बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
अंतराष्ट्रीय

ललित मोदी ने नए पार्टनर संग शेयर किया वीडियो, सुष्मिता सेन से ब्रेकअप

मुंबई

आईपीएल के फाउंडर और पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। वैलेंटाइंस डे पर उन्होंने बताया किया कि वह फिर से प्यार में पड़ गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस सुष्मिता सेन से अपने ब्रेकअप की पुष्टि भी कर दी। ललित ने अपनी नई प्रेमिका के साथ वीडियो मोंटाज इंस्टाग्राम पर साझा किया। इसमें उन्होंने अपने साथी का नाम नहीं बताया है। मगर, उन्होंने महिला के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं और कहा कि वह पुरानी दोस्त है।

ललित मोदी की पोस्ट में कहा गया कि 25 साल की दोस्ती अब रिश्ते में बदल गई है। उन्होंने लिखा, 'मैं भाग्यशाली रहा। वैसे दो बार भाग्य ने साथ दिया। 25 साल की दोस्ती प्यार में बदल गई है। ऐसा दो बार हुआ। आशा है कि यह आप सभी के लिए भी हो। आप लोगों को हैप्पी वेलेंटाइंस डे।' इस कैप्शन के साथ उन्होंने वीडियो क्लिप में कई तस्वीरें साझा कीं। कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर ललित मोदी की यह पोस्ट वायरल हो गई। इंटरनेट यूजर्स की ओर से उन्हें जमकर बधाइयां मिलीं।
1991 में मीनल मोदी से हुई थी शादी

बता दें कि ललित मोदी की शादी साल 1991 में मीनल मोदी से हुई थी। 2018 में कैंसर से लड़ते हुए मीनल की मौत हो गई। इसके बाद साल 2022 में ललित मोदी की उस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया, जिसमें बताया गया कि वह बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के साथ रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने मालदीव में एक-दूसरे के साथ बिताई छुट्टियों की तस्वीरें साझा कीं। इतना ही नहीं, ललित ने अपना इंस्टाग्राम बायो भी बदल दिया था और सेन के हैंडल के बाद 'माई लव' जोड़ दिया था। इस रोमांस ने हर किसी को चौंका दिया, लेकिन यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं चला। कुछ समय बाद ही ललित मोदी और सुष्मिता सेन के ब्रेकअप की खबरें आने लगीं। अब इसकी पुष्टि भी हो गई है।

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
अमित शाह ने NSA अजीत डोभाल को 'तिलक पुरस्कार' से नवाजा, बताया 'निर्भीक' ▶ STORY अमित शाह ने NSA अजीत डोभाल को 'तिलक पुरस्कार' से… हैदराबाद मेट्रो ने रचा इतिहास: 25 मिनट में पहुँचे जीवनरक्षक अंग ▶ STORY हैदराबाद मेट्रो ने रचा इतिहास: 25 मिनट में पहुँचे जीवनरक्षक… नायडू बोले: मोदी ही 2047 तक भारत को बनाएंगे विश्वगुरु ▶ STORY नायडू बोले: मोदी ही 2047 तक भारत को बनाएंगे विश्वगुरु दिनेश कार्तिक की 2027 वर्ल्ड कप टीम: दो भूले हुए सितारे शामिल ▶ STORY दिनेश कार्तिक की 2027 वर्ल्ड कप टीम: दो भूले हुए… कुलगाम हमले के शिकार मजदूरों के परिजनों को मिलेगी 20-20 लाख की सहायता: सीएम साय ▶ STORY कुलगाम हमले के शिकार मजदूरों के परिजनों को मिलेगी 20-20… हरमीत होरा की चुनावी एंट्री की चर्चा तेज, भाजपा-कांग्रेस में टिकट को लेकर बढ़ी हलचल ▶ STORY हरमीत होरा की चुनावी एंट्री की चर्चा तेज, भाजपा-कांग्रेस में… बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक पहुंचेगी बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र से मांगी विशेष सहायता ▶ STORY बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक पहुंचेगी बिजली,… कुम्हारी (ज़ारा) को विधायक अनुज शर्मा की ₹76.69 लाख की सौगात, कई विकास कार्यों का लोकार्पण ▶ STORY कुम्हारी (ज़ारा) को विधायक अनुज शर्मा की ₹76.69 लाख की… शाला प्रवेश उत्सव में विधायक अनुज शर्मा का बच्चों संग आत्मीय संवाद, खौना को 15 लाख के विकास कार्यों की सौगात ▶ STORY शाला प्रवेश उत्सव में विधायक अनुज शर्मा का बच्चों संग… बस्तर में सड़क विकास को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र से मांगा अरुणाचल मॉडल ▶ STORY बस्तर में सड़क विकास को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव… 5 लाख मीट्रिक टन चावल के उठाव के लिए CM विष्णुदेव साय की बड़ी पहल, केंद्र से मांगे अतिरिक्त रेलवे रैक ▶ STORY 5 लाख मीट्रिक टन चावल के उठाव के लिए CM… मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास अभियान' शुरू, छिंदवाड़ा में पहली बैठक ▶ STORY मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री का 'जन विश्वास…