बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…

नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर लगेगा 8 गुना टोल जुर्माना, सरकार लाएगी नया नियम

नई दिल्ली
 बिना रुकावट वाले टोल प्लाजा पर टैक्स बचाने के लिए गाड़ी की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने या उसका कोई हिस्सा छिपाने वाले वाहन चालकों की अब खैर नहीं है। केंद्र सरकार ऐसे चालकों पर शिकंजा कसने के लिए कड़ा नियम लाने की तैयारी कर रही है।

इस कड़े नियम के तहत पकड़े जाने पर वाहन मालिक से सामान्य टोल शुल्क का 4 से 8 गुना तक भारी जुर्माना वसूला जाएगा। इसके लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नेशनल हाईवे फीस रूल्स में बदलाव करने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है।

चालान के साथ-साथ वसूला जाएगा कई गुना टोल
बता दें कि सरकार की नई व्यवस्था के तहत यह भारी टोल जुर्माना मोटर व्हीकल एक्ट (MV Act) के तहत लगने वाले चालान से अलग होगा।

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत- नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर पहली बार में 5000 रुपये और दोबारा पकड़े जाने पर 10000 रुपये तक के चालान का प्रावधान पहले से है, जिसे राज्य परिवहन विभाग वसूलता है।

विज्ञापन
Advertisement

नया टोल जुर्माना- अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) जैसी एजेंसियों को यह अधिकार दिया जाएगा कि वे नियम तोड़ने वाले वाहनों से 4 से 8 गुना तक बढ़ा हुआ टोल शुल्क सीधे वसूल सकें।

AI और हाई-टेक कैमरों से होगी पहचान
अधिकारियों के मुताबिक, अगले दो महीनों में टोल प्लाजा पर एक ऐसा सिस्टम लागू किया जाएगा, जो हाई-रेजोल्यूशन तस्वीरों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से उन गाड़ियों की तुरंत पहचान कर लेगा जिनकी नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ की गई है या अंक छिपाए गए हैं।

क्यों सख्त हुई सरकार?
गौरतलब है कि देश भर के नेशनल हाईवे पर बैरियर-लेस टोलिंग सिस्टम लागू किया जा रहा है, ताकि गाड़ियां बिना रुके गुजर सकें और टोल अपने आप कट जाए। लेकिन दिल्ली के मुंडका और अन्य टोल प्लाजा पर यह व्यवस्था शुरू होने के तुरंत बाद NHAI ने पाया कि कई वाहन चालक टोल से बचने के लिए नंबर प्लेट मोड़ देते हैं या उस पर कुछ चिपका देते हैं।

ऐसे में भले ही ऐसा करने वाले वाहन कुल ट्रैफिक का महज 2 से 4 फीसदी ही हैं, लेकिन सरकार का मानना है कि जब तक 100% गाड़ियों पर साफ दिखने वाली हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) सुनिश्चित नहीं होगी, तब तक इस चोरी को पूरी तरह रोकना मुश्किल है।

वास्तु गुरुजी उत्पाद

विज्ञापन

💬 पाठकों की बात — पहली बात आपकी हो सकती है

अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे

Rana Sikander
लेखक / Author

राणा सिकंदर (वास्तु गुरुजी) — दबंग आवाज़ के संस्थापक, वरिष्ठ पत्रकार और रायपुर के वास्तु सलाहकार (VastuGuruji के संस्थापक)। पत्रकारिता में गहन साक्षात्कार, डेटा विश्लेषण और प्रभावशाली रिपोर्टिंग का अनुभव।

वास्तु गुरुजी राणा सिकंदर — प्रोफ़ाइल · रायपुर में वास्तु सलाहकार · Instagram · YouTube

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
डबल इंजन सरकार शहरों को बना रही आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र, प्रधानमंत्री मोदी के विजन पर आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY डबल इंजन सरकार शहरों को बना रही आर्थिक विकास के… माता कौशल्या की जन्मभूमि और प्रभु श्रीराम के ननिहाल में श्रीराम कथा का आयोजन सौभाग्य का विषय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY माता कौशल्या की जन्मभूमि और प्रभु श्रीराम के ननिहाल में… गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ▶ STORY गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में शामिल… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण, साइबर अपराधों पर लगेगी लगाम ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर… भिलाई को 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रुपये के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ▶ STORY भिलाई को 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रुपये के… रायपुर साहित्य उत्सव से देश-दुनिया तक गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और साहित्यिक विरासत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY रायपुर साहित्य उत्सव से देश-दुनिया तक गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक… जशपुर को पीएम जनमन योजना की बड़ी सौगात, 16.03 करोड़ रुपये से बनेंगे पांच बड़े पुल ▶ STORY जशपुर को पीएम जनमन योजना की बड़ी सौगात, 16.03 करोड़… रायपुर में प्रकाशोत्सव पर भव्य कीर्तन दरबार आयोजित, गुरुचरण सिंह होरा सेवा कार्यों के लिए सम्मानित ▶ STORY रायपुर में प्रकाशोत्सव पर भव्य कीर्तन दरबार आयोजित, गुरुचरण सिंह… सोना-चांदी भाव आज, 25 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना ₹123,967, चांदी का ताज़ा दाम ▶ STORY सोना-चांदी भाव आज, 25 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना… छत्तीसगढ़ AQI आज 25 नवंबर: रायपुर में AQI 83 ▶ STORY छत्तीसगढ़ AQI आज 25 नवंबर: रायपुर में AQI 83 आज का राशिफल 25 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल ▶ STORY आज का राशिफल 25 नवंबर 2026: मेष से मीन तक… आज का पंचांग 25 नवंबर 2026: कृष्ण प्रतिपदा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल ▶ STORY आज का पंचांग 25 नवंबर 2026: कृष्ण प्रतिपदा, शुभ मुहूर्त…