बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
छत्तीसगढ़

आंजनेय यूनिवर्सिटी में क्रिकेट अकादमी की शुरुआत, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर राजेश चौहान ने किया शुभारंभ


आंजनेय यूनिवर्सिटी ने GCCA के सहयोग से क्रिकेट अकादमी शुरू की, राजेश चौहान सहित कई खेल हस्तियों ने शुभारंभ किया।

रायपुर । में खेल प्रतिभाओं को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आंजनेय यूनिवर्सिटी ने अपने अत्याधुनिक क्रिकेट ग्राउंड में प्रतिष्ठित गोविंद चौहान क्रिकेट अकादमी (GCCA) के सहयोग से क्रिकेट अकादमी की शुरुआत की है। इस अकादमी का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी राजेश चौहान सहित खेल और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी में भव्य रूप से किया गया।

उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया, छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के अध्यक्ष डॉ. हिमांशु द्विवेदी, भाजपा युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रभारी आलोक डंगस, टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा, उपाध्यक्ष अतुल शुक्ला और यूनिवर्सिटी प्रबंधन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में खेल प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों और विभिन्न खेल संगठनों से जुड़े लोगों की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली।

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बताया कि क्रिकेट अकादमी में खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ प्रोफेशनल कोचिंग, फिटनेस ट्रेनिंग और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के अवसर प्रदान किए जाएंगे। यह अकादमी न केवल क्रिकेट प्रशिक्षण का केंद्र बनेगी, बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक सोच विकसित करने का भी माध्यम बनेगी।

विज्ञापन
Advertisement

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर राजेश चौहान ने कहा कि खेल केवल करियर का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को अनुशासन और संघर्ष की सीख देने वाला मंच है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल बेहतर प्रशिक्षण और सही मार्गदर्शन की है। आंजनेय यूनिवर्सिटी की यह पहल खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मजबूत मंच देगी।

छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया ने इस पहल को प्रदेश के खेल इतिहास में अहम कदम बताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और संसाधनों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे यह अकादमी पूरा करेगी। वहीं, डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश में खेल संस्कृति तेजी से मजबूत हो रही है और ऐसी आधुनिक अकादमियां खिलाड़ियों के भविष्य को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएंगी।

छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि यह क्रिकेट अकादमी खिलाड़ियों के सपनों को नई उड़ान देगी और प्रदेश में खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करेगी। उन्होंने राज्य सरकार और खेल संगठनों द्वारा खेल अधोसंरचना मजबूत करने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ खेलों के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो सकता है।

यूनिवर्सिटी के चांसलर अभिषेक अग्रवाल ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में यह क्रिकेट अकादमी रायपुर को क्रिकेट प्रशिक्षण के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करेगी और यहां से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे।


Heshma lahre
लेखक / Author

Heshma lahre is a dedicated journalist at Dabang Awaz, known for her comprehensive coverage across all news categories, delivering accurate and timely reports with integrity.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1 अगस्त से सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड बिजली ▶ STORY छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, गरज-चमक के साथ चलेंगी तूफानी हवाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की… छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत, प्रदूषण घटा ▶ STORY छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत,… बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से गंभीर मरीजों को लाभ ▶ STORY बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से… गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा ▶ STORY गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा… मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया ताज ▶ STORY मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया… छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की अपील ▶ STORY छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की… छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक ▶ STORY छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र… सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक… पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ ▶ STORY पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक; मजबूत की आपूर्ति श्रृंखला ▶ STORY भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक;… ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM का जताया आभार ▶ STORY ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM…