बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मनोरंजन

चार कलाकारों को ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए किया अप्रोच

मुंबई

'बिग बॉस 18' के खत्म होने के बाद अब स्टंट बेस्ट रिटलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 15' का आगाज होने जा रहा है। हालांकि उसमें थोड़ा समय है। मगर उसके पहले इस शो में जाने वाले कंटेस्टेंट्स के नामों का ऐलान हो रहा है। हालांकि कंफर्म हैं या नहीं, ये तो अभी एकदम क्लियर नहीं। लेकिन जिनके नाम सामने आए हैं, उसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

'खतरों के खिलाड़ी सीजन 14' के विनर करणवीर मेहरा बने थे। उन्होंने गश्मीर महाजनी और कृष्णा श्रॉफ को पछाड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी। इसके बाद वह सलमान खान के शो Bigg Boss 18 का भी टाइटल जीते। खैर। रोहित शेट्टी ने पिछले साल शो की शूटिंग रोमानिया में की थी। इसके अलावा, वह स्पेन, ब्राजील, अरजेंटीन और साउथ अफ्रीका जैसी ठंडी लोकेशन्स पर शूटिंग करते हैं। इस साल कहां होगी अभी कुछ पता नहीं।

'खतरों के खिलाड़ी 15' के कंटेस्टेंट्स

विज्ञापन
Advertisement

'खतरों के खिलाड़ी' के अधिकतर सीजन मई और जून में शूट होते रहे हैं और उन्हें जुलाई तक ऑनएयर किया गया है। इस साल भी यही उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जा रहा है कि मेकर्स ने अभी अविनाश मिश्रा, गुल्की जोशी और दिग्विजय राठी को अप्रोच किया है। वह शो में नजर आ सकते हैं। वैसे किसी ने अभी कंफर्म नहीं किया है। अविनाश ने जरूर एक इंटरव्यू में हिंट दिया था कि उनको कोई रियलिटी शो ऑफर हुआ है। उन्होंने नाम नहीं बताया था।

'झनक' के इस एक्टर के आने की संभावना

इसके अलावा 'झनक' में लीड रोल निभा रहे कृशाल आहूजा का भी नाम सामने आया है। बताया है कि वह इस शो को छोड़कर रोहित शेट्टी को जॉइन करेंगे। स्टार प्लस पर आ रहा वो शो बेहद पॉप्युलर है और टीआरपी में भी टॉप 5 में बरकरार है। बावजूद इसके वह शो छोड़ देंगे। वह शायद आशीष महरोत्रा जैसी गलती दोहराएंगे, जिन्होंने हिट सीरियल 'अनुपमा' को छोड़कर स्टंट करने का मौका चुना था और आज वह कहीं नजर नहीं आ रहे हैं।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास अभियान' शुरू, छिंदवाड़ा में पहली बैठक ▶ STORY मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास… बाबा बैद्यनाथ धाम में 200 करोड़ का एलिवेटेड फुटओवरब्रिज, कांवरियों को मिलेगी सुविधा ▶ STORY बाबा बैद्यनाथ धाम में 200 करोड़ का एलिवेटेड फुटओवरब्रिज, कांवरियों… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात, ‘बस्तर विजन’ और छत्तीसगढ़ के विकास पर मंथन ▶ STORY प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात,… छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए केंद्र से मंजूरी की मांग ▶ STORY छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी डिजिटल पहचान, 2,305 नए… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली सड़क विकास की बड़ी सौगात ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली सड़क… परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर ने किया पेपर लीक विधेयक का स्वागत ▶ STORY परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर… छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: 1 से 12वीं तक एक साथ होंगी तिमाही-अर्धवार्षिक परीक्षाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: 1 से 12वीं तक… दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: पुल ढहा, खारून उफान पर ▶ STORY दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: पुल ढहा, खारून… छत्तीसगढ़ के मातंगी धाम में अद्भुत रहस्य: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से उमड़ रहे भक्त ▶ STORY छत्तीसगढ़ के मातंगी धाम में अद्भुत रहस्य: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से उमड़… छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय का तोहफा: 27 नए स्टेशन, 3 नई लाइनें मंजूर ▶ STORY छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय का तोहफा: 27 नए स्टेशन, 3… गरियाबंद में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: पैरी नदी के बीच फंसे पांच लोगों को सुरक्षित निकाला ▶ STORY गरियाबंद में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: पैरी नदी के बीच फंसे… छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी…