बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मनोरंजन

निर्देशक प्रेम कुमार ने बताया, विजय सेतुपति-तृषा कृष्णन स्टारर ’96’ का बॉलीवुड कनेक्शन

चेन्नई,

निर्देशक प्रेम कुमार स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसडब्ल्यूए) के भारतीय स्क्रीनराइटर्स कॉन्फ्रेंस (आईएससी) के सातवें संस्करण में शामिल हुए, जिसमें उन्होंने बताया कि अभिनेता विजय सेतुपति और तृषा कृष्णन स्टारर सुपरहिट तमिल फिल्म ’96’ मूल रूप से हिंदी सिनेमा के लिए लिखी गई थी।

साल 2018 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ’96’ 1996 बैच के पूर्व छात्रों के बाईस साल बाद मिलने यानी रीयूनियन पर आधारित है, जिसमें तृषा कृष्णन के साथ विजय सेतुपति अहम भूमिका में हैं।

फिल्म समीक्षक सुचिन मेहरोत्रा के साथ बातचीत में कुमार ने बताया, “’96’ मूल रूप से हिंदी सिनेमा के लिए लिखी गई थी और मैं चाहता था कि अभिनेता अभिषेक बच्चन यह फिल्म करें, लेकिन मेरे पास उस वक्त संपर्क नहीं था!”

विज्ञापन
Advertisement

उन्होंने कहा, “मेरे पिता उत्तर भारत के हैं, इसलिए मैं बचपन में हिंदी सिनेमा देखता रहता था। मेरी हिंदी बहुत अच्छी है। मेरे पसंदीदा अभिनेता नसीरुद्दीन शाह थे। मैंने अब हिंदी के लिए एक स्क्रिप्ट लिखी है। हिंदी सिनेमा में मेरी दिलचस्पी का मुख्य कारण दर्शकों की विविधता है।”

पिछले साल रिलीज प्रशंसित ड्रामा ‘मैयाझागन’ के निर्देशक कुमार ‘द साउथ सागा – रूटेड, रिलेवेंट एंड रिवोल्यूशनरी’ नाम के एक सीजन में अपनी राय रखते नजर आए। उनके साथ फिल्म निर्माता क्रिस्टो टॉमी, हेमंत एम राव और विवेक अथरेया भी शामिल हुए।

महिला प्रधान फिल्म ‘उलोझुक्कू’ के निर्देशक क्रिस्टो टॉमी हैं और निर्माता रॉनी स्क्रूवाला, हनी त्रेहान और अभिषेक चौबे ने किया है।

क्रिस्टो ने बताया कि महिला प्रधान फिल्म बनाने के लिए उन्हें आठ साल तक संघर्ष करना पड़ा।

उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि अगर मैंने केरल के निर्माताओं के साथ मिलकर यह फिल्म बनाई होती तो मुझे इतना बजट मिलता। केरल में जब आप किसी महिला स्टार के साथ कोई प्रोजेक्ट बनाने की कोशिश करते हैं, तो मुश्किलें आती हैं। मैं ऐसा करने से बचता हूं क्योंकि उनके लिए स्टार का मतलब केवल पुरुष प्रधान होता है। हालांकि, इंडस्ट्री के अन्य पहलुओं जैसे निर्देशन या लेखन में कई महिला कलाकार हैं और माहौल बेहतर हो रहा है।”

हेमंत एम राव ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में लेखकों की स्थिति पर अपने विचार रखे।

उन्होंने कहा, “मुंबई में लेखकों के साथ जिस तरह से व्यवहार किया जाता है, दक्षिण भी उसी तरह से व्यवहार करने की कोशिश कर रहा है। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में हमारे पास अपनी स्क्रिप्ट को रजिस्टर्ड कराने के लिए कोई सुविधा नहीं है। इसके लिए कोई संस्था नहीं है।”

अथरेया ने भी राव का समर्थन किया और कहा कि कैसे बहुत सारे लेखक अब निर्देशक बन चुके हैं क्योंकि उन्हें उनका सही श्रेय और काम के लिए सही पैसे भी नहीं मिलते हैं।

फिल्म निर्माता ने कहा, “यह किसी भी तरह से सही नहीं है, लेकिन ऐसा ही होता है और इसलिए वे निर्देशन में आ जाते हैं, भले ही उनमें निर्देशन की रुचि न हो।”

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास अभियान' शुरू, छिंदवाड़ा में पहली बैठक ▶ STORY मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास… बाबा बैद्यनाथ धाम में 200 करोड़ का एलिवेटेड फुटओवरब्रिज, कांवरियों को मिलेगी सुविधा ▶ STORY बाबा बैद्यनाथ धाम में 200 करोड़ का एलिवेटेड फुटओवरब्रिज, कांवरियों… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात, ‘बस्तर विजन’ और छत्तीसगढ़ के विकास पर मंथन ▶ STORY प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात,… छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए केंद्र से मंजूरी की मांग ▶ STORY छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी डिजिटल पहचान, 2,305 नए… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली सड़क विकास की बड़ी सौगात ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली सड़क… परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर ने किया पेपर लीक विधेयक का स्वागत ▶ STORY परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर… छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: 1 से 12वीं तक एक साथ होंगी तिमाही-अर्धवार्षिक परीक्षाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: 1 से 12वीं तक… दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: पुल ढहा, खारून उफान पर ▶ STORY दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: पुल ढहा, खारून… छत्तीसगढ़ के मातंगी धाम में अद्भुत रहस्य: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से उमड़ रहे भक्त ▶ STORY छत्तीसगढ़ के मातंगी धाम में अद्भुत रहस्य: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से उमड़… छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय का तोहफा: 27 नए स्टेशन, 3 नई लाइनें मंजूर ▶ STORY छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय का तोहफा: 27 नए स्टेशन, 3… गरियाबंद में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: पैरी नदी के बीच फंसे पांच लोगों को सुरक्षित निकाला ▶ STORY गरियाबंद में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: पैरी नदी के बीच फंसे… छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी…