बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
छत्तीसगढ़

अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी, 94 लाख की अवैध मदिरा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

रायगढ़.

 जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है. खरसिया में अवैध शराब की तस्करी करते दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से लाखों का अवैध मदिरा बरामद किया गया है. आरोपियों ने तस्करी के लिए उत्तरप्रदेश राज्य के नंबर प्लेट वाले कंटेर वाहन का इस्तेमाल किया था.

जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाइवे 49 पर सक्ती की तरफ से एक कंटेनर वाहन  (UP 78 DN 3531) को पुलिस स्टाफ ने रोकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने वाहन की दिशा बदलकर तेजी से छाल की ओर भगाने लगा. पुलिस ने संदेह होने पर पीछा किया, जिसके बाद कंटेनर चालक ने ग्राम देहजरी स्थित बिल्लू पेट्रोल पंप के आगे वाहन को सड़क किनारे उतारा तो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें भारी मात्रा में शराब रखी हुई थी. दो लोगों को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में आरोपियों ने खुद को मुरादाबाद, यूपी निवासी मोहम्मद अजीम और सुमित चौधरी बताया.

पुलिस ने 11,760 बोतल अवैध अंग्रेजी व्हिस्की बरामद की गई है. जिसकी कीमत 94,08,000 आंकी गई है. इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल वाहन को जब्त किया गया है. आरोपियों के खिलाफ खरसिया थाना में अपराध क्रमांक 93/2025 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर ने किया पेपर लीक विधेयक का स्वागत ▶ STORY परीक्षा माफियाओं पर केंद्र सरकार का बड़ा प्रहार, विकास ठाकुर… छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: 1 से 12वीं तक एक साथ होंगी तिमाही-अर्धवार्षिक परीक्षाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया अध्याय: 1 से 12वीं तक… दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: पुल ढहा, खारून उफान पर ▶ STORY दक्षिण छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: पुल ढहा, खारून… छत्तीसगढ़ के मातंगी धाम में अद्भुत रहस्य: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से उमड़ रहे भक्त ▶ STORY छत्तीसगढ़ के मातंगी धाम में अद्भुत रहस्य: कनाडा-ऑस्ट्रेलिया से उमड़… छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय का तोहफा: 27 नए स्टेशन, 3 नई लाइनें मंजूर ▶ STORY छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय का तोहफा: 27 नए स्टेशन, 3… गरियाबंद में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: पैरी नदी के बीच फंसे पांच लोगों को सुरक्षित निकाला ▶ STORY गरियाबंद में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: पैरी नदी के बीच फंसे… छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी… छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से तबाही: 5 मौतें, जनजीवन प्रभावित ▶ STORY छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से तबाही: 5 मौतें, जनजीवन प्रभावित लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत, बोले- युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम ▶ STORY लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का… ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला से उभरेगा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विकास विजन ▶ STORY ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला से उभरेगा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक 4.89 करोड़ की नई सड़क बनेगी ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, बनगाँव आश्रम चौक से… सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में गुरु पूर्णिमा उत्सव संपन्न, गुरु महिमा पर आधारित प्रस्तुतियों ने किया भावविभोर ▶ STORY सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में गुरु पूर्णिमा उत्सव…