बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से योग आयोग अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने मुलाकात कर प्रदेश में योग विस्तार और जनजागरूकता पर चर्चा की।

रायपुर। छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों के बीच प्रदेश में योग के प्रचार-प्रसार, जनजागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के संबंध में सार्थक चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में आयोग प्रदेश में योग को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की दिशा में प्रभावी कार्य करेगा।

मुलाकात के दौरान प्रदेश में योग गतिविधियों को और अधिक व्यापक बनाने, स्कूलों, महाविद्यालयों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा युवाओं को योग से जोड़ने के विषय पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मानसिक संतुलन, आत्मिक शांति और सकारात्मक जीवनशैली का भी आधार है।

श्री संजय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को योग आयोग की आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयोग का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक वर्ग तक योग के लाभ पहुंचाना तथा नियमित योग अभ्यास को जनआंदोलन का स्वरूप देना है। इसके लिए विभिन्न स्तरों पर विशेष कार्यक्रम, प्रशिक्षण शिविर और जनजागरूकता अभियान संचालित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Advertisement

उन्होंने मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और राज्य सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आयोग प्रदेश में योग संस्कृति को सशक्त बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।

मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर योग को जनस्वास्थ्य से जोड़ते हुए प्रदेश में स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में सामूहिक प्रयासों पर भी जोर दिया गया।

Dipti Das
लेखक / Author

दीप्ति दास दबंग आवाज़ की संवाददाता हैं, जो विभिन्न विषयों पर सटीक और संतुलित रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं।

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1 अगस्त से सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड बिजली ▶ STORY छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, गरज-चमक के साथ चलेंगी तूफानी हवाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की… छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत, प्रदूषण घटा ▶ STORY छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत,… बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से गंभीर मरीजों को लाभ ▶ STORY बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से… गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा ▶ STORY गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा… मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया ताज ▶ STORY मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया… छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की अपील ▶ STORY छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की… छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक ▶ STORY छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र… सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक… पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ ▶ STORY पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक; मजबूत की आपूर्ति श्रृंखला ▶ STORY भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक;… ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM का जताया आभार ▶ STORY ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM…