रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं आत्मीयता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं। उन्होंने कई मामलों में मौके पर ही समाधान की पहल करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं करा पाने वाले जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए तत्काल उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
जनदर्शन में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं, मांगें और आवेदन लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक आवेदक से सीधे संवाद किया और उनकी परेशानियों को समझते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान कई जरूरतमंदों के लिए तत्काल आर्थिक सहायता भी स्वीकृत की गई।
30 वर्षों बाद 83 वर्षीय परसराम सुन सके साफ आवाज
जनदर्शन में कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड के भलपहरी, हरदी बाजार निवासी 83 वर्षीय परसराम राठौर अपने बेटे के साथ पहुंचे। वे पिछले लगभग 30 वर्षों से सुनने की समस्या से परेशान थे। मुख्यमंत्री ने उनकी परेशानी को समझते हुए तत्काल श्रवण यंत्र प्रदान किया। बातचीत के दौरान आंखों से कम दिखाई देने की समस्या सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग को उनकी आंखों की जांच कराकर चश्मा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। भाटापारा के बलवंत सिंह यादव को भी श्रवण यंत्र प्रदान किया गया।
फरहीन की पढ़ाई जारी रखने के लिए मदद का भरोसा
जशपुर की फरहीन ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके पिता लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। इलाज में परिवार की पूरी जमा पूंजी खर्च हो गई और वर्ष 2025 में पिता का निधन हो गया। आर्थिक कठिनाइयों के कारण फरहीन की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। मुख्यमंत्री ने उसकी पीड़ा सुनते हुए पढ़ाई जारी रखने के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
पार्थ और छयांश के बेहतर उपचार की होगी व्यवस्था
राजनांदगांव से पहुंचीं पूर्णिमा साहू ने अपने तीन वर्षीय बेटे पार्थ की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पार्थ को मोतियाबिंद की समस्या है और आंखों में लेंस प्रत्यारोपण के लिए बड़ी राशि की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बच्चे के बेहतर उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
इसी तरह रायपुर के आमानाका क्षेत्र के कुकुरबेड़ा निवासी अमित कोटांगले ने अपने छह वर्षीय बेटे छयांश के पैरों के ऑपरेशन के लिए सहायता मांगी। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बच्चे का उपचार नहीं हो पा रहा था। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छयांश के तत्काल उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुशासन की प्राथमिकता
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे जरूरतमंद नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक भटकना न पड़े।
मुख्यमंत्री ने जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर सहायता और राहत मिले। जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों को सीधे मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने का अवसर मिल रहा है।
इस प्रकार जनदर्शन केवल समस्याओं की सुनवाई का माध्यम नहीं, बल्कि जनता और सरकार के बीच विश्वास, संवाद और जवाबदेही को मजबूत करने की प्रभावी पहल बन रहा है। मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और मौके पर समाधान की पहल से जरूरतमंद परिवारों को नई उम्मीद मिल रही है।
वास्तु गुरुजी उत्पाद
विज्ञापन
Vastu Guruji Hair Oil — 190 ml₹990उत्पाद देखें
Brass Metal Strip 48″ × 1″ × 0.5mm (4 Feet)₹950उत्पाद देखें
Krishna Idol₹990
Brass Shankh — Large, 9 inch (Vastu Shankh / Conch)₹3,999उत्पाद देखें
Brass Rod 12 inch (12 mm Diameter)₹1,045
Green Metal Springs Clockwise Set₹490
Vastu Guruji Hair Oil — 60 ml₹450
Prosperity Keyring — Power of Infinity, Red, 2.5 inch₹550उत्पाद देखें
Geopathic Stress Rods Small₹1,490
Neelam (Blue Sapphire) Stone for Saturn₹4,500उत्पाद देखें
Griha Pravesh Vastu Gift Set — Kamdhenu, Nandi & Kuber Ji₹6,299
Ashoka Pillar 14 inch — Carved Wood₹2,150
Nandi Bull Idol — With Carved Base, 1.7 kg₹3,150
Veer Hanuman Idol 9 inch — 3.25 kg₹4,499उत्पाद देखें
Kamdhenu Cow Idol — Small, 390 g₹1,090
Brass Dhanvantari Idol — Big, 7.5 inch, Lotus Base₹2,500














































अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे