बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
राजनीतिक

वोटिंग परसेंट पर मिल सकेगी सटीक और त्वरित जानकारी , बिहार चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम

नई दिल्ली 
निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को कहा है कि वह अनुमानित मतदान प्रतिशत आंकड़ों पर समय पर अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एक सुव्यवस्थित एवं प्रौद्योगिकी-संचालित VTR (voter turnout percentage) प्रणाली शुरू कर रहा है। इससे पहले की पुरानी पद्धतियों से लगने वाला समय-अंतराल काफी कम हो जाएगा। आयोग द्वारा की जा रही ये बदलाव की पहल बिहार चुनाव से ऐन पहले हो रहा है।

इस पहल के तहत, प्रत्येक मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी अब मतदान के दिन हर दो घंटे में नए ECINET एप्लीकेशन पर सीधे मतदाता उपस्थिति दर्ज करेंगे, ताकि अनुमानित मतदान रुझानों को अद्यतन करने में लगने वाले समय को कम किया जा सके। निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर इसे स्वचालित रूप से एकत्रित किया जाएगा।
वोटिंग परसेंट का डेटा हर दो घंटे पर होता रहेगा प्रकाशित

निर्वाचन आयोग ने एक बयान जारी कर कहा है कि अनुमानित मतदान प्रतिशत डेटा पहले की तरह हर दो घंटे में प्रकाशित होता रहेगा। इसमें कहा गया है, ‘‘विशेष रूप से, मतदान समाप्ति के तुरंत बाद, मतदान केंद्र छोड़ने से पहले, मतदाता मतदान डेटा अब पीठासीन अधिकारी द्वारा ईसीआईएनईटी में दर्ज किया जाएगा। इससे समय की बचत होगी और यह सुनिश्चित होगा कि मतदान समाप्त होने के बाद नेटवर्क कनेक्टिविटी के अधीन मतदान का अनुमानित प्रतिशत अद्यतन मतदाता मतदान ऐप पर निर्वाचन क्षेत्रवार उपलब्ध हो।’’

CEC ज्ञानेश कुमार की पहल
चुनाव संचालन नियम, 1961 के नियम 49एस के वैधानिक ढांचे के तहत, पीठासीन अधिकारियों (पीआरओ) को पोलिंग एजेंटों को दर्ज किए गए मतों का विवरण देने वाला फॉर्म 17सी प्रस्तुत करना आवश्यक है। नई व्यवस्था में भी यह परंपरा जारी रहेगी लेकिन समय-समय पर वीटीआर ऐप को अपडेट करने की प्रक्रिया तेजी से हेती रहेगी। बयान में कहा गया है, यह पहल समय पर सार्वजनिक संचार सुनिश्चित करने के लिए आयोग की प्रतिबद्धता के अनुरूप है, जिसे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने विभिन्न अवसरों पर स्पष्ट किया है।

विज्ञापन
Advertisement

आयोग की तरफ से बयान में कहा गया है कि जहां मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं है, वहां कनेक्टिविटी बहाल होने के बाद प्रविष्टियां ऑफलाइन की जा सकती हैं और उसे सिंक की जा सकती हैं। यह अपडेट किया गया VTR ऐप बिहार चुनाव से पहले ECINET का एक अभिन्न हिस्सा बन जाएगा।

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ ▶ STORY सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग में करोड़ों रुपये के विकास… वियतनाम नाव दुर्घटना में भारतीयों की मौत: पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख ▶ STORY वियतनाम नाव दुर्घटना में भारतीयों की मौत: पीएम मोदी ने… 160 किमी/घंटा की रफ्तार से दिल्ली-NCR में कनेक्टिविटी क्रांति ▶ STORY 160 किमी/घंटा की रफ्तार से दिल्ली-NCR में कनेक्टिविटी क्रांति महानदी जल विवाद सुलझाने की बड़ी पहल, ओडिशा के प्रस्ताव पर छत्तीसगढ़ सहमत ▶ STORY महानदी जल विवाद सुलझाने की बड़ी पहल, ओडिशा के प्रस्ताव… नक्सलमुक्त बस्तर के 100 दिन पूरे: अबूझमाड़-कोहकामेटा में बड़ा बदलाव ▶ STORY नक्सलमुक्त बस्तर के 100 दिन पूरे: अबूझमाड़-कोहकामेटा में बड़ा बदलाव महतारी वंदन योजना बन रही महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY महतारी वंदन योजना बन रही महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की… रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा संदेश ▶ STORY रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बृजमोहन… छत्तीसगढ़: अगले 4 दिन हल्की बारिश, फिर मध्य-दक्षिण में भारी वर्षा की संभावना ▶ STORY छत्तीसगढ़: अगले 4 दिन हल्की बारिश, फिर मध्य-दक्षिण में भारी… रेलवे विकास में छत्तीसगढ़ बना नई मिसाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दावा ▶ STORY रेलवे विकास में छत्तीसगढ़ बना नई मिसाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय… OTS योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, नवा रायपुर में बढ़ेगा निवेश ▶ STORY OTS योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, नवा रायपुर में बढ़ेगा… साय सरकार का बड़ा फैसला, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी सेवा का अवसर ▶ STORY साय सरकार का बड़ा फैसला, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी… खरोरा की बेटी अलका सोनी ने एमबीए में 92% अंक लाकर रचा नया कीर्तिमान ▶ STORY खरोरा की बेटी अलका सोनी ने एमबीए में 92% अंक…