बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
अंतराष्ट्रीय

₹37000000000000 का सोना गायब! US में मची हलचल, क्या जांच कराएंगे ट्रंप और मस्क?

न्यूयॉर्क
क्या अमेरिका का अरबों-खरबों रुपये का सोना गायब हो गया है? क्या सच में अमेरिका के पास सोना नहीं है? यह चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। इसमें टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO एलन मस्क की भी एंट्री हो गई है। दरअसल, अमेरिका के फोर्ट नॉक्स में काफी सोना रखा है। यहां 4580 टन सोना रखे होने का अनुमान है। इसकी कीमत 425 अरब डॉलर (करीब 37 लाख करोड़ रुपये) आंकी गई है। हालांकि सरकार ने इसकी कीमत 42.22 डॉलर प्रति औंस तय की है जिसे बहुत समय से अपडेट नहीं किया गया है।

फोर्ट नॉक्स एक अति-सुरक्षित जगह है जहां अमेरिका का ज्यादातर सोना रखा हुआ है। मस्क का डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) सरकारी खर्चों में कटौती करने में लगा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों को शक है कि फोर्ट नॉक्स में उतना सोना है भी या नहीं जितना बताया जाता है। इन अफवाहों में मस्क और रिपब्लिकन सीनेटर रैंड पॉल का नाम भी उछला है। मस्क फोर्ट नॉक्स जाकर इसकी जांच कर सकते हैं।

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूजर जीरोहेज (Zerohedge) ने लिखा है, 'बहुत अच्छा होगा अगर @elonmusk फोर्ट नॉक्स के अंदर झांककर देख लें कि 4580 टन अमेरिकी सोना वहां है भी या नहीं। आखिरी बार किसी ने इसे 50 साल पहले 1974 में देखा था।'

विज्ञापन
Advertisement

इस पर मस्क ने कहा, 'जरूर, इसकी साल में कम से कम एक बार तो जांच होती होगी?' जीरोहेज ने जवाब दिया, 'होनी चाहिए। लेकिन होती नहीं है।' केंटकी के रिपब्लिकन सीनेटर रैंड पॉल ने भी मस्क को जवाब दिया, 'नहीं। चलो करते हैं।'

पहले भी उठे हैं सवाल

फोर्ट नॉक्स में कितना सोना है, इसे लेकर पहले भी सवाल उठे हैं। रैंड पॉल के पिता रॉन पॉल टेक्सास से रिपब्लिकन कांग्रेसी और तीन बार राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रह चुके हैं। उन्होंने डॉलर को फिर से सोने से जोड़ने की वकालत की थी।

उन्होंने भी फोर्ट नॉक्स में सोने की मौजूदगी पर सवाल उठाए थे। साल 2011 में पॉल ने ब्लूमबर्ग बिजनेसवीक को बताया था कि सरकार अमेरिकी लोगों से भरोसा करने को कह रही है कि सारा सोना वहां है, लेकिन किसी को वहां जाने नहीं दे रही और सारा डेटा भी सार्वजनिक नहीं कर रही। हालांकि, ट्रेजरी के इंस्पेक्टर जनरल एरिक एम थॉर्सन ने कहा था कि उन्होंने सारा सोना देखा है और उसकी गिनती की है।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास अभियान' शुरू, छिंदवाड़ा में पहली बैठक ▶ STORY मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास… बाबा बैद्यनाथ धाम में 200 करोड़ का एलिवेटेड फुटओवरब्रिज, कांवरियों को मिलेगी सुविधा ▶ STORY बाबा बैद्यनाथ धाम में 200 करोड़ का एलिवेटेड फुटओवरब्रिज, कांवरियों… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात, ‘बस्तर विजन’ और छत्तीसगढ़ के विकास पर मंथन ▶ STORY प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात,… छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए केंद्र से मंजूरी की मांग ▶ STORY छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी डिजिटल पहचान, 2,305 नए… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली सड़क विकास की बड़ी सौगात ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली सड़क… परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर ने किया पेपर लीक विधेयक का स्वागत ▶ STORY परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर… छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: 1 से 12वीं तक एक साथ होंगी तिमाही-अर्धवार्षिक परीक्षाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: 1 से 12वीं तक… दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: पुल ढहा, खारून उफान पर ▶ STORY दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: पुल ढहा, खारून… छत्तीसगढ़ के मातंगी धाम में अद्भुत रहस्य: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से उमड़ रहे भक्त ▶ STORY छत्तीसगढ़ के मातंगी धाम में अद्भुत रहस्य: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से उमड़… छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय का तोहफा: 27 नए स्टेशन, 3 नई लाइनें मंजूर ▶ STORY छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय का तोहफा: 27 नए स्टेशन, 3… गरियाबंद में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: पैरी नदी के बीच फंसे पांच लोगों को सुरक्षित निकाला ▶ STORY गरियाबंद में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: पैरी नदी के बीच फंसे… छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी…