बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मध्य प्रदेश

पत्नी के महाकुंभ जाने से नाराज हो गया पति, कोर्ट में लगाई है तलाक की अर्जी

भोपाल
 कुटुंब न्यायालय में कुछ अजीबोगरीब मामले सामने आ रहे हैं। पत्नियों के धार्मिक होने की वजह से पति तलाक की अर्जी लगा रहे हैं। ऐसे तीन मामले पिछले एक महीने में देखे गए हैं। एक मामले में तो बैंक अधिकारी पति ने पत्नी के महाकुंभ जाने पर नाराजगी जताते हुए तलाक मांगा है। काउंसलर ऐसे दंपतियों को समझा-बुझाकर उनके रिश्ते बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

महाकुंभ जाने पर नाराज हो गया पति

महाकुंभ के समय धार्मिकता का माहौल है। लोग दूर-दूर से आ रहे हैं। लेकिन इसी बीच धर्म के कारण कुछ परिवारों में कलह भी हो रही है। भोपाल के कुटुंब न्यायालय में एक बैंक अधिकारी ने अपनी पत्नी के महाकुंभ जाने पर तलाक की अर्जी लगाई है। पति का कहना है कि पत्नी उसकी मनाही के बावजूद अपनी सहेलियों के साथ धार्मिक यात्राओं पर जाती है।

पिछले महीने गई थी वृंदावन

विज्ञापन
Advertisement

पति ने बताया कि पत्नी पिछले महीने वृंदावन से लौटी है। तब से सिंदूर-बिंदी की जगह चंदन का टीका लगाने लगी है। अब मना करने पर भी महाकुंभ चली गई। वहां से आकर रुद्राक्ष की माला पहनने लगी है। पति का कहना है कि पत्नी के इस बदले हुए रूप और व्यवहार से उसके दोस्त उसका मजाक उड़ाते हैं। इसलिए वह उसे ऑफिस पार्टी में नहीं ले जा पाता। पत्नी ब्यूटी पार्लर भी नहीं जाती और न ही सजती-संवरती है।

एक अन्य मामले में पत्नी करने लगी है टोटका

एक और मामले में पति की शिकायत है कि उसकी पत्नी पहले प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती थी। नौकरी न मिलने पर पूजा-पाठ और टोटके करने लगी। सफलता तो नहीं मिली, लेकिन पूजा-पाठ बढ़ता जा रहा है। अब वह धार्मिक गुरुओं के बताए टोटके करने के लिए घंटों मंदिर में बिताती है। उनके वीडियो घर में भी चलाती है, जिससे पूरा परिवार परेशान है।

बढ़ती धार्मिकता की वजह से मांग रहे तलाक

इन सभी मामलों में पत्नियों की बढ़ती धार्मिकता को तलाक का आधार बनाया गया है। भोपाल कुटुंब न्यायालय में पिछले एक महीने में ऐसे तीन मामले आ चुके हैं। न्यायालय के काउंसलर इन दंपतियों को समझा-बुझाकर और काउंसलिंग करके उनके विवाह बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर ने किया पेपर लीक विधेयक का स्वागत ▶ STORY परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर… छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: 1 से 12वीं तक एक साथ होंगी तिमाही-अर्धवार्षिक परीक्षाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: 1 से 12वीं तक… दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: पुल ढहा, खारून उफान पर ▶ STORY दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: पुल ढहा, खारून… छत्तीसगढ़ के मातंगी धाम में अद्भुत रहस्य: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से उमड़ रहे भक्त ▶ STORY छत्तीसगढ़ के मातंगी धाम में अद्भुत रहस्य: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से उमड़… छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय का तोहफा: 27 नए स्टेशन, 3 नई लाइनें मंजूर ▶ STORY छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय का तोहफा: 27 नए स्टेशन, 3… गरियाबंद में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: पैरी नदी के बीच फंसे पांच लोगों को सुरक्षित निकाला ▶ STORY गरियाबंद में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: पैरी नदी के बीच फंसे… छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी… छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से तबाही: 5 मौतें, जनजीवन प्रभावित ▶ STORY छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से तबाही: 5 मौतें, जनजीवन प्रभावित लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत, बोले- युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम ▶ STORY लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का… ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला से उभरेगा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विकास विजन ▶ STORY ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला से उभरेगा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक 4.89 करोड़ की नई सड़क बनेगी ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, बनगाँव आश्रम चौक से… सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में गुरु पूर्णिमा उत्सव संपन्न, गुरु महिमा पर आधारित प्रस्तुतियों ने किया भावविभोर ▶ STORY सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में गुरु पूर्णिमा उत्सव…