बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
छत्तीसगढ़

पीएचई विभाग के अधूरे कार्यों से जनता परेशान, गड्ढों और कीचड़ ने बढ़ाई मुश्किलें

पीएचई विभाग के अधूरे कार्यों से लोग परेशान, सड़कों पर गड्ढे, धूल और कीचड़ से बढ़ी मुश्किलें, गुणवत्ता पर उठे सवाल।

खरौरा। नगर में पीएचई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण और पाइपलाइन संबंधी कार्यों को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। नगर के कई इलाकों में गड्ढे खोदकर अधूरे छोड़ दिए गए हैं, जबकि जिन स्थानों पर गड्ढों को भरने का कार्य किया गया है, वहां की स्थिति भी बेहद खराब नजर आ रही है। हल्की बारिश के बाद ही सड़कें उखड़ने लगी हैं और कीचड़ की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अभी तो केवल हल्की बारिश हुई है, लेकिन यदि भारी बारिश शुरू हो गई तो हालात और भी भयावह हो सकते हैं। लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग द्वारा गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है और कार्य केवल औपचारिकता बनकर रह गया है। नागरिकों ने सवाल उठाया है कि जब शासन के टेंडर पूरे बजट के साथ लिए जाते हैं और भुगतान भी पूरा होता है, तो फिर निर्माण कार्यों में लापरवाही क्यों बरती जा रही है।

नगर के मुख्य मार्गों की स्थिति भी चिंता का विषय बनी हुई है। खासकर तिगड्डा चौक से पुराने थाना मार्ग तक सड़क को खोदकर छोड़ देने से दिनभर हजारों वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। सड़क पर उड़ती धूल और मिट्टी के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बीते कुछ दिनों में हुई बारिश के कारण सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गई हैं, जिससे आमजन का निकलना मुश्किल हो गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि धूल और गंदगी के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ने लगी हैं। वहीं खुले गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। लोगों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते इन गड्ढों को व्यवस्थित तरीके से नहीं भरा गया, तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

विज्ञापन
Advertisement

खरौरा नगर की कई गलियों में भी महीनों से गड्ढे खोदे पड़े हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नजर नहीं आ रहा। नागरिकों ने सवाल उठाया है कि क्या संबंधित विभाग को आम जनता की परेशानियों की कोई चिंता नहीं है? साथ ही जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं कि आखिर ऐसी लापरवाही पर उनकी नजर क्यों नहीं पड़ रही।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए और जहां-जहां गड्ढे खोदे गए हैं, वहां जल्द से जल्द मरम्मत और समुचित भराव कार्य कराया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।

Heshma lahre
लेखक / Author

Heshma lahre is a dedicated journalist at Dabang Awaz, known for her comprehensive coverage across all news categories, delivering accurate and timely reports with integrity.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1 अगस्त से सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड बिजली ▶ STORY छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, गरज-चमक के साथ चलेंगी तूफानी हवाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की… छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत, प्रदूषण घटा ▶ STORY छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत,… बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से गंभीर मरीजों को लाभ ▶ STORY बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से… गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा ▶ STORY गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा… मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया ताज ▶ STORY मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया… छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की अपील ▶ STORY छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की… छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक ▶ STORY छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र… सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक… पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ ▶ STORY पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक; मजबूत की आपूर्ति श्रृंखला ▶ STORY भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक;… ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM का जताया आभार ▶ STORY ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM…