रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि माता कौशल्या की जन्मभूमि और प्रभु श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में श्रीराम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य और गौरव का विषय है। भगवान श्रीराम का छत्तीसगढ़ से गहरा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंध रहा है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से प्रदेश की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलती है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी अनेक स्मृतियों को अपने भीतर संजोए हुए है। माता कौशल्या की जन्मभूमि होने के कारण इस प्रदेश का विशेष धार्मिक महत्व है। भगवान श्रीराम ने अपने वनवास काल का महत्वपूर्ण समय छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में व्यतीत किया था। यही कारण है कि यहां के जनजीवन, लोक संस्कृति और परंपराओं में प्रभु श्रीराम के प्रति गहरी आस्था देखने को मिलती है।
उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह जीवन में आदर्श, मर्यादा, त्याग, सेवा, करुणा और कर्तव्यनिष्ठा जैसे मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देती है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संदेश देता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और धार्मिक मूल्यों को समझने का अवसर मिलता है। श्रीराम कथा के माध्यम से प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना समाज के लिए प्रेरणादायक पहल है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य की पहचान से जुड़े धार्मिक स्थलों और परंपराओं को प्रोत्साहित करने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा तथा प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्रीराम कथा के आयोजन को आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने वाला अवसर बताते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है।
वास्तु गुरुजी उत्पाद
विज्ञापन
Vastu Guruji Hair Oil — 50 ml₹299
Lion for Power — 1.8 kg₹2,990
Griha Pravesh Vastu Gift Set — Kamdhenu, Nandi & Kuber Ji₹6,299
Stainless Steel Rod 12 inch (12 mm Diameter)₹945
Geopathic Stress Rods Big₹1,399
Stainless Steel Metal Strip 48″ × 0.5″ × 0.5mm (4 Feet)₹550उत्पाद देखें
Krishna Idol 20 inch — 5.2 kg₹9,990
Vastu Guruji Hair Oil — 100 ml₹590
Neelam (Blue Sapphire) Stone for Saturn₹4,500उत्पाद देखें
Vastu Metal Springs₹990
Prosperity Keyring — Power of Infinity, Black, 2.5 inch₹550उत्पाद देखें
Royal Brass Elephant Idol — Trunk Up₹1,800उत्पाद देखें
Indra Dev Idol 9.5 inch — Copper Coated₹4,200उत्पाद देखें
Nandi Bull Idol — With Carved Base, 1.7 kg₹3,150
Rabbit Pair Idol₹3,050
Panna (Emerald) Stone for Mercury — 14 g₹3,100उत्पाद देखें








































अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे