बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
छत्तीसगढ़

विशेष जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बृजमोहन अग्रवाल के साथ पौधारोपण से विकास चर्चा तक कई कार्यक्रमों में रहे सक्रिय

अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, रातभर चले अभियान में हाइवा और चेन माउंटेन मशीन जब्त की गई।

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘विशेष जनसंपर्क अभियान’ के तहत केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह के दो दिवसीय रायपुर प्रवास का समापन विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रमों के साथ हुआ। इस दौरान रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्री ने सक्रिय भागीदारी निभाई और जनता तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का संदेश दिया।

कार्यक्रमों की शुरुआत रायपुर स्थित ऑक्सीजोन गार्डन में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण से हुई। सांसद बृजमोहन अग्रवाल और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने संयुक्त रूप से पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश दिया। इस अवसर पर सांसद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया यह अभियान केवल पर्यावरण संरक्षण का प्रयास नहीं, बल्कि माताओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम भी है।

इसके बाद दोनों नेताओं ने सुप्रसिद्ध सूफी गायक एवं पद्मश्री सम्मानित डॉ. भारती बंधु से भेंट की। इस दौरान भारतीय संस्कृति, संगीत परंपरा और देश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उनके सकारात्मक प्रभावों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जनसंघ काल से भाजपा की विचारधारा को मजबूत करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ता अप्पा खरे के निवास पहुंचकर उनका सम्मान किया और परिवारजनों से मुलाकात की। सांसद अग्रवाल ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अनुभव और समर्पण संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है, जो नई पीढ़ी को जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।

विज्ञापन
Advertisement

कार्यक्रमों की श्रृंखला में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भी शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति में प्रदेश के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विशेष जनसंपर्क अभियान के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना और जनता से सीधा संवाद स्थापित करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे कार्यक्रमों से संगठन और समाज के बीच संबंध और अधिक मजबूत होंगे।

\

Dipti Das
लेखक / Author

दीप्ति दास दबंग आवाज़ की संवाददाता हैं, जो विभिन्न विषयों पर सटीक और संतुलित रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं।

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1 अगस्त से सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड बिजली ▶ STORY छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, गरज-चमक के साथ चलेंगी तूफानी हवाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की… छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत, प्रदूषण घटा ▶ STORY छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत,… बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से गंभीर मरीजों को लाभ ▶ STORY बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से… गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा ▶ STORY गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा… मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया ताज ▶ STORY मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया… छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की अपील ▶ STORY छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की… छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक ▶ STORY छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र… सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक… पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ ▶ STORY पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक; मजबूत की आपूर्ति श्रृंखला ▶ STORY भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक;… ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM का जताया आभार ▶ STORY ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM…