रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप छत्तीसगढ़ की डबल इंजन सरकार शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार का लक्ष्य शहरों में आधुनिक अधोसंरचना का विस्तार करने के साथ रोजगार, व्यापार और निवेश के नए अवसर पैदा करना है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शहर किसी भी राज्य की आर्थिक प्रगति के महत्वपूर्ण आधार होते हैं। यहां उपलब्ध संसाधन, बेहतर परिवहन व्यवस्था, आधुनिक सुविधाएं और व्यापारिक गतिविधियां विकास को नई गति प्रदान करती हैं। इसी सोच के साथ सरकार नगरीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाने और शहरों को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने पर विशेष ध्यान दे रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में शहरी विकास को नई दिशा मिली है। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से शहरों में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, आवास, परिवहन और अन्य नागरिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इन प्रयासों का उद्देश्य आम नागरिकों के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाना और शहरों को आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नगरीय विकास के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है। शहरों में व्यापार और उद्योग के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने, निवेश को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आधुनिक शहरों का विकास केवल बड़ी इमारतों और सड़कों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि वहां रहने वाले प्रत्येक नागरिक को बेहतर जीवन सुविधाएं मिलनी चाहिए। स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित शहर आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डबल इंजन सरकार केंद्र और राज्य की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के माध्यम से छत्तीसगढ़ के शहरों को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के शहर व्यापार, उद्योग, निवेश, रोजगार और आधुनिक सुविधाओं के प्रमुख केंद्र बनें।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप छत्तीसगढ़ के शहर भी विकसित और समृद्ध राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
वास्तु गुरुजी उत्पाद
विज्ञापन
Vastu Guruji Hair Oil — 50 ml₹299
Lion for Power — 1.8 kg₹2,990
Griha Pravesh Vastu Gift Set — Kamdhenu, Nandi & Kuber Ji₹6,299
Stainless Steel Rod 12 inch (12 mm Diameter)₹945
Geopathic Stress Rods Big₹1,399
Stainless Steel Metal Strip 48″ × 0.5″ × 0.5mm (4 Feet)₹550उत्पाद देखें
Krishna Idol 20 inch — 5.2 kg₹9,990
Vastu Guruji Hair Oil — 100 ml₹590
Neelam (Blue Sapphire) Stone for Saturn₹4,500उत्पाद देखें
Vastu Metal Springs₹990
Prosperity Keyring — Power of Infinity, Black, 2.5 inch₹550उत्पाद देखें
Royal Brass Elephant Idol — Trunk Up₹1,800उत्पाद देखें
Indra Dev Idol 9.5 inch — Copper Coated₹4,200उत्पाद देखें
Nandi Bull Idol — With Carved Base, 1.7 kg₹3,150
Rabbit Pair Idol₹3,050
Panna (Emerald) Stone for Mercury — 14 g₹3,100उत्पाद देखें



















































अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे