे थे।

1000 से ज्यादा कैमरे, 1100 टावर, 10 लाख नंबर
आरोपियों तक पहुंचने के लिए एसीसीयू और तेलीबांधा पुलिस की 6 टीमें बनाई गईं, जिनमें 40 से ज्यादा अधिकारी और जवान शामिल रहे। टीमों ने करीब 250 किलोमीटर के रास्ते में लगे 1000 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, 1100 से ज्यादा मोबाइल टावरों का डेटा और 10 लाख से अधिक मोबाइल नंबरों की जांच की। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में लगातार दबिश दी गई।
महाराष्ट्र के मौदा इलाके में नदी किनारे वह बाइक भी मिली, जिससे आरोपी आए थे। यह बाइक चोरी की थी और इसके इंजन व चेसिस नंबर मिटा दिए गए थे। पुलिस के अनुसार यह गिरोह वारदात पर निकलने से पहले अपने मोबाइल फोन घर पर छोड़ देता है, ताकि लोकेशन से पकड़ा न जा सके।

सरगना पर 47 से ज्यादा मामले, खरीदार विदेश भागने की फिराक में था
गिरफ्तार आरोपियों में देवास (मध्यप्रदेश) निवासी राजेश अजय सिंह झाला उर्फ राजेश कंजर (43) गिरोह का सरगना है। उसके खिलाफ मध्यप्रदेश और राजस्थान में 47 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। दूसरा आरोपी बड़वानी निवासी सफान खान (35) है, जो चोरी के आईफोन खरीदता था। पुलिस के मुताबिक सफान विदेश भागने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही पकड़ लिया गया।
बड़वानी जिले के जुलवानिया से 125 आईफोन बरामद हुए, जिनकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये है। पुलिस को आशंका है कि चोरी के फोन नेपाल और बांग्लादेश में बेचने की तैयारी थी।

दो आरोपी अब भी फरार
गिरोह के दो सदस्य, राजेश झाला का बेटा राज झाला और राजेश लोधी (दोनों निवासी देवास), अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। बाकी आईफोन और दूसरे सामान की बरामदगी के लिए जांच जारी है।
वास्तु गुरुजी उत्पाद
विज्ञापन
Panna (Emerald) Stone for Mercury — 14 g₹3,100उत्पाद देखें
Iron Metal Strip 96″ × 0.5″ × 0.5mm (8 Feet)₹750उत्पाद देखें
Vastu Guruji Hair Oil — 50 ml₹299
Shubh Vivah Vastu Gift Set — Rabbit Pair, Kamdhenu & Prosperity Keyring₹4,199
White Elephant Pair₹4,000
Vastu Metal Springs₹990
Copper Rod 12 inch (12 mm Diameter)₹1,299
Radha Krishna Idol₹1,640उत्पाद देखें
Prosperity Keyring — Power of Infinity, Red, 2.5 inch₹550उत्पाद देखें
Vastu Guruji Hair Oil — 190 ml₹990उत्पाद देखें
Geopathic Stress Rods Small₹1,490
Triangular Clockwise Spring Copper₹1,690
Stainless Steel Metal Strip 96″ × 1″ × 0.5mm (8 Feet)₹1,050उत्पाद देखें
Krishna Idol 20 inch — 5.2 kg₹9,990
Power of Productivity Black₹2,700
Brass Vastu Ladder — for Career Growth₹2,500उत्पाद देखें



























































अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे