रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कंटेंट क्रिएटर्स प्रदेश की संस्कृति, पर्यटन, परंपराओं और विकास कार्यों को देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे छत्तीसगढ़ के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर हैं और अपनी रचनात्मकता के माध्यम से प्रदेश की सकारात्मक पहचान को मजबूत कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया जनसंचार के प्रभावशाली माध्यम बन चुके हैं। कंटेंट क्रिएटर्स अपनी प्रतिभा और रचनात्मक प्रस्तुतियों के जरिए प्रदेश की विशेषताओं को व्यापक दर्शकों तक पहुंचा रहे हैं। उनके वीडियो और डिजिटल सामग्री से छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहर, लोककला, जनजातीय संस्कृति और पर्यटन स्थलों को नई पहचान मिल रही है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य की अपार संभावनाएं हैं। यहां के जलप्रपात, वन क्षेत्र, धार्मिक स्थल, ऐतिहासिक धरोहर और समृद्ध लोक परंपराएं पर्यटकों को आकर्षित करने की क्षमता रखती हैं। कंटेंट क्रिएटर्स इन विशेषताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों तक पहुंचाकर प्रदेश के पर्यटन विकास में सहयोग कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा और तकनीक के प्रति उनकी समझ प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से स्थानीय कलाकारों, हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजनों और ग्रामीण उत्पादों को भी व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जा सकता है।

उन्होंने कंटेंट क्रिएटर्स से अपील की कि वे अपनी रचनात्मकता का उपयोग छत्तीसगढ़ की सकारात्मक छवि को आगे बढ़ाने में करें। साथ ही प्रदेश की वास्तविक पहचान, सांस्कृतिक विविधता और विकास की संभावनाओं को जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करें।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, पर्यटन और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। डिजिटल माध्यमों के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कंटेंट क्रिएटर्स प्रदेश की पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ के युवा डिजिटल क्रिएटर्स अपनी मेहनत, नवाचार और रचनात्मकता से प्रदेश को नई पहचान दिलाएंगे तथा विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनेंगे।
वास्तु गुरुजी उत्पाद
विज्ञापन
Panna (Emerald) Stone for Mercury — 14 g₹3,100उत्पाद देखें
Iron Metal Strip 96″ × 0.5″ × 0.5mm (8 Feet)₹750उत्पाद देखें
Vastu Guruji Hair Oil — 50 ml₹299
Shubh Vivah Vastu Gift Set — Rabbit Pair, Kamdhenu & Prosperity Keyring₹4,199
White Elephant Pair₹4,000
Vastu Metal Springs₹990
Copper Rod 12 inch (12 mm Diameter)₹1,299
Radha Krishna Idol₹1,640उत्पाद देखें
Prosperity Keyring — Power of Infinity, Red, 2.5 inch₹550उत्पाद देखें
Vastu Guruji Hair Oil — 190 ml₹990उत्पाद देखें
Geopathic Stress Rods Small₹1,490
Triangular Clockwise Spring Copper₹1,690
Stainless Steel Metal Strip 96″ × 1″ × 0.5mm (8 Feet)₹1,050उत्पाद देखें
Krishna Idol 20 inch — 5.2 kg₹9,990
Power of Productivity Black₹2,700
Brass Vastu Ladder — for Career Growth₹2,500उत्पाद देखें




















































अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे