बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
देश

देश की पहली ‘Made in India’ चिपसेट इस साल होगी रोलआउट : केंद्रीय मंत्री वैष्णव

नई दिल्ली

भारत की पहली मेड इन इंडिया चिप जल्द दस्तक दे सकती है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि देश की पहली 'Made in India' चिपसेट इस साल रोलआउट की जाएगी। यह भारत के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है। दरअसल अभी तक चिप मैन्युफैक्चरिंग में चीन, अमरेरिका, वियतनाम और जापान जैसे देशों का कब्जा रहा है। लेकिन अब भारत भी इस चिपसेट मैन्युफैक्चरिंग वाले देशों के क्लब को ज्वाइन कर रहा है। मंत्री का कहना है कि अब हम नेक्स्ट फेज की तरफ देख रहे हैं, जहां हम इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर, मैटेरियल मैन्युफैक्चरर और डिजाइन को इंडिया में तेजी से ला रहे हैं।

सरकार एआई के लिए स्टेकहोल्डर से कर रही बातचीत
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में मंत्री ने कहा कि इंडिया के सेमीकंडक्टर प्रोग्राम में इंडस्ट्री स्टेकहोल्डर ने काफी अच्छा रेस्पांस दिखाया है। उन्होंने माना कि उन्न्त किस्म के चिप बनाना आसान नहीं है। इसके लिए बड़े बदलाव की जरूरत है। हालांकि उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत इसे आसानी से हासिल करने की क्षमता रखता है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह भी कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की काफी डिमांड है। ऐसे में इस ओर भी देश काम कर रहा है।

एआई के लिए रेगुलेशन के साथ इनोवेशन जरूरी
वैष्णव ने कहा कि AI के बारे में कहा कि सरकार सभी स्टेकहोल्डर के साथ बातचीत कर रही है, जिससे सही रेगुलेटरी फ्रेमवर्क से मिल सके और इनोवेशन और रेगुलेशन के बीच तालमेल बिठाया जा सके। उन्होंने कहा कि AI का इस्तेमाल कुछ सबसे जटिल प्रॉब्लम को सॉल्व करने में किया जा सकता है, जैसे कि हेल्थकेयर, वेदर, लॉजिस्टिक और डिजाइन शामिल हैं।

विज्ञापन
Advertisement

कौन है दुनिया के टॉप एआई देश
ग्लोबल वाइब्रेंसी रैंकिंग 2023 के मुताबिक अगर टॉप 10 एआई देशों की बात करें, तो इसमें अमेरिका, चीन, यूके, भारत, यूएई, फ्रांस, दक्षिण कोरिया, जर्मनी, जापान और सिंगापुर का नाम सामने आता है। एआई को लेकर चीन और अमेरिका के बीच रेस लगी है। हालांकि सवाल उठता है कि किस देश के पास एआई की सबसे उन्न्त किस्ट की टेक्नोलॉजी है, तो उसमें अमेरिका का नाम सामने आता है।

एआई में अमेरिका सबसे आगे
अमेरिका का एआई के मामले में सबसे ज्यादा अंक मिले हैं। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की मानें, तो जब रिसर्च पेपर, इन्वेस्टमेंट और पेटेंट जैसे मुद्दों की बात आती है, तो उसमें अमेरिका टॉप पर है। ग्लोबल वाइब्रेंसी टूल के अनुसार, अमेरिका चीन के मुकाबले में काफी आगे है।

अगले 10 माह में बनेगा तैयार होगा भारत का एआई मॉडल
केंद्रीय अश्विनी ने कुछ दिनों पहले ऐलान किया था कि भारत खुद का एआई मॉडल बनाएगा, जो अगले 10 माह में बनकर तैयार हो जाएगा। बता दें कि अमेरिका और चीन की तरह भारत भी एआई रेस में एंट्री ले चुका है। भारत डीपसीक जैसा एआई टूल बनाएगा। यह एक सस्ता एआई मॉजल हो सकता है। क्योंकि DRDO का मानना है कि डीपसीक जैसा एआई टूल बनाने के लिए बिलियन डॉलर की जरूरत नहीं है। बता दें कि चीन ने बेहद कम कीमत में डीपसीक बनाकर अमेरिका को बड़ी चुनौती दी है। साथ ही इसे फ्री में यूज करने के लिए उपलब्ध करा दिया है।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी… छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से तबाही: 5 मौतें, जनजीवन प्रभावित ▶ STORY छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से तबाही: 5 मौतें, जनजीवन प्रभावित लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत, बोले- युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम ▶ STORY लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का… ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला से उभरेगा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विकास विजन ▶ STORY ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला से उभरेगा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक 4.89 करोड़ की नई सड़क बनेगी ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, बनगाँव आश्रम चौक से… सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में गुरु पूर्णिमा उत्सव संपन्न, गुरु महिमा पर आधारित प्रस्तुतियों ने किया भावविभोर ▶ STORY सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में गुरु पूर्णिमा उत्सव… बस्तर की गौरवशाली परम्परा का राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शन, कलाकार, CM साय और शाह मिलेंगे मुर्मू से ▶ STORY बस्तर की गौरवशाली परम्परा का राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शन, कलाकार,… गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बाबा प्रियदर्शी राम का लिया आशीर्वाद ▶ STORY गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु… कैलाशपति धाम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया जलाभिषेक, भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रदेश की खुशहाली का मांगा आशीर्वाद ▶ STORY कैलाशपति धाम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया जलाभिषेक,… गुरु पूर्णिमा पर सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा ▶ STORY गुरु पूर्णिमा पर सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव… अनुज शर्मा की मैराथन समीक्षा बैठक: लंबित कार्यों पर मांगी रिपोर्ट, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश ▶ STORY अनुज शर्मा की मैराथन समीक्षा बैठक: लंबित कार्यों पर मांगी… विश्व ओआरएस दिवस: मेकाज में दस्त से बचाव हेतु मरीजों को किया जागरूक ▶ STORY विश्व ओआरएस दिवस: मेकाज में दस्त से बचाव हेतु मरीजों…