पटना
बिहार कैबिनेट ने पटना के निवासियों को पाइपलाइन के माध्यम से शुद्ध गंगाजल उपलब्ध कराने के लिए 1794.32 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है। इसके लिए दानापुर और दीदारगंज में इंटेक वेल और जलशोधन प्लांट(वाटर ट्रीटमेंट प्लांट) बनाया जाएगा। यहां से 1980 किलोमीटर पाइप लाइन के जरिए राजधानी के सभी 2.18 लाख घरों और 63 जलमीनारों तक पानी पहुंचाया जाएगा।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगी। बैठक में कुल 34 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। बैठक के बाद कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद चौधरी ने बताया कि पटना की जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 1794.32 करोड़ रुपये की बड़ी परियोजना को प्रशासनिक मंजूरी दी गई है। इसके तहत शहर के 75 वार्डों के 2.18 लाख से अधिक घरों को जलापूर्ति की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नए जल स्रोत, जलशोधन संयंत्र, जलमीनार और पाइपलाइन नेटवर्क तैयार किए जाएंगे।
अमृत 2.0 में पटना जलापूर्ति परियोजना के तहत दानापुर में परित्यक्त पीपा पुल के समीप गंगा नदी में एक इंटेक वेल बनाया जाएगा। वहीं, दीदारगंज के पिरदमरिया घाट के पास दूसरा इंटेक वेल बनेगा। जलशोधन के लिए दानापुर के दियारा क्षेत्र में 355 एमएलडी क्षमता का जलशोधन संयंत्र और सुकवारपुर में 350 एमएलडी क्षमता का दूसरा संयंत्र स्थापित किया जाएगा। यहां से पाइपलाइन के जरिए पटना के 63 जलमीनारों तक पानी पहुंचेगा, जहां से सभी घरों को आपूर्ति की जाएगी। बुडको टेंडर की प्रक्रिया शुरू करेगा। इसकी डीपीआर पहले ही बन चुकी है। वर्ष 2029 पटना में घरों तक गंगा नदी से शुद्ध पेयजल आपूर्ति का लक्ष्य तय किया गया है।
63 जलमीनार बनेंगी
इसके लिए पटना में 45 नई जलमीनारों का निर्माण होगा। जबकि 13 अर्धनिर्मित जलमीनारों का काम पूरा किया जाएगा। वहीं पांच मौजूदा जलमीनारों को भी जलापूर्ति व्यवस्था से जोड़ा जाएगा। करीब 1980 किलोमीटर लंबा जल वितरण नेटवर्क बिछेगा
वास्तु गुरुजी उत्पाद
विज्ञापन
Vastu Guruji Hair Oil — 190 ml₹990उत्पाद देखें
Brass Metal Strip 48″ × 1″ × 0.5mm (4 Feet)₹950उत्पाद देखें
Krishna Idol₹990
Brass Shankh — Large, 9 inch (Vastu Shankh / Conch)₹3,999उत्पाद देखें
Brass Rod 12 inch (12 mm Diameter)₹1,045
Green Metal Springs Clockwise Set₹490
Vastu Guruji Hair Oil — 60 ml₹450
Prosperity Keyring — Power of Infinity, Red, 2.5 inch₹550उत्पाद देखें
Geopathic Stress Rods Small₹1,490
Neelam (Blue Sapphire) Stone for Saturn₹4,500उत्पाद देखें
Griha Pravesh Vastu Gift Set — Kamdhenu, Nandi & Kuber Ji₹6,299
Ashoka Pillar 14 inch — Carved Wood₹2,150
Nandi Bull Idol — With Carved Base, 1.7 kg₹3,150
Veer Hanuman Idol 9 inch — 3.25 kg₹4,499उत्पाद देखें
Kamdhenu Cow Idol — Small, 390 g₹1,090
Brass Dhanvantari Idol — Big, 7.5 inch, Lotus Base₹2,500




























































अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे