रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बेटियों की खेल प्रतिभा, मेहनत और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रही हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे अनुशासन, आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता की भावना भी विकसित होती है। मार्शल आर्ट जैसे खेल विशेष रूप से बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उचित अवसर, प्रशिक्षण और प्रोत्साहन मिलने पर वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं। राज्य सरकार युवाओं और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने तथा उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
जनदर्शन में पहुंचीं इन प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपने खेल अनुभवों और उपलब्धियों को साझा किया। मुख्यमंत्री ने उनकी लगन और समर्पण की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों को खेलों से जोड़ना और उन्हें आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है। मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें विपरीत परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता भी प्रदान करता है।
उन्होंने अभिभावकों और समाज से भी अपील की कि वे बेटियों को अपनी रुचि के अनुसार खेल, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। बेटियों को समान अवसर और सहयोग देकर ही एक सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री श्री साय के साथ हुई इस मुलाकात से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा। जनदर्शन का यह अवसर प्रतिभाशाली बेटियों के लिए प्रेरणादायक रहा और उन्हें अपने खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करने का प्रोत्साहन मिला।
वास्तु गुरुजी उत्पाद
विज्ञापन
Panna (Emerald) Stone for Mercury — 14 g₹3,100उत्पाद देखें
Iron Metal Strip 96″ × 0.5″ × 0.5mm (8 Feet)₹750उत्पाद देखें
Vastu Guruji Hair Oil — 50 ml₹299
Shubh Vivah Vastu Gift Set — Rabbit Pair, Kamdhenu & Prosperity Keyring₹4,199
White Elephant Pair₹4,000
Vastu Metal Springs₹990
Copper Rod 12 inch (12 mm Diameter)₹1,299
Radha Krishna Idol₹1,640उत्पाद देखें
Prosperity Keyring — Power of Infinity, Red, 2.5 inch₹550उत्पाद देखें
Vastu Guruji Hair Oil — 190 ml₹990उत्पाद देखें
Geopathic Stress Rods Small₹1,490
Triangular Clockwise Spring Copper₹1,690
Stainless Steel Metal Strip 96″ × 1″ × 0.5mm (8 Feet)₹1,050उत्पाद देखें
Krishna Idol 20 inch — 5.2 kg₹9,990
Power of Productivity Black₹2,700
Brass Vastu Ladder — for Career Growth₹2,500उत्पाद देखें





























































अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे